Jacqueline Fernandez Diet: फिटनेस फ्रीक हैं जैकलिन फर्नांडीस, 2-2 घंटे वर्ककाउट के साथ लेती हैं ये कड़ी डाइट

हेल्थ
Updated Jan 29, 2019 | 14:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Jacqueline Fernandez Diet Plan: जैकलिन फर्नांडीस के परफेक्ट फिगर का श्रेय नेचर को जाता है। उनकी फिटनेस में मैक्रोबायोटिक डाइट प्लान का रोल बहुत बड़ा है।

Jacqueline Fernandez
Jacqueline Fernandez  

Jacqueline Fernandez Diet Chart: जैकलिन फर्नांडीस नेचुरल चीजों को ही अपनी ब्यूटी और फिटनेस का श्रेय देती हैं। उनकी डाइट में हरी चीजें सबसे ज्यादा होती हैं। उनका मानना है कि ग्रीन, रेड और यलो कलर वाली सब्जियां सेहत और खूबसूरती के लिए जरूरी हैं। आइए जानते हैं जैकलीन का डेली फिटनेस रुटीन अपडेट।

जैकलीन के दिन कि शुरुआत गुनगुने पानी से होती है। उनका मानना है कि ये शरीर के टॉक्सिन को निकालने के साथ ही एक्सट्रा फैट को भी निकालता है। इससे डाइजेशन बेटर होता है और फेस पर ग्लो भी आता है। एक्सरसाइज करने से पहले शुरुआत के बाद करीब 8 बजे वह ग्रीन टी पीती हैं। 

Also read: 4 महीने में भूमि पेडनेकर ने घटाया 27 Kg वजन, शेयर किये स्लिम होने के टिप्‍स

मैक्रोबायोटिक डाइट प्लान है जैकलिन फर्नांडीस का फिटनेस सिक्रेट

फिटनेस शेड्यूल में होता है प्रणायाम और एक्सरसाइज
दो घंटे वर्कऑउट सेशन में जैकलीन कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं। इसमें कपालभाति के अलावा स्विमिंग, डांसिंग और स्कीपिंग होती है। योग जैकलीन को बहुत पसंद है। बिजी शेड्यूल में भी जैकलीन अपने फेवरेट योगासन में कई बार केवल प्राणायाम कर के ही काम चलती हैं।

जिम में भी बहाती हैं घंटो पसीना
जैकलीन जिम में भी पसीना खूब बहाती हैं। वेट लिफ्टिंग और कार्डियो एक्सरसाइज के साथ स्ट्रेचिंग भी करती हैं। इन सब से पहले करीब 15 मिनट वार्मअप सेशन करती हैं। क्रंचेस और पुशअप भी उनका अल्टरनेट डे प्रोग्राम होता है।

Also read: इस गंभीर बीमारी से जूझ चुके हैं अनिल कपूर, हाथ-पैर हिलाना भी हा जाता है मुश्किल

आफ्टर वर्कआउट 
प्रोटीन शेक पोस्ट वर्कआउट प्लान है। जैकलीन कई बार प्रोटीन शेक में भी मैक्रोबायोटिक डाइट लेती हैं। यानी ग्रीन या कलरफुल वेजीज को वह प्रोटीन शेक के साथ मिक्स कर लेती है। शेक के बाद बाउल भर के ग्रीन वेजीज या पत्तेदार चीजें खाती हैं।

लंच एंड डिनर
मैक्रोबायोटिक डाइट को लेकर जैकलीन बहुत ही पॉजेसिव हैं, इसलिए लंच और डिनर में भी ये चीजें होती हैं। लंच एक बजे तक और डिनर वो साढ़े सात बजे तक कर लेती हैं। सूप, उबली सब्जियां, बीन्स, टोफू, पनीर, दही, दूध के अलावा वह जर्मिनेटेड मूंग और चना भी खूब खाती हैं। लंच भले ही थोड़ा ज्यादा कर लें लेकिन डिनर वह बहुत ही हल्का करती हैं और उसमें कार्बोहाइड्रेट होता ही नहीं है।  उनका डिनर थोड़ा लाइट होता है, ताकि रात को खाना अच्छे से डाइजेस्ट हो और किसी तरह की पेट संबंधी कोई दिक्कत न हो।

पेस्ट्री और केक भी खाती हैं
वीकेंड पर जैकलीन अपने रुल्स में कुछ फ्लेक्सिबल भी रखती हैं। वीकेंड पर केक, पेस्ट्रीज और जंक फूड भी ट्राई कर लेती हैं। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से। 

अगली खबर