Mango side effects: मोटापा बढ़ाने से पेट खराब करने तक, आम खाने के ये हैं 5 बड़े नुकसान

हेल्थ
Updated Jun 26, 2018 | 22:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mango side effects: गर्मियों में लोग आम को बड़े ही चाव से खाते हैं। लेकिन ज्‍यादा आम खाने से शरीर को कई भारी नुकसान पहुंच सकते हैं। आइये जानते हैं फलों के राजा आम को खाने से सेहत को क्‍या-क्‍या नुकसान हो सकते हैं।  

Mango ke side effects nuksan
Mangoes  |  तस्वीर साभार: Instagram

नई दिल्‍ली: आम (Mango) का नाम सुन कर मुंह में अपने आप ही मिठास घुल जाती है। गर्मी का मौसम आया नहीं कि लोग इसका बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। आम सब फलों में सबसे स्‍वादिष्‍ट होता है तभी इसे फलों का राजा कहते हैं। भारत में लगभग 12 किस्‍म के आम पाए जाते हैं, जिसमें से अल्फोंसो, चौंसा, दशहरी, लंगड़ा, केसर, बादामी आदि आम लोगों की बड़ी पसंद हैं। 

रसीले आम में ढेर सारे पौष्‍टिक गुण होते हैं। इसमें विटामिन A, B, C और E के साथ-साथ पोटैशियम, मैग्नीशियम, तांबा और फाइबर जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। पर क्‍या आप जानते हैं कि आम के ज्‍यादा सेवन से शरीर को कई प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं। 

आज हम इसी बात से पर्दा उठाएंगे और आपको बताएंगे कि आम खाने के क्‍या-क्‍या नुकसान हो सकते हैं। हालांकि मोटे तौर पर ये बात सभी जानते हैं क‍ि ज्‍यादा आम खाने से वजन भी बढ़ता है। लेकिन क्‍या आप ये जानते हैं क‍ि आम खाने से एलर्जी भी हो सकती है। 

Also read: गर्मियों में किसी अमृत से कम नहीं मटके का पानी, जानें फायदे 

1. शरीर का वजन बढ़ाए : आम में खूब कैलोरीज पाई जाती हैं जिससे शरीर का वजन बढ़ने लगता है। यदि आप डायटिंग कर रहे हैं तो आम का सेवन कम करें। या फिर इसे वर्कआउट करने से 30 मिनट पहले खाएं। 

2. शुगर लेवल बढ़ाए : आम में प्राकृतिक मिठास होती है जो शरीर के ब्‍लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए मधुमेह रोगियों के लिए ज्‍यादा आम का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। 

3. दस्‍त की शिकायत : आम में फाइबर की अच्‍छी खासी मात्रा होती है, जिसे अगर ज्‍यादा खाया जाए तो पेट खराब होने और दस्‍त लगने की शिकायत हो सकती है। 

Also read: मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए पुरुष करें इन 5 चीजों का सेवन, जरूर मिलेगा रिजल्‍ट 

4. फोड़े, फुंसी और मुंहासों की शिकायत : गर्मियों में ज्‍यादा आम खाने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। इस वजह से चेहरे पर फोड़े, फुंसी और मुंहासे निकल सकते हैं। इन सब चीजों से बचने के लिए दिन में केवल एक आम ही खाएं। 

5. एलर्जी होना : बहुत से लोगों को आम खाने से एलर्जी हो सकती है। ऐसा होने पर आंखों में पानी आता है, नाक बहती है, छींक और पेट दर्द शुरू हो जाता है। 
 


तो अगर आपको आम खाना पसंद हैं तो इसके नुकसान को देखते हुए खुद पर थोड़ा काबू रखें और सीमित मात्रा में इस फल का मजा लें ! 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर