Sridevi की मौत का कारण Accidental Drowning, जानिए किन कारणों से होता है ऐसा

हेल्थ
Updated Feb 27, 2018 | 10:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत एक्सीडेंटल ड्राउनिंग यानी दुर्घटनावश डूबने से हुई है। जानिए क्या है Accidental Drowning

श्रीदेवी की मौत एक्सीडेंटल ड्राउनिंग यानी दुर्घटनावश डूबने से हुई है।  |  तस्वीर साभार: Instagram

मुंबई. श्रीदेवी के निधन के 48 घंटे के बाद उनकी मौत का रहस्य और गहरा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत एक्सीडेंटल ड्राउनिंग यानी दुर्घटनावश डूबने से हुई है। दुबई पुलिस ने तीन घंटे तक बोनी कपूर से पूछताछ की है। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे कोई आपराधिक मंशा नहीं है। ऐसे में हम बता रहे हैं कि एक्सीडेंटल ड्राउनिंग आखिर क्या है। 

इन कारणो से होती है एक्सीडेंटल ड्राउनिंग 
खलीज टाइम्स से बातचीत में फोरेंसिक एक्सपर्ट भूपेश शर्मा ने बताया कि एक्सीडेंटल ड्राउनिंग के कई अलग-अलग कारण होते हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी शारीरिक बदलाव  जैसे लो ब्लड प्रेशर, नशा या फिर मेडिकल इमेरजेंसी जैसे स्ट्रोक या हार्ट अटैक आए तो वह बेहोशी या फिर  अर्धबेहोशी की हालत में आ सकता है। ऐसी परिस्थिति में यदि आस-पास पानी हो तो एक्सीडेंटल ड्राउनिंग हो सकती है। इसके अलावा बहुत ज्यादा थकान के चलते भी व्यक्ति टब में डूब सकता है। 

Read: Sridevi Funeral Live Update: बोनी कपूर से तीन घंटे तक पूछताछ,नहीं छोड़ सकते हैं देश
 

इन लोगों ने उठाए सवाल 
कपूर फैमिली के पारिवारिक दोस्त एवं नेता अमर सिंह ने फॉरेंसिक रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। अमर सिंह ने कहा है कि श्रीदेवी कभी एलकोहल नहीं लेती थी। वहीं, कोरियोग्राफर सरोज खान ने  भी रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। सरोज खान ने कहा कि वह एक मजबूत महिला थी। वह कभी अपना होश नहीं खो सकती थी। ऐसे में एक बाथटब उनकी जान नहीं ले सकता है। वह बाथटब पर नहीं डूब सकती। इस पर मैं विश्वास नहीं कर सकती हूं। 

Read: श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भारत लाने में हो रही देरी, सरकारी वकील की मंजूरी का इंतजार

सेलेब्स पहुंचे अनिल कपूर के घर 
बॉनी कपूर के भाई अनिल कपूर के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर भी अमृतसर से सीधे अपने चाचा अनिल कपूर के घर पहुंच गए हैं।जाह्नवी की डेब्यू फिल्म धड़क के डायरेक्टर करण जौहर, एक्टर फराह अख्तर, कोरियोग्राफर सरोज खान भी अनिल कपूर के घर श्रीदेवी के परिवारवालों को सांत्वान देने पहुंचे। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और गौरी खान भी श्रीदेवी के घर पहुंचे हैं।  

वहीं, साउथ से रजनीकांत, दग्गुबती वेंकेटेश, कमल हासन और रजनीकांत भी सांत्वना देने अनिल कपूर के घर पहुंचे। बता दें कि श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी चाचा अनिल कपूर के घर में हैं।

श्रीदेवी से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

Bollywood News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का बॉलीवुड सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर