ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 10 जनवरी, 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर (Taza Khabar), 10 जनवरी 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें दस जनवरी, रविवार की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

Aaj ki taza khabar 10 January 2022 latest news in hindi aaj ka hindi samachar live news updates
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 10 जनवरी, 2021 की खबरें 

भारत आज से 60+ आयु वर्ग, स्वास्थ्य सेवा, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को COVID-19 वैक्सीन 'एहतियाती खुराक' (precaution dose) देना शुरू करेगा। आज लखनऊ में BJP की अहम बैठक है, पहले चरण के संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आ सकते हैं वहीं  पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में कोर्ट की निगरानी में जांच की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। क्या दिल्ली में और पाबंदियां बढ़ेंगी इसे लेकर डीडीएमए की बैठक आज यानी 10 जनवरी को है, देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैंः

 उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें पर 7 चरणों में वोटिंग होगी। जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से होगी और चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आ जाएंगे। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और वीटो के ओपिनियन पोल में जानिए उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार फिर से बन रही है। या अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। या बीएसपी की सरकार बनेगी।
UP Election 2022 Opinion Poll: यूपी चुनाव में कौन से मुद्दे रहेंगे हावी, किसकी बन सकती है सरकार, योगी या अखिलेश

हरियाणा सरकार ने COVID-19 मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 26 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया है। हालांकि इस दौरान बच्‍चों की स्‍टडीज में कोई परेशानी न आए इसलिए स्कूल और कॉलेजों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने को कहा गया है। इस सिलसिले में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने ट्वीट भी किया है। 
26 जनवरी तक बंद रहेंगे हरियाणा के स्‍कूल और कॉलेज, राज्‍य सरकार ने लिया फैसला
 

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव से पहले टाइम्स नाउ नवभारत ने एक ओपिनियन पोल किया है। इस ओपिनियन पोल के जरिए हम आपको बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में किसकी सरकार बनेगी।
Times Now Navbharat Opinion Poll Election 2022 LIVE: उत्तराखंड, गोवा और पंजाब के बाद अब जानिए यूपी का ओपिनियन पोल, जानिए किसकी बनेगी सरकार

 गोवा विधानसभा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव 14 फरवरी को होंगे। आप यहां टाइम्स नाउ नवभारत के ओपिनियन पोल में जानिए यहां किसकी सरकार बनेगी। गोवा में जनता किसकी नैया पार लगाएगी। यहां सबसे पॉपुलर नेता कौन है।
Goa Election 2022 Opinion Poll: गोवा में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। अब टाइम्स नाउ नवभारत ने VETO के साथ मिलकर इन राज्यों में ओपिनियन पोल कर जनता का मूड जानने की कोशिश की है। यहां हम बात करेंगे पंजाब की। अगर ओपिनियन पोल के सैंपल साइज की बात करें तो पंजाब में हमने 18,620 लोगों से बात की है। 
Punjab Election 2022 Opinion Poll: ऐसा है पंजाब के लोगों का मूड, किसकी बन सकती है सरकार? कैसी होगी कैप्टन की भूमिका?

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसी के चलते टाइम्स नाउ नवभारत ने VETO के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया है। यहां हम बात करेंगे उत्तराखंड की। अगर ओपिनियन पोल के सैंपल साइज की बात करें तो उत्तराखंड में हमने 11,310 लोगों से बात की है।
Uttarakhand Election 2022 Opinion Poll: ऐसा है उत्तराखंड के लोगों का मूड, जानें क्या BJP की हो रही सत्ता में वापसी? कहां खड़ी है AAP

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन से मुलाकात की जिसके कुछ देर बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण कर ली। इस दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी वहां मौजूद रहे। 
Punjab: सिद्धू और CM चन्नी ने सोनू सूद की बहन को कराया कांग्रेस में शामिल, मोगा से चुनाव लड़ेंगी मालविका सूद!


