Vitamin C: इन फूड प्रोडक्ट में भरपूर मात्रा में होता है विटामिन C, स्वस्थ रहना है तो अपने डायट में करें शामिल

Vitamin C: विटामिन सी ना सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है बल्कि बालों के लिए व मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। जानते हैं कौन-कौन से फूड प्रोडक्ट हैं जिनसे विटामिन सी प्राप्त होता है।

vitamin c rich food product
विटामिन सी रिच फूड प्रोडक्ट 
मुख्य बातें
  • शरीर के लिए अन्य सभी विटामिन्स की तुलना में विटामिन सी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है
  • विटामिन सी से शरीर अंदर से स्वस्थ रहता है बल्कि त्वचा संबंधी समस्याएं व बालों से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान मिलता है

शरीर के लिए अन्य सभी विटामिन्स की तुलना में विटामिन सी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इससे ना सिर्फ शरीर अंदर से स्वस्थ रहता है बल्कि त्वचा संबंधी समस्याएं व बालों से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान मिलता है। हमारे घर पर और हमारे आस-पास कई विटामिन सी युक्त फूड प्रोडक्ट होते हैं जिनके फायदों से हम अनजान होते हैं। अगर आपने इनका सही से सेवन करना शुरू कर दिया तो आप हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे। विटामिन सी शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

साइट्रस फ्रूट
ऐसे फल जिनमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है उनमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी का सबसे बढ़िया और प्राकृतिक स्रोत है नींबू। ऐसा माना जाता है कि एक नींबू और एक संतरा अगर आप रोजाना अपने डाइट में शामिल करते हैं तो आपके शरीर के लिए जरूरी विटामिन सी का डोज मिल जाता है।

शिमला मिर्च
अगर आप इटैलियन खाना खाना पसंद करते हैं तो आपको इसके लिए शिमला मिर्च और इसके जैसे ही अन्य बेल पेपर्स की जरूरत होती है जिससे इटैलियन फूड को हल्का स्टिर फ्राई किया जाता है। बेल पेपर्स भी विटामिन सी एक बढ़िया स्रोत है।

ब्रोकोली
ब्रोकोली कई गुणों से भरपूर होता है। इसके खाने के कई फायदे हैं। अगर आप इसे अपने सलाद में शामिल करते हैं तो इससे आपको भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिल जाता है।

पपीता
आधा कप कटा हुआ पपीता रोजाना सेवन करने से आपको दिन भर का विटामिन सी का डोज मिल जाता है। आपको बता दें कि पपीता में केवल विटामिन सी ही नहीं बल्कि इसके खाने के अन्य कई अनगिनत फायदे हैं।

स्ट्रॉबेरी
एक बाउल स्ट्रॉबेरी और क्रीम अगर आप रोजाना खाते हैं तो इससे आपके शरीर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिल जाता है। 

टमाटर
टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसे आप चाहें कच्चा खाएं, सलाद में खाएं, चटनी बना कर खाएं या सब्जी में डाल कर खाएं। ये हर तरह से फायदेमंद होता है साथ ही खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ा देता है। केवल खाने के ही नहीं इसके कई सौंदर्य लाभ भी हैं। इसमें विटामिन सी समेत भारी मात्रा में अन्य विटामिन व मिनरल्स भी पाए जाते हैं।  

कीवी
हरे रंग का नींबू के आकार का ये फल खाने में बेहद स्वादिस्ट होचा है और इसके फायदे भी अनेक हैं। ये भी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसलिए इसे भी आपको अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

विटामिन सी के फायदे
शरीर में विटामिन सी की कमी से कई तरह के रोगों का खतरा पैदा हो जाता है। मसलन आम तौर पर जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है इतना ही नहीं विटामिन सी की कमी से त्वचा पर भी झुर्रियां पड़ने लगती है। इसलिए अगर आप इन सब चीजों से बचना चाहते हैं तो आपको इन फलों सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए ताकि आपके शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन सी की प्राप्ति हो। इसके अलावा विटामिन सी से हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है साथ ही यह हमारे शरीर में इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। यह हमें तनाव से मुक्ति देता है साथ ही कैंसर जैसी खतरनाक जानलेवा बीमारी से भी बचाने में मदद करता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

अगली खबर