Weight Loss Tips: बटर चिकन खा कर इस लड़के ने घटा लिया 35 किलो वजन, जानें कैसे किया ये कमाल 

हेल्थ
Updated Aug 05, 2018 | 12:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Weight loss transformation story: शरीर का वजन अगर 130 किलो है तो उसे घटा पाना बड़ा ही मुश्‍किल है लेकिन एकांश जायसवाल ऐसे इंसान हैं जिन्‍होंने 3 महीने में 35 किलो वजन घटा कर कमाल कर दिया।

Weight loss transformation story:
Weight loss transformation story: 

नई दिल्‍ली: मोटापा एक ऐसी चीज है जिससे दुनियां का हर दूसरा इंसान जूझ रहा है। मोटापे की वजह से न सिर्फ आपको तकलीफ होती है बल्‍कि आपके आस-पास के लोग भी आपका मजाक उड़ाना शुरू कर देते हैं। बहुत से लोग जंक फूड और खराब लाइफस्‍टाइल के शिकार बन बैठते हैं।  

ऐसा ही कुछ एकांश जायसवाल के साथ भी हुआ, जिन्‍होंने खाने-पीने की लापरवाही के चक्‍कर में 130 किलो वजन बढ़ा लिया। जब एकांश के मोटापे का लोग मजाक बनाने लगे तब जा कर उन्‍होंने इसे सीरियस लेना शुरू किया और 3 महीने में पूरे 35 किलो वजन घटा लिए। इनकी कहानी बड़ी ही प्रेरणादायक है जिसे आज हम आपसे शेयर करने वाले हैं। यहां जानें 29 साल के एकांश जायसवाल ने कैसा घटाया इतना वजन... 

Also read: बिरयानी-पिज्‍जा खा कर इस लड़के ने घटाए 80 KG वजन, पढ़ें कैसे किया ये कमाल 

नाम: एकांश जायसवाल
उम्र: 29 
पहले कितना वजन था: 130 किलो 
वेट लॉस: 35 किलो 
वजन घटाने में कितना समय लगा: 3 महीना
 

कैसा था डाइट चार्ट: 

  • ब्रेकफास्‍ट: ओटमील या चपाती के साथ अंडे का सफेद हिस्‍सा और पीनट बटर
  • लंच: ब्राउन राइस, चिकन, सलाद और दाल 
  • डिनर: चिकन सलाद 
  • चीट डेज में क्‍या खाना पसंद करते हैं: बटर चिकन और पिज्‍जा 

    Also read: रोज सोने से पहले पिएं ये फैट कटर ड्रिंक, 2 हफ्तों में गायब होगी पेट की चर्बी 

वर्कआउट: एकांश हफ्ते के तीन दिन अपने एब्‍स पर काम करते थे और बाकी के दिनों में हैवी वेट ट्रेनिंग करते थे। इसके अलावा वह हर दिन अपने बॉडी के अलग अलग पार्ट्स पर फोकस करते थे, जिससे उनका शरीर टोन हो सके।  

फिटनेस सीक्रेट: शरीर में कार्ब जमा होने की वजह से वह काफी मोटे हो चुके थे इसलिए उन्‍होंने अपनी डाइट से कार्ब को पूरी तरह से हटा दिया। 

ओवरओट होने का सबसे बड़ा नुकसान क्‍या है: लोग आपका मजाक उड़ाते हैं जिससे आपके अंदर निगेटिविटी पैदा होती है। 
 

(नोट : हमारी सलाह है क‍ि किसी भी तरह का डाइट प्‍लान फॉलो करने से पहले अपने चिकित्सक या डाइट एक्‍सपर्ट से परामर्श अवश्‍य लें।) 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर