7 बातें : कैसे मंद‍िर जाना आपको सेहतमंद बनाता है

हेल्थ
Updated Dec 20, 2017 | 18:10 IST | Medha Chawla

धार्मिक कारणों से हटकर सेहत के लिए भी मंदिर जाना अच्‍छा माना जाता है। जानें ऐसे ही 7 कारण जिसके बाद आप नियम से मंद‍िर जाना शुरू कर देंगे...

Temple   |  तस्वीर साभार: Twitter

नई द‍िल्‍ली: धर्म में कुछ बातें वैज्ञान‍िक आधार पर भी तय की गई हैं और इन्‍हीं में से एक है मंदिर जाना। भले ही लोग मंद‍िर जाने को धार्मिक दृष्‍टिकोण से देखते हों लेकिन इसके सेहतमंद बनाने वाले फायदे भी हैं। 

यहां जानें क्‍या हैं मंद‍िर जाने के फायदे - 

1. मंदिर में माथे पर तिलक लगाने से हमारे द‍िमाग के एक खास हिस्से पर दवाब पड़ता है। इस पॉइंट के दबने से ध्‍यान लगाने में मदद मिलती है।

Also Read: गोभी में हैं कई पोषक तत्‍व, महिलाओं के लिए इतनी फायदेमंद

2. मंदिर की घंटी की आवाज भी सेहत से जुड़ी है। एक रिसर्च के अनुसार, जब हम मंदिर में घंटी बजाते हैं, तो उसकी आवाज 7 सेकंड तक हमारे कानों में गूंजती है जिससे शरीर को आराम देने वाले पॉइंट्स एक्‍ट‍िव हो जाते हैं। 

Also Read: पुरुषों के लिए वरदान है भुना लहसुन, जानें खाने के 5 बड़े फायदे

3. सर्दी जुकाम से भी बचाव होता है। मंदिर जाने पर हाथ जोड़कर प्रार्थना करने से हथेलियों और उंगलियों के खास पॉइंट्स पर दवाब बनता है। इनसे बॉडी में इम्‍युनिटी बढ़ती है। 

4. मंदिर के अंदर नंगे पैर जाना होता है और इस जरिए पवित्र स्‍थान की पॉजिटिव एनर्जी हमारे शरीर में प्रवेश करती है। इससे पैरों के प्रेशर पॉइंट्स दबते हैं जिससे BP कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

Also Read: कैंसर से लड़ने में सक्षम है खजूर, जानें इसके 12 फायदे

5. माना जाता है क‍ि मंदिर में मौजूद कपूर और हवन का धुआं बैक्टीरिया खत्‍म करता है। इससे वायरल इंफेक्शंस से बचाव होता है। 

6. मंदिर में बजने वाले शंख की आवाज हमें रिलैक्‍स करती है और इससे तनाव दूर होता है। 

Also Read: सिमसा माता देती हैं संतान का वरदान, हिमाचल प्रदेश में है मंद‍िर

7. नियमित मंद‍िर जाने से रुटीन बनता है और किसी अदृश्‍य शक्‍त‍ि के साथ का आभास हमें कभी अकेलापन महसूस नहीं होने देता। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर