नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द, अगर रोजाना करेंगे ये 3 आसन 

हेल्थ
Updated Jul 25, 2019 | 07:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

योग वो तरीका है जिसे करके आप अपने सिर से लेकर पैर तक को निरोग बना सकते हैं। यही बात पीएम मोदी लोगों को समझा रहे हैं। योग के एनिमेटेड सीरीज के क्रम में पीएम ने कई अन्य योग के बारे में लोगों को जागरुक किया है।

Yoga Pose
Yoga Pose  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • योगासन के अलग-अलग लाभ होते हैं
  • योगासन के जरिये आप अपनी मासपेशियों और घुटनों को मजबूत कर सकते हैं
  • दिनचर्या चाहे कितनी भी व्यस्त हो मगर योग से समझौता नहीं करना चाहिये

नई दिल्‍ली। Yoga: हम सभी योग के बेशुमार फायदे जानते हैं। योग से बेहतर कोई और एक्सरसाइज नहीं। योगासन कई प्रकार के होते हैं। हर योगासन के अलग-अलग लाभ होते हैं। योगासन के जरिये आप अपनी मासपेशियों और घुटनों को मजबूत कर सकते हैं। आपकी दिनचर्या चाहे कितनी भी व्यस्त हो मगर योग से समझौता नहीं करना चाहिये। 

आज हम आपको उन योगासनों के फायदे के बारे में बताएंगे जिन्हें करने से कूल्‍हे और घुटनों में मजबूती आएगी। यही नहीं यह योगासन व्यक्ति के अंदर ये इतनी स्टैमिना पैदा करता है कि इंसान पूरे दिन एक्टिव बना रहता है। तो आइये जाने क्‍या हैं वो... 

तन-मन को सुदृढ़ बनाता है भद्रासन
भद्रासन तन और मन दोनों को दृढ़ता बनाता है, जानें भ्रद्रासन के लाभ।

  • भद्रासन शरीर को दृढ़ रखता है और मस्तिष्क को मजबूती देने के साथ एकाग्रता प्रदान करता है।
  • इस आसन के जरिये घुटने ही नहीं कुल्हे की हड्डी को भी मजबूती मिलती है। घुटने रोगियों को ये आसन जरूर करना चाहिए।
  • भद्रासन बढ़े हुए पेट को भी कम करता है।
  • पीरियड्स में होनी वाली समस्याओं को हल भ्रदासन में छुपा है।

नोट : जिन लोगों को अर्थराइटिस या साइटिका की समस्या है उन्हें भद्रासन नहीं करना चाहिए।

ताड़ के पेड़ सा मजूबत बना देगा ताड़ासन
बढ़ते बच्चों के साथ ही इसे बड़े लोगों को भी करने के फायदे बताए हैं। ये आसन ताड़ के पेड के समान मजबूती देने वाला होता है। आइए जानें इसके फायदे।

  • ताड़ासन हाइट बढ़ाने के लिए सबसे कारगर योग है।
  • पीठ की दर्द से अगर आप परेशान हों तो इस योग को जरूर करें।
  • नसों एवं मांसपेशियों की दर्द को दूर करने में ये बहुत कारगर है।
  • अगर आपके घुटने में रहता है दर्द तो आप इस योग को जरूर करें।
  • पैरों को मजबूती प्रदान करता है ये योग।
  • सायटिका की बीमारी हो तो ये योग बेहद फायदेमंद है।

ऊर्जावान बनाता है त्रिकोणासन
यह आसन इंसान को ऊर्जा से भर देता है। थकान, मानिसक थकान या निरुत्साहिता को ये खत्म करता है। साथ ही कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

  • जिन लोगों केा फ्लैट फुट की दिक्कत होती है उन्हें त्रिकोड़ासन करना चाहिए।
  • ये आसन जांघ, कंधे, छाती और रीढ़ की हड्डी को मजबूती प्रदान करता है।
  • मानसिक तनाव और चिंता को दूर करने के लिए इस आसन की मदद लें।

नोट- ये आसन उन लोगों को बिलकुल नहीं करना चाहिए जिन्हें स्पॉडेलाइटिस हो या गर्दन-पीठ में दर्द हो या चोट लगी हो। साथ ही स्लिप डिस्क वाले भी इसे न करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर