लाइव अपडेट्स

आज की ताजा खबर, 3 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी में G7 देश; सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा

आज की ताजा खबर लाइव, 3 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: इजराइल पर हमले के बाद G7 देश अब ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही अमेरिका ने इजराइल को भी परमाणु हमले को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उधर, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने रिहा कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपना अनशन भी तोड़ दिया है। वहीं, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है। देश में शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो रहे हैं, सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतारें देखी जा रही हैं।

आज की ताजा खबर
  • आज की ताजा खबर, 3 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव।
  • ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी में जी7 देश, बुलाई बैठक।
  • एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा।
  • दिल्ली के प्रदूषण पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई।
  • लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन में इजराइल के 8 जवानों की मौत।
Oct 3, 2024 | 11:34 AM IST

क्रिकेटर मोहमम्द अज़हरुदीन को ED का समन

प्रवर्तन निदेशालय ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को समन भेजा है। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तलब किया गया है।
Oct 3, 2024 | 11:28 AM IST

SC ने पूर्व सांसद सूरजभान सिंह सहित 6 को किया बरी

1998 में बिहार के पूर्व मंत्री बृजबिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने मुन्ना शुक्ला और एक अन्य को दोषी ठहराने और आजीवन कारावास की सजा देने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और पांच अन्य को बरी कर दिया है।
Oct 3, 2024 | 09:47 AM IST

बांग्लादेश ने भारत समेत छह राजदूतों को वापस बुलाया

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर अपने पांच राजदूतों को वापस ढाका बुला लिया है। बांग्लादेश ने भारत, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और संयुक्त राष्ट्र के अपने राजदूतों को वापस ढाका लौटने का आदेश दिया है।
Oct 3, 2024 | 08:57 AM IST

पीएम मोदी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, समस्त देशवासियों को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएं। शक्ति-वंदना को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए शुभकारी सिद्ध हो, यही कामना है। जय माता दी!
Oct 3, 2024 | 08:02 AM IST

यूपी के बागपत में टायर फैक्टरी में भीषण आग

Oct 3, 2024 | 08:01 AM IST

दिल्ली जैतपुर में अस्पताल के अंदर डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के जैतपुर इलाके में अस्पताल के अंदर एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Oct 3, 2024 | 06:53 AM IST

नवरात्र के पहले दिन सुबह-सुबह मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Oct 3, 2024 | 06:00 AM IST

आरजी कर अस्पताल में चिकित्सक को धमकी देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्ता

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक चिकित्सक को धमकी देने और बदसलूकी के आरोप में एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Oct 3, 2024 | 05:59 AM IST

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर पटरियों के बीच ड्रोन दिखने के बाद ट्रेन सेवाएं प्रभावित

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर बुधवार को उत्तम नगर पूर्व और उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशनों के बीच पटरियों पर एक ड्रोन पड़ा हुआ दिखने के बाद 30 मिनट से अधिक समय तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Oct 3, 2024 | 05:58 AM IST

हरियाणा चुनाव: नीलोखेड़ी से ‘आप' उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका देते हुए नीलोखेड़ी (सुरक्षित) सीट से पार्टी उम्मीदवार अमर सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कहा, केवल कांग्रेस ही भाजपा सरकार को हरा सकती है जो “किसानों, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय कर रही है।”
Oct 3, 2024 | 05:58 AM IST

सोनम वांगचुक को हिरासत से रिहा किया गया

लवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और लद्दाख के कई अन्य लोगों ने महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर बुधवार शाम श्रद्धांजलि अर्पित की और बताया कि उन्हें पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। इसी के साथ उन्होंने अपना अनशन भी समाप्त कर दिया।
Oct 3, 2024 | 05:57 AM IST

ईरान पर नए प्रतिबंध लगाएंगे जी7 देश

इजराइल पर ईरान की ओर से हुए मिसाइल हमले के बाद जी7 देशों ने एक बैठक बुलाई है। राष्ट्रपति बाइडन ने बताया कि वह इस बैठक में शामिल हुए और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा हुई।