Tips to make Teeth stronger: दांतों व मसूड़ों की मजबूती चाहिए तो खाने में जरूर शामिल करें ये चीजें

How to make teeth stronger: दातों व मसूड़ों की मजबूती हमारे खान-पान पर भी निर्भर करती है। आज जानते हैं अपने दांतों को स्वस्थ व मजबूत बनाने के लिए आपको क्या-क्या खाना चाहिए-

how to make teeth gum stronger
दांतों व मसूड़ों को मजबूत कैसे बनाएं (Source: Pixabay) 
मुख्य बातें
  • दातों व मसूड़ों की मजबूती हमारे खान-पान पर भी निर्भर करती है
  • कच्चे प्याज में बैक्यीरिया मारने का गुण पाया जाता है जिसे खाने से दांत स्वस्थ रहते हैं
  • दांतों व मसूड़ों की मजबूती के लिए हमें कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने की सलाह दी जाती है

दांतों और मसूड़ों की मजबूती के लिए सबसे ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है। इसके लिए हमें कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने की सलाह दी जाती है। स्वस्थ और मजबूत दांतों व मसूड़ों के लिए दूध, दही व पनीर जैसे उत्पादों का सेवन करना चाहिए। इनसे प्राप्त होने वाला कैल्शियम हड्डियों और दांतों के इनेमल को मजबूती प्रदान करता है। इसके अलावा अधिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाने की जरूरत होती है इससे दांतों की अच्छे से सफाई होती है एक तरह से फाइबर से दांतों की ब्रश हो जाती है। जानते हैं दातों व मसूड़ों की मजबूती के लिए क्या खाना चाहिए

सेब नाशपाती
सेब और नाशपाती जैसे फलों में पेक्टिन नामक फाइबर पाया जाता है जो दांतों को स्वस्थ व चमकदार रखने में मददगार होता है। जब दांतों से सेब को चबाया जाता है तो इससे जो फाइबर निकलता है वह बैक्टीरिया को खत्म करके दांतों को उनसे सुरक्षा करता है और उन्हें मजबूत बनाता है।

खाएं नट्स और सीड्स
अखरोट, बादाम, मूंगफली जैसे नट्स में भी प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो दांतों की सुरक्षा व मजबूती के लिए मददगार होते हैं। इनमें मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक व कैल्शियम भी भारी मात्रा में पाया जाता है जो दांतों की मजबूती व इन्हें स्वस्थ बनाने में सहायक होते हैं।

पानी का अधिक से अधिक सेवन
पानी अधिक पीने से मुंह के अंदर मौजूद एसिड व शुगर को खत्म करने में मदद मिलती है। इसके अलावा पानी में फ्लोरइड भी पाया जाता है जो दांतों को मजबूत बनाता है जिससे दांत नीचे गिरने से रुकते हैं। इसलिए आपने ध्यान दिया होगा कि कई लोग इमरजेंसी के दौरान अगर ब्रश या टूथपेस्ट नहीं इस्तेमाल कर पाते हैं तो वे पानी से ही ऊंगली से दांतों को रगड़ कर कुल्ला कर लेते हैं इससे भी दांतों की सफाई हो जाती है।

कच्चे प्याज
कच्चे प्याज में बैक्यीरिया मारने का गुण पाया जाता है। इसमें सल्फर युक्त एक ऐसा तरल पदार्थ पाया जाता है जो दांतों से कैविटी को हटा कर इसे बैक्टीरियामुक्त बनाता है। 

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी खाने से दांत व्हाइट चमकदार बनते हैं। इसमें मैलिक एसिड पाया जाता है। इसका इस्तेमाल आप इस तरह कर सकते हैं। इसके गूदे को निकाल कर इसमें बेकिंग सोडा मिला लें फिर इस मिश्रण को दांतों पर लगाएं फिर हल्के ब्रश से टूथब्रश कर लें इसके बाद आप अपने दांत सफेद व चमकदार पाएंगे। इस दौरान ध्यान रखें कि दांत साफ करते समय स्ट्रॉबेरी के छोटे बीज दांतों के बीच फंसे ना रह जाएं। 

 ग्रीन टी के फायदे
ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एक पदार्थ पाया जाता है जो दांतों व मसूड़ों में होने वाले सूजन को कम करने में मददगार होता है। नियमित ग्रीन टी पीने की आदत डाल ली जाए तो इससे दांतों में व इसके आस-पास होने वाली बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

अगली खबर