High Cholesterol Symptoms: आसानी से सामने नहीं आते हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण, शरीर के इन बदलावों पर रहें अलर्ट

Symptoms of High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। इसके लक्षण आसानी से दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन कुछ बदलावों पर गौर करें तो इसका पता आसानी से लगा सकते हैं।

high cholesterol Symptoms, high cholesterol symptoms in body, What are visible signs of high cholesterol?, How do you feel when you have high cholesterol
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण क्या होते हैं 
मुख्य बातें
  • कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाने से शरीर में कई बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं
  • हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण आसानी से दिखाई नहीं देते हैं
  • यहां आप हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण से जुड़ी जरूरी बातें जान सकते हैं

Symptoms of High Cholesterol: आजकल के नए जनरेशन के लोग जंक फूड खाना बहुत ही पसंद करते हैं। जंग फूड हमारे शरीर को अंदर ही अंदर खोखला बनाते जाता है। ऐसे भोजन का अधिक सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी बढ़ जाता है। आपको बता दें हाई कोलेस्ट्रॉल रक्त वाहिकाओं में फैट जमा करने का काम करता है। 

जिसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति को दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी बीमारी होने का खतरा हो जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण आसानी से दिखाई नहीं देते है। इसीलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल पता लगाने के लिए डॉक्टर अक्सर ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह देते है। तो आइए आज हम आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ लक्षणों के बारे में बताते है।

शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण

1. पैरों में दिखने लगते हैं ऐसे लक्षण

कभी-कभी वजन अधिक हो जाने पर भी पैर सूज जाता है। लेकिन इसे सिर्फ वजन बढ़ने का संकेत ना समझें शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर भी इस तरह के लक्षण दिखाई दिखने शुरू हो जाते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के अलावा यदि आपको पेरिफेरल आर्टरी डिजीज, या पीएडी जैसी समस्या दिखाई देने लगें तो इसे आप इग्नोर ना करें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

2. पैर का ठंडा हो जाना

शरीर में जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है, तो पैर ठंडा होने लगता है। यदि गर्मी के दिनों में भी आपको ऐसा महसूस हो रहा है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपको तुरंत किसी डॉक्टर से दिखाना चाहिए।

3. त्वचा का रंग बदलना

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाने से त्वचा का रंग आसानी से बदलने लगता है। ऐसा होने पर आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

4. पैरों में दर्द होना

वैसे तो पैर में दर्द होने की कई लक्षण है, लेकिन कभी-कभी शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाने पर भी ऐसे लक्षण उत्पन्न हो जाती हैं। एक्सपर्ट के अनुसार हाई कोलेस्ट्रॉल वाले रोगियों को शरीर के निचले हिस्से में जलन और दर्द का अनुभव होता रहता है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर इसे इग्नोर नहीं करें ना करें।

5. रात में क्रैम्प्स

कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जानें पर शरीर के निचले अंगों की धमनियों को नुकसान पहुंचता है। इस वजह से रात में सोते समय पैरों में तेज क्रैम्प्स जैसी समस्या भी होने लगती है।यह ज्यादातर एड़ी, फोरफुट या पैर की उंगलियों में होता हैं।

6. अल्सर जो जल्द ठीक नहीं होते है

ब्लड शुगर के बढ़ जाने पर अल्सर या भाव जल्द ठीक नहीं हो पाता हैं। लेकिन कभी-कभी शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाने पर भी इस तरह की समस्या होती है। इनको इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अपनाने से पहले इससे संबंधित किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर करें।

अगली खबर