मौसम 28 सितंबर: गर्मी से राहत नहीं, दिल्लीवासियों को आज भी नहीं होंगे बारिश के दर्शन

Aaj Ka Mausam (मौसम का हाल): 37 डिग्री तापमान के साथ मौसम में उमस बरकरार रहने वाली है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में शुष्क और साफ मौसम रहगा।

delhi weather update today
दिल्ली वेदर अपडेट टुडे 

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी बारिश के दूर-दूर तक कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 37 डिग्री तापमान के साथ मौसम में उमस बरकरार रहने वाली है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में शुष्क और साफ मौसम रहगा। उत्तर भारत में अब किसी भी वक्त मॉनसून अलविदा कह सकता है।

वातावरण में 41 फीसदी तक नमी रहेगी। वहीं हवा 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसम संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक उत्तर भारत में कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं है जिसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हल्की हवाएँ चलेंगी और मौसम शुष्क रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी से मॉनसून वापसी में हुई देरी से दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर सप्ताहांत तक नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। एक सरकारी एजेंसी ने यह संभावना जतायी। दिल्ली में रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 116 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

वहीं शनिवार को यह 165 रहा था। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली से मॉनसून की वापसी सोमवार से शुरु होगी। विभाग ने कहा, मॉनसून वापसी में हो रही देरी से इस सप्ताहांत तक वायु गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।”

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर