योग से पहले जरूर करें प्रार्थना, मन रहेगा प्रसन्‍न और म‍िलेगी ऊर्जा, Watch Video

हेल्थ
Updated Jun 01, 2018 | 19:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

योग करने से पहले प्रार्थना एक अहम चरण होता है। डॉक्टर अमृत राज के मुताबिक प्रार्थना से आपके मन में पॉजिटिविटी का संचार होता है। मन प्रसन्न रहता है और पूरे दिन आप ऊर्जा से ओतप्रोत होकर काम करते हैं।

benefits of Prayer
प्रार्थना के फायदे  |  तस्वीर साभार: Thinkstock

नई द‍िल्‍ली : योग करने से पहले प्रार्थना एक अहम चरण होता है। डॉक्टर अमृत राज के मुताबिक प्रार्थना से आपके मन में पॉजिटिविटी का संचार होता है। मन प्रसन्न रहता है और पूरे दिन आप ऊर्जा से ओतप्रोत होकर काम करते हैं। योग की शुरुआत प्रार्थना से ही करते हैं। क्योंकि प्रार्थना आपके शरीर में साकारात्मक उर्जा का संचार करती हैं।

दरअसल प्रार्थना के क्रम में जब आप सुखासन करते हैं और किसी मंत्र का उच्चारण करते हैं तो आपके भीतर साकारात्मक उर्जा का संचार होता है। डॉक्टर अमृत राज ने इस वीडियो में महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण कर प्रार्थना की महिमा को साकार करने की कोशिश की है। वीडियो में यह बताया गया है कि प्रार्थना से मन शांत होता है। आप एकाग्रचित होते हैं। आपकी शक्ति और उर्जा बढ़ती है। 

प्रार्थना योग की क्रिया का ही एक अहम हिस्सा है जो योग से पहले की जाती है। जिस प्रकार हमारे जीवन में योग की जरूरत है उसी प्रकार प्रार्थना की भी हमारे जीवन में उतनी ही आवश्यकता है। इसलिए योग में योग के आसनों के साथ प्रार्थना की भी भूमिका और महत्ता है। यह भी कह सकते हैं।

प्रार्थना के माध्यम से हमारे दिल में जो कुछ होता है सब कुछ हम ईश्वर से कहते हैं। प्रार्थना एक सहज विधा है जिसके जरिए आप अपनी आंतरिक शक्ति में इजाफा करने के साथ मनोबल को भी बढ़ा सकते हैं। प्रार्थना की शक्तियां और उससे होनेवाले फायदों को इसे अपनाकर सहज ही महसूस किया जा सकता है। प्रार्थना को जीवन में अपनाना आपके लिए कई प्रकार से लाभकारी है।  

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर