इस गंभीर बीमारी से जूझ चुके हैं अनिल कपूर, हाथ-पैर हिलाना भी हा जाता है मुश्किल

हेल्थ
Updated Mar 09, 2019 | 01:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शरीर में कई बार कैल्शियम की अधिकता भी हो जाती है, लेकिन अगर ये बार-बार हो तो रोग का कारण बन सकता है। कैल्शियम का शरीर में जगह-जगह डिपोजिट होना कल्शिफिकेशन कहलाता है और ये सही नहीं होता।

Anil Kapoor
Anil Kapoor 

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर कैल्शिफिकेशन ऑफ शोल्डर से ग्रस्त हैं। दरअसल कैल्शिफिकेशन की समस्या जोड़ों पर होती है और ये शरीर के किसी भी जोड़ पर हो सकती है। समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब ये कैल्शिफिकेशन छोटी या बड़ी धमनी, हार्ट वाल्व, ब्रेन, किडनी या ब्लैडर में होने लगते हैं। धमनियों और हार्ट में इनका जमा होना सबसे खतरनाक स्तर होता है।
 
शुरुआती तौर पर ये घुटने, कंधे, उंगलियों जैसे जोड़ पर ही होता है लेकिन अगर डाइट या खास ध्यान न रखा गया तो ये शरीर के अन्य हिस्सों तक पहुंच जाता है। कैल्शिफिकेशन की ये समस्या जहां होती हैं वहां जकड़न इतना कस जाता है कि हाथ-पैर हिलाना भी मुश्किल हो जाता है। ये तब होता है जब शरीर के टिश्यू, धमनियों या किसी अंग में कैल्शियम जमने लगता है। 

Also read: उंगलियां चटकाना है कितना खतरनाक, जानें क्‍या है नुक्सान और ऐसे पाएं छुकारा 

पूरे शरीर में कैल्शियम ब्लड के जरिये हर कोशिकाओं तक पहुंच जाता है। अब ये कोशिकाएं शरीर में कहीं भी इसे जमा करने लगती हैं।  शरीर के जिस भी अंग में कैल्शियम जमने  लगता है वहां का मूवमेंट मुश्किल में पड़ने लगता है। 

Read: 'रेस्टोरेशन ऑफ वर्जिनिटी' का महिलाओं में बढ़ा क्रेज, जानें इसे पाने का आसान तरीका

डाइट में अधिक न लें कैल्शियम
ज्यादातर लोगों को लगता है कि डाइट में कैल्शियम अधिक लेने के कारण ही कैल्शिफिकेशन की दिक्कत होती है। लेकिन, ये सही नहीं है। असल में एक कारण तो ये हो सकता है लेकिन बड़ा कारण होता है शरीर से कैल्शियम ऑक्जलेट  का बाहर न निकल पाना। 

किडनी और गॉलब्लैडर में ऐसा होने पर स्टोन बनने की समस्या हो जाती है। ब्लड टेस्ट और एक्स-रे की मदद से इसका पता लगाया जाता है। इलाज के लिए सूजन दूर करने वाली दवाएं और आइस थैरेपी की जाती है। कैल्शियम के कारण डैमेज अधिक होने पर सर्जरी की जाती है।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से। 

अगली खबर