आज की ताजा खबर : Aaj ki taza Khabar, 17 मार्च, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 17 मार्च 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 17 मार्च (गुरुवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

Aaj ki taza khabar 17 March 2022 latest news in hindi aaj ka hindi samachar live news updates
आज की ताजा खबर : Aaj ki taza Khabar, 17 मार्च, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार 

Aaj ki taza Khabar : गुजरात के स्कूलों में भगवत गीता पढ़ना अनिवार्य किया गया। राज्य सरकार ने नई शिक्षा नीति जारी की। सभी स्कूलों में क्लास 6 से 12 तक गीता पढ़ना जरूरी होगा। कपिल सिब्बल के खिलाफ कांग्रेस में तकरार शुरू हुई। टीएस सिंह देव ने पार्टी से सिब्बल को निकालने को कहा, कांग्रेस के हक में बड़े फैसले जरूरी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 23 मार्च को भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू होगी। व्हाट्सएप के जरिए शिकायतें दर्ज होंगी। वहीं गोरखपुर मंदिर के होलिका दहन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर गोरखपुर वासियों को शुभकामनाएं दी, सीएम योगी के स्वागत में गोरखनाथ मंदिर को भव्य सजाया गया। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

EVM को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर बीजेपी और चुनाव आयोग को निशाने पर लिया है। इस बार होलिका दहन का जिक्र करते हुए निशाना साधा है।

होलिका दहन तो अरसे से हो रहा, EVM से खिलवाड़ करने वालों का दहन निर्वाचन आयोग कब करेगा: स्वामी प्रसाद मौर्य

गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी के बेटे आरुष का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। संघवी को भी अपने बेटे पर गर्व हो रहा है। आप खुद यह वीडियो देखें शायद एक भारतीय होने के नाते आपको भी गर्व होगा।

लंदन जाऊंगा, अमेरिका जाऊंगा...., गुजरात के गृहमंत्री के बेटे आरुष ने गाया पॉप सॉन्ग, पिता को हुआ गर्व, देखें VIDEO

सिविल सेवा भर्ती के लिए यूपीएससी मेन्स 2021 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इंटरव्यू के दौर के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची अब upsc.gov.in पर उपलब्ध है। कुल 1823 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पास की है।

सिविल सेवा यूपीएससी मेन्स का परिणाम जारी, upsc.gov.in डायरेक्ट लिंक पर देखें इंटरव्यू लिस्ट

एमएस धोनी ने बताया है कि वो करियर की शुरुआत से लेकर अबतक क्यों पहनते हैं 7 नंबर की जर्सी? क्या इसके पीछे है कोई अंधविश्वास?

IPL 2022: अपनी 'नंबर 7' जर्सी को लेकर एमएस धोनी ने किया खुलासा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री की तारीफ की और कहा कि भगवंत मान की "माफिया विरोधी एक नए युग की शुरुआत" कर रहा है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने की भगवंत मान की तारीफ, कहा- उम्मीद है पुनरुद्धार पथ पर वापस आएगा पंजाब

सीआरपीएफ के महानिदेशक (DG) कुलदीप सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में निश्चित रूप से कभी-कभी वृद्धि होती है लेकिन सुरक्षा बल तुरंत ही उन पर काबू पा लेते हैं।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में सुधरे हालात, एक साल में 175 आतंकी मारे गए, 183 पकड़े: CRPF

भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एमसीसी के नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रन आउट नियम के संबंध में संशोधन के फैसले का स्वागत किया और कहा कि गेंदबाजों को अब उन बल्लेबाजों को आउट करने में कोई संशय नहीं होना चाहिए जो गेंद डालने से पहले ही क्रीज से बाहर निकल आते हैं।

अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, नॉन-स्ट्राइकर छोर पर रनआउट के फैसले को लेकर बदले नियम पर बोले

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि देश का हिंदू समाज इस बात को जरूर समझे कि BJP सिर्फ आपके बच्चों को आपस में लड़ा कर, दंगे करवा कर राजनीतिक फायदा उठाना चाहती है। भाजपा मुस्लिम विरोधी तो है ही, हिंदुओं की विरोधी भी है।

AAP का आरोप- BJP ने दिल्ली दंगों के हिंदू पीड़ितों के लिए कुछ नहीं किया, केजरीवाल सबके साथ खड़े रहे

एक्ट्रेस पायल रोहतगी लॉक अप शो में एक मजबूत दावेदार के तौर पर बनी हुई हैं और बेहतरीन ढंग से खेल रही हैं। अब इधर उनके पार्टनर अर्जुन पुरुष्कार विजेता रेसलर संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर पायल के साथ शादी की घोषणा भी कर दी है। 

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने की शादी की घोषणा, 8 साल के रिश्ते के बाद जुलाई 2022 में लेंगे सात फेरे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पेगासस बनाने वाली साइबर सुरक्षा कंपनी ने 4-5 साल पहले राज्य की पुलिस से संपर्क कर मात्र 25 करोड़ रुपए में इजराइली स्पाईवेयर देने की पेशकश की थी।

ममता बनर्जी का दावा- हमें मिला था 25 करोड़ में पेगासस स्पाईवेयर खरीदने का प्रस्ताव, मैंने ठुकरा दिया

रंगों का त्योहार होली देश भर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। विविध संस्कृतियों और परंपरा वाले देश भारत में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाने वाला यह त्योहार देशभर में अनेक रूप हैं।

होली के कई रंग, लट्ठमार से लेकर होला मोहल्ला तक जानिए भारत में कहां कैसे मनाई जाती है होली

अब तक आपने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन को आईपीएल में अपनी गेंदों से कहर बरपाते देखा होगा। अब स्टेन भारत आ चुके हैं लेकिन आईपीएल 2022 में वो नई भूमिका में नजर आएंगे।

वो आ गया..आईपीएल में नई पारी की शुरुआत करने भारत पहुंची क्रिकेट की 'स्टेन' गन

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने हाल ही में बयान दिया कि गांधी परिवार को कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व से अलग होना चाहिए और किसी अन्य को मौका देना चाहिए। इसके बाद वो कई कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। टीएस सिंह देव ने उन्हें पार्टी से बाहर करने को कहा है।

कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव की मांग- कपिल सिब्बल को पार्टी से बाहर किया जाए, दिया ये कारण

एक तरफ भारत में कोरोना के मामले बेहद कम हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ चीन के कई शहरों में एक बार फिर से लॉकडाउन लग गया है। और उसकी वजह कोरोना का नए वैरिएंट बने हैं । चीन, हांगकांग, दक्षिण कोरिया सहित यूरोप के कई देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है।

चीन-कोरिया में बढ़ने लगे कोविड केस, जानें कितना खतरनाक नया वैरिएंट

गुजरात के स्कूलों में श्रीमद्भावत गीता पढ़ाई जाएगी। गुजरात सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत इसका ऐलान किया है। सभी स्कूलों में 6ठी क्लास से 12वीं क्लास के कोर्स में डाला गया है। छात्रों को गीता के सिद्धांतों और मूल्यों को पढ़ाया जाएगा।

गुजरात के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी श्रीमद्भावत गीता, नई शिक्षा नीति के तहत किया गया ऐलान

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बीसीसीआई आईपीएल 2022 के आयोजन के लिए फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। पिछले दो सीजन का आयोजन यूएई में किया गया। 

आईपीएल 2022: क्या मुंबई इंडियन्स को मिलेगा घर पर खेलने का फायदा?

1990 में जम्मू-कश्मीर में आतंक को झेल चुके 2 बड़े चश्मदीदों ने उस समय की स्थिति के बार में बताया है। वो चश्मदीद, जिनके सामने कश्मीरी पंडितों का कत्लेआम हुआ। वो चश्मदीद जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही कश्मीरी पंडितों का पलायन देखा। वो चश्मदीद जो फिल्म द कश्मीर फाइल्स में दिखाई गई एक एक घटना पर मुहर लगा रहे हैं।

चश्मदीद ने बताया- कैसे मौत के घाट उतारे गए थे कश्मीरी पंडित, अत्याचार के लिए माफी मांगी

कश्मीर में दिसंबर 1989 के वक्त लगभग 77 हजार कश्मीरी पंडित परिवार रहते थे। जिनकी करीब 3.35 लाख आबादी थी। इसमें अब केवल 808 परिवार यानी 3000 लोग बचे हुए हैं।

पिछले 30 साल में नहीं हो पाया कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास, जानें क्यों

महिला विश्व कप 2022 में शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होने जा रही है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को साल 2017 में इंग्लैंड में सेमीफाइनल में मात दी थी। कंगारू टीम उस हार का हिसाब बराबर करने की फिराक में है।

ICC Women's World Cup 2022: भारत से पांच साल पुराना हिसाब चुकता करने की फिराक में है ऑस्ट्रेलिया 

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि 23 मार्च को शहीद दिवस के मौके पर भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। प्रदेश के लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

भगवंत मान का ऐलान- 23 मार्च को जारी करेंगे एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप पर लोग कर सकेंगे शिकायत

कल होली और शब-ए-बारात का त्योहार है। अक्सर देखा गया है कि इन दोनों त्योहारों पर सड़कों पर जमकर हुड़दंग होता है। होली पर होलिका दहन के बाद और अगले दिन रंग खेलते वक्त असामाजिक तत्व काफी हंगामा करते हैं।

कल होली के साथ शब-ए-बारात भी, सड़कों पर न हो हुड़दंग, दिल्ली पुलिस सख्त, शाही इमान ने भी की ये अपील

आज भारत में होलिका दहन (Holika Dahan) है। होलिका दहन के एक दिन बाद देश में होली मनाई जाती है। होली के पर्व से पहले निवेश निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। आज भारतीय शेयर बाजार काफी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। 

Share Market Today, 17 March 2022: होली से पहले बाजार में धमाल! सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई लंबी छलांग

डीआरडीओ ने रिकॉर्ड 45 दिनों में सात मंजिला इमारत का निर्माण किया है, जहां वायुसेना के लिए लड़ाकू विमानों का निर्माण किया जाएगा। यहां इससे संबंधित अनुसंधान व विकास की सुविधा होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया है।

DRDO ने रिकॉर्ड 45 दिन में बनाई बहुमंजिला इमारत, यहां बनेंगे IAF के लिए लड़ाकू विमान

24 फरवरी से छिड़े रूस-यूक्रेन युद्ध में पहले तो वहां फंसे करीब 18 हजार भारतीय छात्र-छात्राओं को वापस लाने की टेंशन थी। और लंबे खिंचते युद्ध और खंडहर होते यूक्रेन के शहरों को देखकर, अब से वापस लौटे बच्चों को अपने करियर की चिंता सताने लगी है। 

यूक्रेन से लौटे छात्रों के एजुकेशन लोन डिफॉल्ट होने का खतरा, क्या सरकार देगी राहत

हरभजन सिंह को अब तक आप सबने क्रिकेट की पिच पर कमाल दिखाते हुये देखा होगा। लेकिन वो अब बहुत जल्द सियासी अवतार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्ससभा में भेजने का फैसला किया है।

हरभजन सिंह का सियासी अवतार, आम आदमी पार्टी भेज सकती है राज्यसभा

साल 2014 से 36 प्रमुख चुनावों में हार का सामना कर चुकी, कांग्रेस के सामने गांधी परिवार के नेतृत्व को लेकर नया संकट खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित 5 राज्यों में हार के बाद, गांधी परिवार का पिछले 23 साल का सबसे बड़ा विरोध कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कर दिया है।

2014 से गांधी परिवार के नेतृत्व में 36 चुनाव हार चुकी है कांग्रेस, G-23 के सवाल पर क्या करेंगे सोनिया-राहुल-प्रियंका

Redmi 10 को भारत में गुरुवार 17 मार्च को लॉन्च किया गया। इसे Redmi 9 के अपग्रेड के तौर पर भारतीय बाजार में उतारा गया है और ये Redmi 10 के ग्लोबल वेरिएंट से काफी अलग है। इस नए रेडमी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। 

Redmi 10 हुआ लॉन्च, कीमत 10,999 रुपये, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे हैं फीचर्स

दिल्‍ली के उत्‍तर-पूर्वी इलाके में फरवरी 2020 में भड़की सांप्रदायिक हिंसा में आईबी कर्मी अंकित शर्मा की जान चली गई थी। उनके भाई को दिल्‍ली सरकार ने अब शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी दी है। 

दिल्ली हिंसा में जान गंवाने वाले IB कर्मी अंकित शर्मा के भाई को नौकरी, CM केजरीवाल ने सौंपा सर्टिफिकेट

द कश्मीर फाइल्स पर सियासत गरम है। बुधवार को दो राज्यों के सीएम ने फिल्म देखी और अपनी टिप्पणी भी दर्ज कराई। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जहां फिल्म को सच के करीब बताया तो छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि निर्देशक ने आधा अधूरी फिल्म बनाई है, अब इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी प्रतिक्रिया दी है।

नकारात्मक विचारों से भरी कांग्रेस अब आपस में लड़ने लगी, मुख्तार अब्बास नकवी ने साधा निशाना

दिल्ली मेट्रो की तीनों लाइनों पर सर्विस प्रभावित हुई है जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। वायलेट, ग्रीन और पिंक लाइन पर मेट्रो काफी देरी से चल रही है। मेट्रों में फंसे यात्री  डीएमआरसी पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।  बदरपुर-कालकाजी लाइन पर लोग ढ़ाई घंटे से फंसे हुए हैं।

दिल्ली मेट्रो की तीन लाइनों पर एक साथ सर्विस प्रभावित, लोग हुए परेशान

शरद यादव अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का राष्ट्रीय जनता दल में विलय करेंगे। 20 मार्च को औपचारिक कार्यक्रम में वो लालू यादव की पार्टी का हिस्सा हो जाएंगे। जेडीयू से अलग होने के बाद उन्होंने अलग पार्टी का गठन किया था। लेकिन राजनीतिक जमीन तैयार कर पाने में कामयाब नहीं हुए।

20 मार्च को शरद यादव अपनी पार्टी एलजेडी का आरजेडी में करेंगे विलय, आखिर क्या है वजह

अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) के नीति निर्माताओं द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए सकल घरेलू उत्पाद के अनुमान में कटौती करने के बाद गुरुवार को सोने की कीमतों में उछाल आया। 2018 के बाद पहली बार US Fed ने ब्याज दर को बढ़ाया है।

एक ही दिन में इतना महंगा हो गया सोना, चांदी में 1170 रुपये का उछाल

अंतरराष्‍ट्रीय न्‍यायालय ने रूस से यूक्रेन में तुरंत अपनी सैन्‍य कार्रवाई रोकने को कहा है, जिसके पक्ष में 13 वोट पड़े। इसमें एक वोट भारत की ओर से नियुक्‍त जज दलवीर भंडारी का भी है, जिन्‍होंने बहुमत के पक्ष में वोट किया। उनका यह रुख रूस-यूक्रेन युद्ध पर अब तक भारत सरकार के रुख से अलग है, जिसने विभिन्‍न मंचों पर वोटिंग के दौरान तटस्‍थता का रुख अपनाया है।

ICJ में भारतीय जज ने रूस के खिलाफ डाला वोट, अंतरराष्‍ट्रीय न्‍यायालय ने 13-2 से सुनाया है फैसला

यूक्रेन के मेलितोपोल शहर के मेयर की रूसी कब्जे में खबर थी। लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक 9 रूसी सैनिकों के बदले उन्हें रूस ने रिहा कर दिया है यानी की मेलितोपोल के मेयर अब रूसी कब्जे से आजाद हैं।

9 रूसी सैनिकों की रिहाई के बदले मेलितोपोल शहर के मेयर हुए आजाद

कश्‍मीर फाइल्‍स फिल्‍म जहां बॉक्‍स ऑफ‍िस पर खूब कमाई कर रही है, वहीं इस पर सियासत भी जबरदस्‍त हो रही है। फिल्‍म पर गरमाती राजनीति के बीच मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल भी फिल्‍म देखने पहुंचे। 

Kashmir Files पर गरमाई सियासत, जानें फिल्‍म देखकर क्‍या बोले बीजेपी, कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री

झारखंड की टीम ने कोलकाता में खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नागालैंड की टीम का मजाक उड़ाते हुए 1 हजार से ज्यादा रनों की बढ़त हासिल की और अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया। ऐसा पूरे विश्व में इससे पहले कभी नहीं हुआ। 

झारखंड ने नागालैंड के खिलाफ उड़ाया 'क्रिकेट का मजाक', कायम किया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड 

होलिका दहन को होलिका दीपक और छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है, इसे नवन्नेष्टि यज्ञ भी कहा जाता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होलिका अज्ञान व अहंकार को निरूपित करती है, जबकि प्रहलाद ईश्वर के प्रति निष्ठा व निश्छलता को दर्शाते हैं।

होलिका दहन 2022 कब है, तीन विशिष्ट योग के साथ पूजन मुहूर्त, जानें विधि

यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार मंत्रिमंडल की संभावित तारीख 21 मार्च बताई जा रही है। उससे पहले दिल्ली में बुधवार को मंत्रिमंडल के संबंध में दिल्ली में गहन चर्चा हुई। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मंत्री बी एल संतोष, योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वतंत्र देव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा शामिल थे।

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट पर दिल्ली में मंथन, जानें कैसा हो सकता है स्वरूप

चीन सहित पूर्वी एशिया के कई देशों में बढ़ते कोविड केस के बीच सरकार अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने को लेकर सतर्क हो गई है। भारत ने 27 मार्च से नियमित अंतरराष्‍ट्रीय फ्लाइट्स का संचालन शुरू करने की बात कही थी।

चीन सहित कई देशों में फिर बढ़ रहे कोविड केस, 27 मार्च से अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानें शुरू करने पर सरकार सतर्क

कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह के नेताओं ने बुधवार को बैठक करके हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा की और कहा कि पार्टी के लिए आगे बढ़ने का यही रास्ता है कि सामूहिक और समावेशी नेतृत्व की व्यवस्था हो।

कांग्रेस की हार पर G-23 नेताओं की बैठक, बयान में कहा- पार्टी में सामूहिक और समावेशी नेतृत्व की जरूरत

देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर कई ऐसी घटनाएं घटी हैं, जो हमेशा याद रखी जाएंगी। हरियाणा में आज के दिन दो ऐसी बेटियों ने जन्म लिया, जिन्होंने विश्व स्तर पर अपने परिवार और राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया।

दुनिया में देश का नाम रौशन करने वाली हरियाणा की दो बेटियों का जन्मदिन

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर