Khabar 24 दिसंबर हिंदी समाचार बुलेटिन: दिन भर की बड़ी खबरें, यहां पढ़ें

Hindi Samachar, Khabar 24 दिसंबर 2019: मोदी कैबिनेट ने देश में नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर को अपडेट करने की मंजूरी दे दी है। सोनिया, प्रियंका और ओवैसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक नजर आज की खबरों पर।

Aaj Ki Taza Khabar 24 December News
जानें 24 दिसंबर दिन भर के अहम खबरों के बारे में 

Taza Khabar 24 दिसंबर 2019: मोदी कैबिनेट ने एक और अहम फैसला लेते हुए देश में नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर को अपडेट करने की मंजूरी दे दी है। सीएए पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मेरठ के बाहर यूपी पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोक लिया। निर्भया केस के गुनहगारों का कहना है कि अभी भी उनके पास कानूनी विकल्प बचे हुए हैं। एक नजर आज की ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण खबरों पर-

सोनिया, प्रियंका और ओवैसी के खिलाफ शिकायत दर्ज, नागरिकता कानून पर दिया है बयान
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ कथित रूप से उकसाने वाला बयान देने के लिए कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य के खिलाफ यहां के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है। पढ़ें पूरी खबर

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने दी नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर को अपडेट करने की मंजूरी-सूत्र
मोदी सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला किया। कैबिनेट ने देश में नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर को अपडेट करने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 8700 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

बीएचयू में अब 'भूत विद्या' की होगी पढ़ाई, जनवरी से शुरू होगी क्लास 
क्या आप अक्सर भूतों की दुनिया के चक्कर में पड़ते हैं, अलौकिक या अप्राकृतिक रूप से रहस्यमय और साजिश के शिकार होते हैं? इससे बचने के लिए अब आप बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 'भूत विद्या' या 'साइंस ऑफ पारानॉर्मल' सीख सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

मेरठ के बाहर यूपी पुलिस ने राहुल-प्रियंका को रोका, दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस नेता
नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) के खिलाफ मंगलवार को देश भर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। मेरठ पुलिस ने राहुल गांधी को वापस दिल्ली भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर

निर्भया केस: दोषियों का एक और पैंतरा, 'अभी भी हमारे पास कानूनी उपाय हैं'
2012 निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले के चार दोषियों में से तीन ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को कोर्ट के निर्देश के बाद जारी नोटिस का जवाब दिया। दोषियों ने कहा कि उसके पास अभी भी संविधान द्वारा दिए गए कानूनी उपाय हैं और हम उपचारात्मक और दया याचिकाएं दोनों कानूनी उपचारों का यूज करना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 साल पहले कोहली के 'रन मशीन' बनने की हुई थी शुरुआत, आज ही के दिन किया था ये कारनामा
विराट कोहली ने आज ही के दिन 10 साल पहले अपना पहला वनडे शतक मारा था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 107 रनों की पारी खेली थी। पढ़ें पूरी खबर

सऊदी अरब में भारतीय शख्‍स गिरफ्तार, 'मक्‍का में राम मंदिर' पर की थी टिप्‍पणी'
सऊदी अरब में एक भारतीय शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कथित तौर पर मक्‍का में राम मंदिर बनाए जाने की बात कही थी। उसे नौकरी से भी निकाल दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Surya Grahan 2019 Date, Time in India: कब और कहां देख देखें Solar Eclipse 2019
Surya Grahan 2019 Date, Timing in India: यह वर्ष खत्म होने वाला है। हम अगले दशक में प्रवेश करने वाले हैं। लेकिन इससे पहले हमें खगोलीय घटना सूर्य ग्रहण से रू-ब-रू होना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर

WhatsApp New Feature: ये फीचर हो सकता है साल 2020 का सबसे 'बड़ा' व्हाट्सएप फीचर
व्हाट्सएप पर इस साल कई नए फीचर आए हैं और अगले साल भी व्हाट्सएप पर कई नए फीचर देखने को मिलेंगे। ये फीचर व्हाट्सएप का साल 2020 का सबसे बड़ा फीचर बन सकता है। पढ़ें पूरी खबर

Dabangg 3 Box Office Record: दबंग 3 के साथ Salman Khan बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड, अक्षय कुमार को बड़ा चैलेंज
सलमान खान की फिल्म दबंग 3 को रिलीज हुए चार दिन बीत गए हैं और फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। अब जल्द ही वो ये रिकॉर्ड बनाएगी। पढ़ें पूरी खबर

तान्‍हाजी का गाना घमंड कर सुन आप भी गुनगुनाएंगे जीत की धुन
तान्‍हाजी का गाना घमंडकर रिलीज हो गया है। इस गाने को सुनकर आप भी जोश में आ जाएंगे। यहां देखें इस गाने का वीड‍ियो- पढ़ें पूरी खबर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर