वेट लॉस टिप्स: सुबह उठकर ये तीन काम कर सिर्फ सात दिन में घटा सकते है मोटापा

हेल्थ
Updated Apr 23, 2019 | 15:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मोटापा घटाने में सुबह उठकर ये तीन काम करना जरूरी होता है। सुबह उठने के बाद अगर आपने इन तीन काम को करना रोजाना शुरू कर दिया तो यकीनन आपको मोटापे से मुक्ति मिल जाएगी।

Lose weight in 7 days with help of these tips
weight loss tips in Hindi  |  तस्वीर साभार: Times Now

नई दिल्ली: ओवरवेट होना, जरूरत से ज्यादा होना,मोटापा होना यकीनन सेहत के लिए लिहाज से परेशानी का सबब होता है। इसलिए समय रहते इस समस्या पर काबू पाने की कोशिश करनी चाहिए। जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ने की स्थिति में कई तरह की परेशानी होती है। साथ ही व्यक्ति को कई प्रकार की बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए यह जरूरी है कि आप अपनी दिनचर्या और खानपान को इस कदर रखें कि मोटा होने की नौबत नहीं आए।

मोटापा घटाने के लिए सबसे जरूरी होता है खानपान को नियंत्रित करना, सही समय पर नाश्ता करना, सुबह में कसरत,जॉगिंग करना। आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में सुबह अगर जल्दी उठने की आदत आपको काफी लाभ प्रदान करती है। सुबह उठने के साथ ही आपको तीन काम जरूर करने चाहिए इससे ना सिर्फ आपका मोटापा कम होगा बल्कि आपकी सेहत भी चुस्त दुरुस्त बनी रहेगी।

1. सुबह उठकर पानी पीने की आदत
सुबह उठकर पानी पीना काफी सेहतमंद होता है। इससे आपके शरीर का विषाक्त पदार्थ निकल जाता है और नई ऊर्जा मिलती है। इसलिए सुबह की शुरुआत खूब पानी (गुनगुना हो तो और अच्छा) के सेवन से करे। आप सुबह उठकर प्रतिदिन खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीएं। इससे आपके शरीर की अतिरिक्त चर्बी दूर होती है। सुबह उठकर पानी पीने से आंतों में जमा मल आसानी से निकल जाता है और सारे अंदरूनी अंग फिर से एक्टिव हो जाते हैं। खाली पेट पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है, जिससे खाना जल्‍दी और बेहतर ढंग से पचता है। पानी शरीर की इम्‍यूनिटी क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी होता है।  पानी विषाक्‍त तत्‍वों को बाहर निकालने की क्षमता रखता है जिससे शरीर के अंग सक्रिय रहते है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

2. सुबह उठकर वॉर्म अप/जॉगिंग और कसरत करना

सुबह उठते ही पानी पीने के बाद वॉर्म अप,जॉगिंग, कसरत आदि जरूर करना चाहिए। इसमें आप बिल्कुल भी आलस नहीं करें और समय जरूर निकाले। मॉर्निंग वाक यानी सुबह की सैर आपके दिन को शुरू करने का सबसे बेहतरीन तरीका है । सुबह सिर्फ आधे घंटे की सैर जिम में घंटों पसीने बहाने से भी ज्यादा लाभदायक माना जाता है। जानकारों के मुताबिक सुबह की सैर अमृत सामान मानी जाती है। एक से डेढ़ किलोमीटर की जॉगिंग शरीर की काफी कैलरी बर्न करती है। जॉगिंग शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन की पंपिंग सही रहती है। 

3.समय पर नाश्ता करना 

नाश्ता के साथ लंच-डिनर सभी भोजन समय पर करना चाहिए। नाश्ता समय पर इसलिए करना जरूरी होता है कि क्योंकि इस भोजन से पहले  अंतराल लंबा होता है। मान लीजिए आपने बीती रात 9 बजे खाना खाया है, सुबह अगर 9 बजे नाश्ता कर रहे हैं तो 12 घंटे का गैप हो गया। इसलिए नाश्ता में बिल्कुल भी देर नहीं करनी चाहिए। अपनी दैनिक दिनचर्या में यह बात गांठ बांध ले कि अगर आप नाश्ते में देरी करेंगे तो मोटापे को अनजाने में आमंत्रण देंगे। 

जाने-अनजाने ब्रेकफास्ट नहीं करना उसके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। भारतीय परंपरा में सुबह के नाश्ते को काफी अहम बताया गया है जिसमें हर्गिज कोताही नही करना चाहिए।  ब्रेकफास्ट नहीं करने से शरीर में फैट का बढ़ना शुरू हो जाता है । जानकारों का ऐसा मानना है कि समय पर ब्रेकफास्ट नहीं करने से शरीर में कैलोरीज जमा होती रहती है। साथ ही वजन कम करने वाले लोगों को भी ब्रेकफास्ट समय पर करना चाहिए। अन्यथा आपकी मेटाबलिज्म रेट धीमी होने लगती है और शरीर में अनावश्यक वसा घर करने लगता है।  इसलिए सही और संतुलित नाश्ता समय पर जरूर करें। इसमें बिल्कुल भी देरी नहीं करे।  
 

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर