Zinc Rich Food List : शरीर में जिंक की कमी को दूर करती हैं ये 7 चीजें, हेल्‍दी रहने के ल‍िए रोजाना करें सेवन

Zinc Rich Foods items list: जिंक की कमी इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाती है। हेल्‍दी रहने के ल‍िए ज‍िंक से भरपूर चीजों का सेवन जरूरी है।

zinc rich fruits and vegetables, zinc rich foods for babies, zinc rich foods for skin, Zinc Rich Foods, zinc foods, vegetarian foods, foods, जिंक रिच फूड्स, जिंक रिच फूड्स वेजीटेरियन
जिंक रिच फूड्स लिस्ट 
मुख्य बातें
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया की एक तिहाई आबादी जिंक की कमी से है ग्रस्त।
  • जिंक बच्चों के शारीरिक विकास में करता है मदद, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को रोजाना 11 से 12 मि.ग्रा करना चाहिए जिंक का सेवन।
  • जिंक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाता है मजबूत।

Zinc Rich Food List : सेहतमंद और एक अच्छी जिंदगी के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन की आवश्यकता होती है। लेकिन खानपान और जीवनशैली में बदलाव के कारण खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की भारी कमी देखी जा रही है। भारत में करीब 8.2 करोड़ लोग जिंक की कमी से ग्रस्त हैं। जिंक की कमी स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। यह इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाता है और दिल संबंधी गंभीर बीमारियों को दावत देता है। जिंक की कमी बच्चों में मलेरिया निमोनिया और दस्त संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। वहीं शरीर में जिंक की कमी कोरोना जैसी भयावह बीमारी को भी दावत देती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया की एक तिहाई आबादी जिंक की कमी से ग्रस्त है। डब्ल्यूएचओ के एक रिपोर्ट के अनुसार 15 साल से ऊपर के पुरुषों को रोजाना 11 मिलिग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए। तथा 15 साल से ऊपर की महिलाओं को 8 मि.ग्रा और गर्भवती महिलाओं को नियमित तौर पर 11 मिलीग्राम व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को रोजाना 12 मि.ग्रा जिंक का सेवन करना चाहिए। जिंक बच्चों के शारीरिक विकास में भी मददगार होता है। ऐसे में आइए जानते हैं जिंक से भरपूर खाद्य पदार्थों के बारे में।

Zinc Rich Foods items list, ज‍िंंक से भरपूर फूड आइटम  

1. तिल

तिल काला हो या सफेद इसका हर दाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। विटामिन ए और सी को छोड़कर इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। तिल में भरपूर मात्रा में जिंक के साथ विटामिन बी6 और आयरन पाया जाता है।

2. बाजरा

हम में से बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे की बाजरा सुपर न्यूट्रिएंट्स और जिंक से भरपूर होता है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है। बाजरे का सेवन ना केवल खाने के लिए किया जाता है बल्कि आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी किया जाता है। इसके औषधीय गुण खाने की इच्छा को बढ़ाने के साथ दर्दनिवारक और पेट संबंधी बीमारियों से निजात दिलाने और इनके संक्रमण से दूर रखने में भी कारगार होते हैं।

3. पनीर

पनीर को अक्सर हम सिर्फ भरपूर मात्रा में प्रोटीन के लिए जानते हैं। लेकिन आपको बता दें दूध, दही और पनीर सभी डेयरी प्रोडक्ट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन कैल्शियम और विटामिन के साथ जिंक पाया जाता है। नियमित तौर पर इसके सेवन से आप शरीर में जिंक की कमी को दूर कर सकते हैं।

4. काला चना

काला चना पोषक तत्वों के लिए किसी खजाने से कम नहीं होता। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ जिंक पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और वजन को नियंत्रित कर मसल्स को मजबूत बनाता है।

5. रामदाना

रामदाना को राजगिरा भी कहा जाता है। रामदाना का सेवन आमतौर पर व्रत के दौरान किया जाता है। आपको बता दें रामदाना जिंक, प्रोटीन, आयरन और विटामिन से भरपूर होता है। रोजाना एक कटोरी दूध में मिलाकर इसका सेवन कर आप इसके स्वास्थ्य लाभ उठ सकते हैं और जिंक की कमी को दूर कर सकते हैं।

6. डार्क चॉकलेट

क्या चॉकलेट खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है? इस पर एक बार पुन: विचार करें। क्योंकि आपको बता दें चॉकलेट की 100 ग्राम खुराक में 30 प्रतिशत जिंक का आरडीए होता है। ऐसे में शरीर में जिंक की कमी पूरा करने के लिए आप सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं।

7. मशरूम

मशरूम में कम मात्रा में कैलोरीज और भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही इसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक की उपलब्धता होती है। मशरूम विटामिन डी का भी एक अच्छा स्रोत है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। तथा यह हार्मोनल फंक्शन को भी संतुलित करता है।

अगली खबर