गोवा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को राज्य में एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री माइकल लोबो ने सोमवार को गोवा विधानसभा के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
Goa Assembly Elections: BJP को लगा बड़ा झटका, एक और विधायक ने छोड़ी पार्टी

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सोमवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ड्रग्स मामले में अंतरिम जमानत दे दी। इस मामले में एक विस्तृत आदेश हाई कोर्ट द्वारा जारी किया जाना बाकी था।
शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तारी से मिली राहत, ड्रग्स मामले में हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
 

मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, यहां एक विमान के पास यात्रियों का सामान ले जाने वाली ट्राली को खींचने वाले ट्रैक्टर में आग लग गई।

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, ट्राली खींचने वाले ट्रैक्टर में आग लगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत में शिवपाल ने कहा कि जसवंतनगर सीट से अभी उनकी इरादा चुनाव लड़ने का है। 

क्या जसवंत नगर सीट से इस बार आदित्य यादव ठोकेंगे ताल? शिवपाल यादव ने दिया जवाब  

कोरोना देशभर में लगातार बढ़ते जा रहा है Corona पर IIT Madras के प्रोफेसर की बड़ी चेतावनी जारी की है उन्होंने कहा है कि देश में 1 से 15 February के बीच Covid Third Wave का पीक होगा।

Corona Peak in India:1 से 15 फरवरी के बीच चरम पर होगी देश में कोरोना की तीसरी लहर, IIT मद्रास के प्रोफेसर की चेतावनी

कोरोना की रफ्तार अब डराने लगी है। देश में पिछले 24 घंटे में 1.79 लाख से ज्यादा केस आ गए हैं। और जिस तरह से हर रोज नए मामले आ रहे है, उसे देखते हुए विशेषज्ञ यह मान रहे हैं कि भारत में कोरोना विस्फोट हो सकता है। 

इन राज्यों में हो सकता है कोरोना विस्फोट, 6000 से 20,000 % तक बढ़े मामले

दिल्ली में 33 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और रिश्तेदार को मास्क नहीं लगाने के लिए जब दो पुलिसकर्मियों ने रोका, तब उन्होंने पुलिस के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और पिस्तौल से पांच गोलियां चलाईं पुलिस ने यह जानकारी दी।

मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने रोका तो शख्स ने चला दी पिस्तौल से गोलियां

महामारी की दूसरी लहर के बाद देश में एक बार फिर कोविड के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। देशभर से भारी संख्या में केस सामने आ रहे हैं, जिसके बाद देश के कई राज्‍यों में लॉकडाउन की चर्चा जोर पकड़ रही है।

COVID Cases & Lockdown News: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले आए, 146 लोगों की गई जान

भारत में कोरोना की तीसरी लहर बहुत ही ज्यादा संक्रामक साबित हो रही है। अब तक के सबसे ज्यादा संक्रमण के साप्ताहिक मामले सामने आए हैं। रविवार को समाप्त हुए सप्ताह में कोरोना संक्रमण छह गुना ज्यादा रहा है।

Covid-19 cases : कोरोना संक्रमण के साप्ताहिक मामलों में अब तक की सबसे बड़ी उछाल, 6 गुना बढ़े केस

दिल्ली में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस के 300 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमण के दायरे में आ गए हैं। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त कमिश्नर एवं पीआरओ चिन्मय बिस्वाल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 

Delhi : दिल्ली पुलिस पर कोरोना का 'प्रहार', चपेट में आए PRO सहित 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी

कोरोना एवं ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने बच्चों को टीका लगाने के साथ-साथ बुजुर्गों एवं फ्रंटलाइन वर्करों को 'बूस्टर डोज' देने का फैसला किया है।

Booster Dose: देश में आज से कोरोना की बूस्टर डोज, बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों-फ्रंटलाइन वर्कर्स को मिलेगी 'संजीवनी'

राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है जिस हिसाब से यहां पर कोविड केसों की रफ्तार बढ़ रही है उसे देखते हुए दिल्ली प्रशासन चिंतित है और इस पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Delhi: दिल्ली क्या और पाबंदियों की ओर बढ़ रहा है? बेकाबू कोरोना की रफ्तार दे रही संकेत, DDMA की अहम बैठक

यूपी चुनाव के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। भाजपा की चुनाव समिति आज पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रुप देने के लिए लखनऊ में बैठक करेगी।

UP Chuanv: आज लखनऊ में BJP की अहम बैठक, पहले चरण के संभावित उम्मीदवारों के नाम आ सकते हैं सामने

न्यूयॉर्क के ब्रोन्क्स के एक रिहायशी अपार्टमेंट में रविवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में नौ बच्चे भी शामिल हैं। घटनास्थल पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग ने अपार्टमेंट को बुरी तरह से अपनी चपेट में लिया था।

New York Fire : न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट लगी भीषण आग, 9 बच्चे सहित 19 लोगों की मौत

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर