World Cancer Day 2022: ये हैं कैंसर के शुरुआती लक्षण, जब शरीर देने लगे ऐसे संकेत तो ना करें इन्हें इग्नोर 

हेल्थ
भाग्य लक्ष्मी
Updated Feb 04, 2022 | 06:49 IST

World Cancer Day 2022: हर वर्ष 4 फरवरी को दुनिया भर में विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाया जाता है। जरा सी जागरूकता कई लोगों की जान बचा सकती है इसीलिए यहां जानें कैंसर के लक्षण और संकेत क्या हैं।

World Cancer Day 2022 Signs And Symptoms Of Cancer, What Are The Early Signs And Symptoms of Cancer
Signs And Symptoms Of Cancer (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • विश्व में लगातार बढ़ते जा रहे हैं कैंसर के मामले।
  • जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस।
  • यहां जानें क्या हैं कैंसर के संकेत और लक्षण।

World Cancer Day 2022, Know Early Signs And Symptoms Of Cancer: इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने काम में इतना व्यस्त रहते हैं कि अपने स्वास्थ्य को भी नजरअंदाज कर देते हैं। यही वजह है कि लोग कई गंभीर बीमारी के शिकार हो जाते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता है। हमारे यहां आस-पास ऐसी बीमारियां मौजूद हैं जो पलक झपकते ही किसी भी इंसान को अपना शिकार बना लेती हैं लेकिन कुछ ऐसी बीमारियां भी हैं जो धीरे-धीरे इंसान को जकड़ती हैं। इन्हीं में से एक कैंसर है जिसे समय रहते पहचानना बहुत जरूरी है। ऐसा इसीलिए क्योंकि जब कैंसर अधिक मात्रा में शरीर में फैल जाता है तब इससे जूझ रहे व्यक्ति को बचाना नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में इस बीमारी के प्रति थोड़ी सी जागरूकता ना ही सिर्फ अपनी बल्कि अपने आसपास मौजूद कई लोगों की जान बचा जा सकती है। 

Also Read: World Cancer Day 2022 Theme, Quotes: इन मैसेज के जरिए कैंसर को हराएं और लोगों को जगाएं, जानें इतिहास, थीम और उद्देश्य

आज यानी 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day 2022) मनाया जा रहा है। हर साल लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 4 फरवरी को यह दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है (World Cancer Day)। इस दिन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि लोगों को कैंसर के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके और वह जागरूक रह सकें। 1993 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह दुनिया भर में बनाने की पहल की थी। वर्ष 1933 में पहली बार जिनेवा स्विजरलैंड में यह दिवस मनाया गया था (World Cancer Day History)। तब से लेकर अब तक हर साल नई थीम जारी होती है जिसके तहत दुनिया भर में कैंसर दिवस मनाया जाता है और लोगों को जागरुक किया जाता है। इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस का थीम क्लोज द केयर गैप रखा गया है (World Cancer Day 2022 Theme)। 

यहां देखें क्या है कैंसर के शुरुआती लक्षण और संकेत (Signs And Symptoms Of Cancer)

कैंसर के शुरुआती लक्षण और संकेत

किसी भी बीमारी के शुरुआती लक्षण और संकेत को पहचानना बहुत जरूरी होता है। यह लक्षण और संकेत हमें समय रहते इस बीमारी से निजात दिलाने में मदद करते हैं। जब भी हम किसी चोट, बीमारी या डिजीज से जूझ रहे होते हैं तो हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है और लक्षण दिखाई देते हैं। कैंसर कितना बड़ा है, कहां है और किस तरह का है, इन सब चीजों पर संकेत और लक्षण आधारित होते हैं।

किस तरह कैंसर देता है लक्षण और संकेत?

शरीर में जब कैंसर बढ़ने लग जाता है तब यह आसपास के अंगों को प्रभावित करता है जिसकी वजह से शरीर कुछ संकेत देता है और लक्षण नजर आते हैं। कैंसर की वजह से बुखार, थकान और वेट लॉस जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। 

यह हैं कैंसर के लक्षण और संकेत 

1. थकावट- अगर आपको थकावट होने लगे और आराम करने के बाद भी यह ठीक ना हो तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है।

2. वजन में उतार-चढ़ाव- अगर अचानक से और बिना किसी कारण के आपका वजन घटने बढ़ने लगे तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है।

3. खाने को लेकर समस्याएं- विज्ञान के अनुसार, अगर भूख मिट जाए या खाना चबाने में दिक्कत होने लगे। इसके साथ पेट दर्द, जी मचलना और उल्टी जैसी चीजें होने लगे तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

4. सूजन या गांठ- अगर आपके शरीर के किसी भी अंग में सूजन या गांठ पड़ने लग जाए तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपके शरीर का कोई भी अंग बिना किसी कारण के ज्यादा मोटा हो रहा है या गांठ पड़ रही है डॉक्टर को जरूर दिखाएं।  

5. दर्द- शरीर के किसी भी अंग में जब बिना वजह दर्द होने लगे और यह बढ़ता ही जाए तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

6. त्वचा में आएं कई बदलाव- जब आपकी त्वचा में बिना किसी कारण के बदलाव आने लगें, ब्लीडिंग हो या बिना किसी कारण के चोट जैसे निशान पड़ने लग जाएं तब इसे इग्नोर ना करें।

7. बाउल हैबिट में बदलाव- जब कॉन्स्टिपेशन जा डायरिया जैसी परेशानी बढ़ने लग जाए। इसके साथ पेशाब करते समय दर्द हो, खून गिरे, पेशाब का ज्यादा आना या कम आना जैसी परेशानियां होने लगे तो इन्हें नजरअंदाज करने से बचें।

8. बुखार और रात में पसीना आना- अगर आपको अचानक बुखार आने लगे या रात में सोते समय पसीना आने लगे तो अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत या लक्षण नजर आए तो इन्हें नजरअंदाज ना करें। समय रहते थोड़ी सी सावधानी आपकी जान बचा सकती है। अगर आपके शरीर में बिना किसी कारण के बदलाव आने लगे तो अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

अगली खबर