Weight Loss: क्या वाकई इन 3 ड्रिक्स से घटता है वजन? जानें क्या है सच्चाई

वजन कम करने के लिए लोग अक्सर तरह-तरह के नुस्खे को अपनाते रहते हैं। यहां आप उन 3 लोकप्रिय पेय पदार्थ के बारे में जान सकते हैं, जो वाकई में वजन को घटाने में मदद नहीं करते है।

Representative Image (Image- iStock)
Representative Image (Image- iStock) 
मुख्य बातें
  • ग्रीन टी ज्यादातर लोग वजन कम करने के लिए पीते हैं।
  • अदरक नींबू और शहद का पानी पीने से क्या वाकई कम होता है वजन?
  • जानें क्या वाकई इन मशहूर ड्रिंक्स से होता है वेट लॉस?

बदलते खानपान की वजह से मोटापा की समस्या इन दिनों बड़ी तेजी से सब को अपना शिकार बना रही है। मोटापे की वजह से लोग कई तरह की खतरनाक बीमारियों से भी ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में लोग मोटापे को दूर करने के लिए किसी भी चीजों पर भरोसा कर लेते है। लोग अपने मोटापे को बड़ी तेजी से घटाना चाहते हैं। इसके लिए वह तरह-तरह के घरेलू नुस्खे और वेट लॉस ड्रिंक का भी इस्तेमाल करते हैंय, लेकिन क्या यह ड्रिंक वाकई में उनके वजन को कम कर पाता है?  तो आइए चले उन पॉपुलर वेट लॉस ड्रिंक्स के बारे में जानने जिसका इस्तेमाल अधिकांश लोग अपने वजन को तेजी से घटाने के लिए करते हैं लेकिन कोई फायदा नहीं होता है। 

बेहद पॉपुलर वेट लॉस ड्रिंक

1. एप्पल साइडर विनेगर 

एप्पल साइडर विनेगर बेहद लोकप्रिय पेय पदार्थ है। इसे पीने से ह्रदय और मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा कम होता हैं। लेकिन वजन को कम करने की बात जहां आती है तो यह वास्तव में मदद नहीं करता।

2. ग्रीन टी 

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो, ग्रीन टी बेहद फायदेमंद चाय है। इसे यदि आप रोजाना पिएं, तो आपका मेटाबॉलिज्म रेट काफी बढ़ सकता है। बहुत लोग ग्रीन टी वेट लॉस करने के लिए पीते हैं। यदि आप ग्रीन टी 3-4 कप लें, तो आप स्वस्थ हो सकते है। जानकारों के मुताबिक ग्रीन टी वाकई में वेट लॉस करने में मदद नहीं करता है।

3. अदरक शहद और नींबू का पानी

बहुत सारे लोग गर्म पानी में अदरक, शहद और नींबू का रस निचोड़ कर पीते हैं। लोगों का मानना हैं कि इसे यदि खाली पेट रोजाना पिया जाए तो वजन बड़ी तेजी से कम हो सकता है। लेकिन वाकई में ऐसा नहीं है। किसी भी पेय में पोषक तत्वों की मात्रा काफी पाई जाती है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता हैं। लेकिन फैट को कम करने में यह मदद नहीं करते।

अगली खबर