स्पर्म काउंट बढ़ाता है अखरोट का दूध, ये भी हैं और फायदे

हेल्थ
Updated Nov 25, 2017 | 15:46 IST | Shivam Pandey

एक रिसर्च के दौरान जिन पुरुषों को 12 हफ्ते तक लगातार अखरोट खाने को दिया गया, उनके शुक्राणुओं का आकार, गति और उसकी आयु में वृद्धि देखी गई।

अखरोट वाले दूध को पीने से पुरुषों की स्‍पर्म क्‍वालिटी ठीक होती है।  |  तस्वीर साभार: YouTube

नई दिल्ली. दूध से जहां मासपेशियों और हड्डियों को काफी ताकत मिलती ही है। वहीं,  दूध में मौजूद प्रोटीन बॉडी में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाता है। लेकि क्‍या आप जानते हैं कि अगर दूध के साथ अखरोट को मिला दिया जाए तो इसकी शक्ति दोगुनी हो जाती है? खासकर  पुरुषों के लिए अखरोट वाले दूध के काफी फायदे होते हैं। दरअसल इस दूध को पीने से पुरुषों की स्‍पर्म क्‍वालिटी ठीक होती है।

खानपान पर डिपेंड करता है स्पर्म काउंट
स्पर्म काउंट का सीधा संबंध खानपान से है। डाइट जितनी अच्छी होगी, स्पर्म काउंट उतना बेहतर ही होगा। स्पर्म काउंट कम होने से उनकी फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है। एक रिसर्च के मुताबिक, पुरुषों की फर्टिलिटी से जुड़ी 90 फ़ीसदी समस्याएं शुक्राणुओं की कमी के कारण होती हैं। 'कैलीफोर्निया वालनट कमिशन’ की नुट्रिशन कंसलटेंट 'कैरोल बर्ग स्लोआन' का मानना है कि आमतौर पर ज्यादातर जोर मां की डाइट पर ही दिया जाता है और पिता के भोजन पर खासा ध्यान नहीं दिया जाता है। पिता के भोजन का असर न सिर्फ प्रजनन-क्षमता पर होता है, बल्कि यह बच्चे और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य और नस्ल को भी प्रभावित करता है।

walnut

ऐसे  बनाएं अखरोट वाला दूध 
दूध बनाने के एक रात पहले अखरोट को पानी में भिगो दीजिये। सुबह इसको पीस कर दूध में मिला लीजिये। दूध को अच्‍छी तरह से उबालिये और फिर गैस बंद कर दीजिये। बाद में इसे गुनगुना कर के इसमें शहद मिलाइये और पीजिये। गौरतलब है कि एक रिसर्च के दौरान जिन पुरुषों को 12 हफ्ते तक लगातार अखरोट खाने को दिया गया, उनके शुक्राणुओं का आकार, गति और उसकी आयु में वृद्धि देखी गई। इसके अलावा  अखरोट वाले दूध में मुनक्का, बादाम और केसर मिलाकर पीने से पुरुषों की कमजोरी दूर होती है। 

walnut

ये हैं और फायदे
अखरोट मिनरल्स में बहुत समृद्ध है जैसे कि इसमें मैंगनीज, तांबा, मैग्नीशियम, मोलिब्डेनम और फास्फोरस होता है। साथ ही ये ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरे हुए हैं, जो मुख्य रूप से मछली में पाए जाते हैं। यह इनफर्टिलिटी रिलेटेड प्रॉब्लम से बचाता है।2. अखरोट बेहद स्वस्थ होते हैं और कई एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं। इसमें ढेर सारे फायटोन्यूट्रीएंट्स होते हैं जो कि एंटीऑक्सिडेंट के रूप में पाए जाते हैं और कैंसर जैसी बीमारी को पैदा होने से रोकते हैं। 

अगली खबर