'परांठों' के लिए मशहूर दिल्ली से सटे हरियाणा के मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

देश
रवि वैश्य
Updated Sep 03, 2020 | 21:32 IST

Murthal's Sukhdev Dhaba employees corona possitive:दिल्ली से सटे हरियाणा के मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे पर काम करने वाले 65 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

65 employees of the famous Sukhdev Dhaba of Murthal are corona positive in Haryana famous for 'Paranthas'
ढाबे के संचालक अमरीक सिंह ने बताया कि ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है  |  तस्वीर साभार: YouTube

हरियाणा के सोनीपत के मुरथल (Murthal) के बेहद चर्चित  सुखदेव ढाबे (Sukhdev Dhaba) पर कोरोना का कहर सामने आया है, बताया जा रहा है कि यहां पर काम करने वाले  65 कर्मचारी कोरोन पॉजिटिव पाए गए हैं।किसी में कोई लक्षण नहीं होने के कारण सभी को उनके घरों में पृथक वास में रहने को कहा गया है और एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है।

उप सिविल सर्जन व ग्रामीण क्षेत्र की नोडल अधिकारी डॉ. गीता दहिया ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों व श्रमिकों के सैंपल लेने का काम चल रहा था। 31 अगस्त को सुखदेव ढाबे के संचालक ने उन्हें बताया था कि उन्होंने अभी बाहर से भी कुछ कामगार बुलाए हैं। उन्होंने उनके भी सैंपल लेने का अनुरोध किया था।

बिहार से बस द्वारा करीब 100 कामगारों को बुलाया गया था

इस तरह ढाबे पर करीब 350 सैंपल लिए गए थे। अब इनमें 65 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना ढाबा संचालक को दे दी गई है।उधर, ढाबा संचालक अमरीक सिंह (amrik singh) ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले बिहार से बस द्वारा करीब 100 कामगारों को बुलाया था। ये कामगार पहले भी उनके पास काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान अपने घर चले गए थे। सभी ढाबे के साथ लगते क्वार्टर में ठहरे हुए थे। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए जाने वालों ने अभी ढाबे पर काम शुरू नहीं किया था। फिर भी सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार दोपहर बाद से उन्होंने एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया है और उसे सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।

इस ढाबे के कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण कितना अधिक फैला होगा, इसका अंदाजा लगाना अपने आप में भयावह है। सुखदेव ढाबे पर काम करने वाले संक्रमित लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। सभी कर्मचारियों को उनके घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है।

ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है

ढाबे के संचालक अमरीक सिंह ने बताया कि ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, सोनीपत की उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया ने बताया कि सुखदेव ढाबे के करीब 319 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 65 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना ढाबा संचालक को दे दी गई है। अमरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले बिहार से बस के द्वारा करीब 100 कामगारों को बुलाया था। ये कामगार पहले भी उनके पास काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान अपने घर चले गए थे। सभी ढाबा के साथ लगते क्वार्टर में ठहरे हुए थे। स्वास्थ्य विभाग से जब कोरोना टेस्ट किया तो इनमें से 65 लोग संक्रमित पाए गए।

 मुरथल का सुखदेव ढाबा फूड लवर्स के लिए अलग ही स्थान रखता है

सुखदेव ढाबा केवल मुरथल ही नहीं बल्कि पूरे जीटी रोड (Grand Trunk road) पर सबसे बड़े ढाबों में से एक है। यहां राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों से हजारों की संख्या में लोगों का खाना खाने आते हैं। अपने लजीज पराठों और खाने के लिए प्रसिद्ध मुरथल का ये ढाबा अपनी अलग ही पहचान रखता है और अपने खास परांठों के लिए फूड लवर्स के लिए बहुत खास स्थान है।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर