RESEARCH: व्यायाम हर साल 40 लाख मौतों को समय से पहले होने से रोकता है, जानिए जरूरी बातें

हेल्थ
आईएएनएस
Updated Jun 18, 2020 | 16:54 IST

आजकल की जीवनशैली ने लोगों के स्वास्थ्य को खराब किया है और शारीरिक समस्याओं में इसका बड़ा योगदान रहा है। व्यायाम से इस नुकसान को कम किया जा सकता है। जानिए ताजा रिसर्च क्या कुछ कहती है।

Study reveals, Exercise helps avoid 40 lakh untimely deaths every year
व्यायाम के बड़े फायदे  |  तस्वीर साभार: IANS
मुख्य बातें
  • रिसर्च में दावा, व्यायाम से होता है बड़ा फायदा
  • हर साल समय से पहले तकरीबन 40 लाख मौतें होने से रोकता है व्यायाम
  • शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं कुछ तत्व और खराब जीवनशैली

लंदन: द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित एक नए अध्ययन के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल कम से कम 3.9 मिलियन यानी 39 लाख लोगों की समय से पहले मौत हो रही है। ब्रिटेन के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डॉ. पॉल केली ने कहा है, इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि जीवनशैली के कारकों, जैसे शारीरिक गतिविधि की कमी, खराब आहार, शराब पीना, और धूम्रपान स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व हैं। अपने अध्ययन में इस रिसर्च टीम ने पाया कि जो लोग शारीरिक रूप से सक्रिय हैं, उनकी मौतों का अनुपात कम था।

168 देशों के आंकड़ों को देखा

टीम ने 168 देशों के पहले से प्रकाशित आंकड़ों को देखा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सप्ताहभर में कम से कम 150 मिनट की मध्यम-तीव्रता वाली एरोबिक गतिविधि की सिफारिश की है या 75 मिनट की जोरदार-तीव्रता वाली गतिविधि करने को कहा है।

समय से पहले होने वाली मौतों से बचाव

आंकड़ों का विश्लेषण कर उन्होंने पाया कि विश्व स्तर पर, जो लोग शारीरिक गतिविधियों से जुड़े थे उनमें समय से पहले होने वाली मौतों की संख्या औसतन (औसतन) 15 प्रतिशत कम थी, जो कि महिलाओं के लिए 14 प्रतिशत और पुरुषों के लिए 16 प्रतिशत थी। यह लगभग 3.9 मिलियन यानी 39 लाख लोगों के प्रतिवर्ष जीवन बचाने जितनी है। 

कम आय और ज्यादा आय वाले देशों के आंकड़े

निष्कर्षो से यह भी पता चला है कि कम आय वाले देशों में यह औसतन 18 फीसदी और उच्च आय वाले देशों के लिए औसतन 14 प्रतिशत थी। ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की स्टडी रिसर्चर टेसा स्ट्रेन ने कहा, चाहे वह खेल हो या जिम या फिर लंच के समय सिर्फ तेज चलना, हम बचाए गए लोगों की संख्या पर गौर कर हासिल की जा रही उपलब्धि की एक अच्छी खबर बता सकते हैं।

अगली खबर