Aaj ka Itihas, 15 अगस्त: देश ने आजाद सुबह के पहले सूरज को देखा, खास दिन

देश
भाषा
Updated Aug 15, 2021 | 05:30 IST

देश-दुनिया के इतिहास में 15 अगस्त के दिन का भी बड़ा महत्व है। आज के दिन देश के करोड़ों लोगों ने आजाद भारत में सूरज की पहली किरण को देखा

Aaj ka Itihas August 15India saw the first sun of a free morning
आज का इतिहास 15 अगस्त 

नयी दिल्ली।  अंग्रेजों की लंबी गुलामी के बाद भारत ने आखिरकार 15 अगस्त 1947 को आजाद हवा में सांस ली और आजाद सुबह का सूरज देखा। हालांकि इस सूरज में बंटवारे के जख्म की लाली भी थी। बंटवारे के बाद मिली आजादी खुशी के साथ ही दंगों और सांप्रदायिक हिंसा का दर्द भी दे गई।
15 अगस्त की तारीख भारतीय डाक सेवा के इतिहास में एक खास कारण से दर्ज है। दरअसल 1972 में 15 अगस्त के ही दिन ‘पोस्टल इंडेक्स नंबर’ अर्थात पिन कोड लागू किया गया था। हर इलाके के लिए अलग पिन कोड होने से डाक की आवाजाही में आसानी होने लगी।
देश-दुनिया के इतिहास में 15 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1854 : ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ।
1872 : भारतीय दार्शनिक श्री अरबिंदो का जन्म।
1886 : भारत के महान संत एवं विचारक गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का निधन।
1947 : भारत को अंग्रेज़ों की हुकूमत से आजादी मिली।
1947 : रक्षा वीरता पुरस्कारों-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना।
1975 : बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति।
1950 : भारत में 8.6 की तीव्रता वाले भूकंप के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
1971 : बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
1972 : पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।
1982 : राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत।
1990 : जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफल प्रक्षेपण।
2007 : दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर