कहीं 6 तो कही 5 लाख, इन 12 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा एक्टिव केस, यहां कम हों केस तो सुधरें हालत

देश
लव रघुवंशी
Updated May 07, 2021 | 17:55 IST

Coronavirus in India: वर्तमान में 12 राज्यों में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक है जबकि सात राज्यों में यह संख्या 50 हजार से एक लाख के बीच है।

Coronavirus
देश में कोरोना का कहर  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ती नहीं दिख रही है
  • 12 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा कोरोना एक्टिव केस हैं
  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं

नई दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि देश के 12 राज्यों में कोविड-19 के एक लाख से अधिक एक्टिव केस हैं। सात राज्यों में 50 हजार से एक लाख मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। जबकि 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से कम सक्रिय मामले हैं। देश के 24 राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमण की दर 15 प्रतिशत से अधिक है जबकि नौ राज्यों में यह दर पांच से 15 प्रतिशत के बीच है। 

वहीं महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ वे राज्य हैं जहां कोविड-19 के दैनिक मामलों में निरंतर गिरावट या स्थिरता दिख रही है। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और ओडिशा उन राज्यों में शामिल जहां कोविड-19 के दैनिक नए मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं, यहां वर्तमान में 6,41,281 सक्रिय मामले हैं। दूसरे नंबर पर कर्नाटक है, जहां 5,17,095 एक्टिव केस हैं। वहीं केरल में 3,91,253, उत्तर प्रदेश में 2,59,844, राजस्थान में 1,98,010, आंध्र प्रदेश में 1,82,329, गुजरात में 1,47,525, तमिलनाडु में 1,31,468, छत्तीसगढ़ में 1,31,245, पश्चिम बंगाल में 1,22,774, हरियाणा में 1,15,842 और बिहार में 1,15,152 सक्रिय मामले हैं।

इस पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो इस समय गोवा में सबसे ज्यादा 48.5% पॉजिटिविटी रेट है। हरियाणा में 36.1%, पुडुचेरी में 34.9%, पश्चिम बंगाल में 33.1% और कर्नाटक में 29.9% पॉजिटिविटी रेट है। 

24 घंटे में 3915 मौतें

पिछले 24 घंटे में देश में एक दिन में सर्वाधिक 4,14,188 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। 72% नए केस 10 राज्यों से आए हैं। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 62,194 नए केस सामने आए। देश में अभी 36,45,164 सक्रिय मामले हैं। 81% एक्टिव केस सिर्फ 12 राज्यों में हैं। इसके अलावा 24 घंटे में 3915 मौतें भी हुई हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 853 मौतें हुई हैं। उत्तर प्रदेश में 350, दिल्ली में 335, कर्नाटक में 328, छत्तीसगढ़ में 212, तमिलनाडु में 195, हरियाणा में 177, राजस्थान में 161, पंजाब में 154 और उत्तराखंड में 151 मौतें हुई हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर