ताजा खबर, 14 जनवरी 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर, 14 जनवरी 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें गुरुवार, 14 जनवरी की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:

aaj ki taza khabar 14 January 2021 latest news in hindi india
ताजा खबर, 14जनवरी 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार। 

नई दिल्ली : यूएस कैपिटल में गत छह जनवरी की हिंसा एवं उत्पात के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित हो गया है। ट्रंप के खिलाफ यह प्रस्ताव हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पारित हुआ है। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें पूरी तरह से तैयार हैं। देश में आज मकर संक्रांति धूमधाम से मनाजा जा या रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट शुक्रवार से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-


सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडीय समिति ने 83 तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी है। वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने इसे चीन व पाकिस्‍तान के JF-17 से कहीं अधिक उन्‍नत बताया है।
चीन-पाकिस्तान के JF-17 से कहीं उन्‍नत है तेजस लड़ाकू विमान, छुड़ा देगा दुश्‍मनों के छक्‍के

16 जनवरी से पूरे देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इस टीककरण अभियान को पांच बिंदुओं के जरिए समझने की कोशिश करेंगे।
16 जनवरी से टीकाकरण के महाअभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, ये हैं खास 5 बातें

16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ भारत में टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। कुछ लोगों की तरफ से स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन पर सवाल उठाए गए। लेकिन भारत बायोटेक के सीएमडी ने एक एक सवालों का जवाब दिया।
टीकाकरण से पहले उठे सवालों पर भारत बायोटेक का जोरदार जवाब, हमारा टीका दुनिया में सबसे सुरक्षित

सरकार यह साफ कर चुकी है कि पूरी आबादी का वैक्‍सीनेशन नहीं होगा। आखिर इस बारे में डब्‍ल्‍यूएचओ का क्‍या कहना है कि महामारी को रोकने के लिए कितनी आबादी का टीकाकरण जरूरी है?
महामारी रोकने के लिए कितनी आबादी का टीकाकरण है जरूरी, जानिये क्‍या कहता है WHO

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कोई विदेशी अतिथि नहीं होगा। करीब 55 साल का यह रिकॉर्ड टूटेगा। विदेश मंत्रालय का कहना है कि कोविड की वजह से फैसला किया गया है।
बिना विदेशी अतिथि गणतंत्र दिवस परेड, कोविड बना खलनायक

अपनी निजी विदेश यात्रा से हाल ही में लौटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों और चीन को लेकर मोदी सरकार पर तीखे वार किए तो जलीकट्टू पर अपनी ही पार्टी के रुख से पटलते नजर आए।
विदेश से लौटकर फिर फॉर्म में दिखे राहुल गांधी, लेकिन जलीकट्टू पर अपनी ही पार्टी के रुख से ले लिया यू टर्न

संसद का बजट सत्र 29 फरवरी को राष्ट्रपति के संबोधन के साथ शुरू होगा और 1 फरवरी को दिन में 11 बजे आम बजट पेश किया जाएगा।
Budget 2021: 29 जनवरी से बजट सत्र का आगाज, 1 फरवरी को वित्त मंत्री पेश करेंगी आम बजट

पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत के साथ तनाव के बीच चीन द्वारा 10 हजार जवानों को वापस बुलाए जाने की बात सामने आ रही है। पर चीन की नीयत पर फिर भी सवाल उठ रहे हैं।
चीन ने LAC से क्‍यों बुलाए 10 हजार सैनिक, क्‍या भारत के साथ 'माइंड गेम' कर रहा 'ड्रैगन'?

कृषि कानूनों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने जो कमेटी बनाई है उसमें से एक सदस्य बी एस मान ने अपने आपको अलग कर लिया है।
सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से बी एस मान ने खुद को अलग किया, आखिर वजह क्या बनी

भारत विविधताओं से भरा देश है। यहां धार्मिक परंपराएं, रीति रिवाज और तरह-तरह के कर्मकांड मिलते हैं। देश में कुछ अजीबो-गरीब परंपराएं सदियों से चली आ रही है। 

पति के जिंदा रहते हुए भी 'विधवा' का जीवन जीते हैं ये महिलाएं, नहीं लगाती हैं सिंदूर 

रामसेतु जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘एडेम्स ब्रिज’ के नाम से जाना जाता है, उसके बारे में कौन नहीं जानता है। हिन्दू धार्मिक ग्रंथ रामायण के अनुसार यह एक ऐसा पुल है, जिसे भगवान राम की वानर सेना द्वारा भारत के दक्षिणी भाग रामेश्वरम पर बनाया गया था।

Ram Setu: क्या वानर सेना ने बनाई थी राम सेतु? पानी के नीचे चलेगी रिसर्च और सारे रहस्य आएंगे बाहर

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले से सियासी घमासान तेज हो गया है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। टीएमसी के कई कद्दावर नेता और विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।

क्या बंगाल के रण में अकेले पड़ती जा रही हैं दीदी? लेफ्ट और कांग्रेस ने खारिज की TMC की पेशकश

मुंबई में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को ट्रेन के दरवाजे के पास से जानबूझकर गिरने दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने इस घटना की आंखों देखी बताई है।

मुंबई लोकल : 'चलती ट्रेन से पत्नी को गिर जाने दिया', चश्मदीद ने सुनाया घटना का आंखो देखा हाल

राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक नई नवेली दुल्हन को शादी के बाद जो अत्याचार सहने पड़े वो चौंकाने वाले हैं।

दुल्हन ने बताई आपबीती, सास ने चार बेटों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए किया मजबूर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सुप्रीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान के बाद विपक्ष ओवैसी और भाजपा पर अपना हमला और तेज कर सकता है। 

तो क्या सही हैं ओवैसी पर विपक्ष के आरोप, साक्षी महाराज के बयान से मिले संकेत  

निर्धारित नोटिस पीरियड के बगैर अगर आप नौकरी छोड़ने का मन बना रहे हैं तो यह आपको महंगा पड़ सकता है। अगर कर्मचारी अपनी नौकरी छोड़ने से पहले दिए गए नोटिस पीरियड को पूरा नहीं करते हैं तो उनसे वेतन पर 18 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर यानि जीएसटी कर लगेगा।

नोटिस पीरियड के बगैर नौकरी छोड़ना पड़ेगा महंगा, रिकवरी के रूप में देना होगा 18 फीसदी GST

वाट्सएप (WhatsApp) के नई प्राइवेट पॉलिसी (New private policy) पर उठे विवाद के बाद भारत सरकार ने मामले में दखल दे दिया है। सरकार ने इस नई प्राइवेट पॉलिसी के उन अपडेट्स (नियमों एवं प्रावधानों) की 'जांच' करना शुरू कर दिया है।

सरकार के रडार पर वाट्सएप की नई प्राइवेट पॉलिसी, डाटा शेयरिंग के प्रावधानों को 'खंगालना' शुरू किया    

नेपाल इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। चीन की हर चाल अब नेपाल में नाकामयाब हो रही हैं। चीन ने नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी में जारी विवाद को सुलझाने की कोशिश खूब की थी लेकिन यह सफल नहीं सकी थी।  

नेपाल में चीन की हर चाल हो रही है नाकाम, प्रचंड बोले- भारत के इशारे नाच रहे हैं PM ओली

खगोल गणनाओं के अनुसार कुंभ मेला (Kumbh Mela) मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के दिन से शुरू होता है, जब सूर्य और चन्द्रमा, वृश्चिक राशि में और वृहस्पति, मेष राशि में प्रवेश करते हैं,मकर संक्रांति के होने वाले इस योग को 'कुम्भ स्नान योग' कहते हैं।

Kumbh Mela 2021: कब हैं प्रमुख और शाही स्नान, रजिस्ट्रेशन व जरूरी नियमों के बारे में जान लें

भारत के खिलाफ झूठ और प्रोपगैंडा फैलाने के लिए पाकिस्तान हमेशा से अंतरराष्ट्रीय मंचों का गलत इस्तेमाल करता आया है। उसने एक एक बार फिर ऐसा किया है। 

RSS पर प्रतिबंध लगाने के लिए UN पहुंचा पाक,  संस्था को आतंकवाद एवं चरपंथ पर दिया अपना 'ज्ञान'

गुजरात कैडर के एक पूर्व आईएएस अधिकारी, एके शर्मा, जिन्होंने हाल ही में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के सचिव पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी, वह आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। 

PM मोदी के करीबी ऑफिसर 'शर्मा जी' ने लिया VRS, यूपी BJP के जरिए सियासत में लेंगे एंट्री!

अमेरिकी संसद (यूएस) कैपिटल में हिंसा के लिए यूएस हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रस्ताव पारित हो गया है। प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद ट्रंप महाभियोग का सामना करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं। 

महाभियोग का सामना करने वाले अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति होंगे ट्रंप, यूएस हाउस में प्रस्ताव पारित

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर