Black Grapes vs Green Grapes: काले और हरे अंगूरों में से कौन सा है बेहतर, जानें दोनों के बीच अंतर

Black Grape for Weight Loss: मार्केट में अंगूर की कई तरह की वैरायटीज उपलब्ध हैं। इन में से सबसे अधिक काले और हरे अंगूर नजर आते हैं। दोनों अंगूर को खरीदते समय लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा बेस्ट है और किसे खरीदना चाहिए। यहां जानें सेहत के लिए कौन से अंगूर हैं अच्छे।

Black Grapes vs Green Grapes
Black Grapes vs Green Grapes 
मुख्य बातें
  • वजन घटाने में असरदार हो सकता है हरे अंगूर।
  • काले अंगूर हृदय रोगियों के लिए हो सकता है फायदेमंद
  • कोलेस्ट्रॉल कम कर सकता है काले और हरे अंगूर

Black grapes vs green grapes for Weight Loss: बाजार में अक्सर दो तरह के अंगूर काले और हरे बिकते हुए देखा होगा। आप में से कई लोग काले अंगूर खाना पसंद करते होंगे, वहीं कई लोग हरे अंगूर। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काले और हरे अंगूर में से सबसे हेल्दी कौन सा अंगूर होता है? सेहत और पोषण की बात कि जाए, तो यह दोनों अंगूर ही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। काले अंगूर में मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिस सी इत्यादि पोषण तत्व पाए जाते हैं। वहीं, हरे अंगूर में प्रोटीन, कार्ब्स, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर होता है। लेकिन सवाल यह है कि दोनों में से सबसे हेल्दी कौन सा है अंगूर है?

Also Read: डिनर में रोजाना शामिल करें ये मैजिकल सूप, शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी हो जाएगी छूमंतर

काले अंगूर और हरे अंगूर में क्या अंतर है, दोनों में कौन सा अधिक हेल्दी है?

काले अंगूर के फायदे - यह अंगूर आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी की जा सकती है। वहीं, इसमें पोटैशियम की अधिकता होती है, जो हृदय रोगियों के लिए फायदेमंद है। इसके साथ-साथ डायबिटीज रोगियों के लिए भी काले अंगूर फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें विटामिन ई मौजूद होता है, जो स्किन और बालों को सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी लाभकारी है। इसके साथ ही काले अंगूर के कई अनगिनत फायदे हैं।

हरे अंगूर के फायदे - हरे अंगूर भी काले अंगूर की तरह कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से भी दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है। वहीं, इसमें भी विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में आपकी मदद करता है। साथ ही फाइबर की अधिकता होने की वजह से वजन को कम करने में भी हरे अंगूर लाभकारी हो सकते हैं। इसके साथ ही इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।

Also Read: वजन घटाने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, तेजी से पेट और शरीर की चर्बी होगी गायब

दोनों अंगूर के बीच अंतर - हरे अंगूर में पिगमेंट्स होता है। वहीं, काले अंगूर में एंथोसायनिन अधिक होता है। काले अंगूर में कलरफुल केमिकल होते हैं। हरे अंगूर की तुलना में काले अंगूर की गुणवत्ता अच्छी होती है। हालांकि, दोनों अंगूर अपने आप में खास है। आप दोनों ही अंगूर को अपने आहार में शामिल करते हैं। दोनों की अलग-अलग विशेषता होती है। इसलिए ऐसा कहना मुश्किल है कि दोनों में आपके लिए बेस्ट कौन सा होगा, क्योंकि हर व्यक्ति के शरीर की डिमांड और कैपिसिटी अलग-अलग हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर