आपकी भी हो सकती हैं प्रिया प्रकाश जैसी आईब्रोज, आज ही आजमाएं ये Tips

हेल्थ
Updated Feb 16, 2018 | 12:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रिया के खूबसूरत एक्सप्रेशन में उनकी आईब्रो की अहम भूमिका है। प्रिया की तरह एक परफेक्ट शेप वाली आईब्रो चाहिए तो कुछ टिप्स के जरिए आप ये आईब्रोज पा सकते हैं।

प्रिया प्रकाश  |  तस्वीर साभार: YouTube

नई दिल्ली. इंटरनेट पर प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशन का हर कोई दीवाना बन गया है। प्रिया के खूबसूरत एक्सप्रेशन में उनकी आईब्रो की अहम भूमिका है। वहीं, फिल्म के गाने में प्रिया की आईब्रो परफेक्ट शेप में है। यदि आपको भी प्रिया की तरह एक परफेक्ट शेप वाली आईब्रो चाहिए तो कुछ टिप्स के जरिए आप ये आईब्रो पा सकते हैं।  

दूध और नारियल तेल
सोने से पहले कॉटन को दूध में डूबोकर आईब्रो के आस-पास लगाएं। इससे आपकी आईब्रो घनी और मजबूत होगी। दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और वह फिर से ग्रो करने लगते हैं। दूध के अलावा रात को सोते वक्त अपनी आईब्रो पर नारियल तेल लगाएं और पूरी रात ऐसे ही रहने दें। इससे स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनेगी।  दरअसल नारियल तेल में एंटी एजिंग की गुण पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से डार्क सर्किलऔर झुर्रियां नहीं पड़ती है।

cow milk

Also Read: वजन कम करता है पॉप कॉर्न, खाने से नहीं होंगी ये बीमारियां

अंडे की जर्दी और बादाम का तेल
आईब्रो के लिए सप्ताह में दो बार भौंहों पर अंडे की जर्दी (अंडे का पीला भाग) लगाये। यह प्रयोग कम से कम एक माह तक करें। अंडे की जर्दी में पाया जाने वाला सेलेनियम भौंहों को पोषण देकर आईब्रो को घना बनाता है। इसके अलावा बादाम का तेल आईब्रो का वॉल्यूम बढ़ाने के साथ-साथ उसको नरिश भी करता है। इसके लिए रोज सोने से पहले आईब्रो में बादाम के तेल से मसाज करें।  इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ई होता है। जिससे यह बालों का ग्रोथ करता है। 

egg yellow

Also Read: ये हैं अंडे के पीले हिस्से के फायदे, जानेंगे तो फेकेंगे नहीं

प्याज का रस 
प्याज में पाया जाने वाला सल्फर आईब्रो की ग्रोथ में बहुत ही फायदेमंद होता है। प्याज को अच्छी तरह से पीसकर उसका रस आईब्रो पर लगाएं। प्याज का रस लगाने से उस जगह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और आईब्रो में नए बालों की ग्रोथ होती है। ऐसे में रेगुलर इस रस को लगाने से आप जल्द ही मोटी आईब्रो पाने में सफल हो जायेगें। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर