आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 19 सितंबर, बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

देश
रवि वैश्य
Updated Sep 19, 2021 | 23:59 IST

आज की ताजा खबर ( Taza Khabar), 19 सितंबर 2021 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 19 सितंबर रविवार की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

aaj ki taza khabar 19 September 2021 latest news in hindi aaj ka hindi samachar live news updates
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 19 सितंबर, बड़ी खबरें और मुख्य समाचार 

नई दिल्ली : पंजाब में कांग्रेस ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के इस्‍तीफे के बाद उनके उत्‍तराधिकारी के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यहां चरणजीत सिंह चन्‍नी को सीएम बनाने का फैसला किया है, जो अमरिंदर सरकार में मंत्री थे। विराट कोहली ने टीम इंडिया की टी20 टीम की कप्तानी के बाद अब RCB की कमान छोड़ने का फैसला किया है। तालिबान ने कामकाजी महिलाओं को लेकर नया फरमान जारी किया है, जिसमें उन्‍हें घर में ही रहने को कहा गया है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

विराट कोहली इन दिनों अपने वर्कलोड को कम करने के लिए दनादन फैसले ले रहे हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारतीय टी20 टीम की कमान छोड़ने का ऐलान करने वाले विराट ने रविवार देर रात आईपीएल में भी कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

विराट कोहली का बड़ा ऐलान, आईपीएल के बाद छोड़ेंगे आरसीबी की कप्तानी 

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि उनकी पार्टी जम्‍मू कश्‍मीर में होने वाला आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्‍होंने बीजेपी के साथ गठबंधन पर भी बात की, जिसके साथ वह सरकार चला चुकी हैं।

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी PDP, BJP से गठबंधन पर भी बोलीं महबूबा मुफ्ती

रुतुराज गायकवाड़ (88*) के करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी की बदौलत चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने रविवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित करते हुए 20 रन से मैच जीता। सीएसके ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। 

CSK vs MI: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने मुंबई इंडियंस को किया चारो खाने चित, टेबल टॉपर बनी 'धोनी‍ ब्रिगेड'

भाजपा ने चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस द्वारा पंजाब का मुख्यमंत्री चुनने पर उन खबरों को हवाला देते हुए निशाना साधा है, जिनमें उन पर वर्ष 2018 में एक आईएएस अधिकारी को अनुचित संदेश भेजने का आरोप लगा था। 

Punjab CM: चरणजीत सिंह चन्नी से जुड़ा हुआ है ये विवाद, महिला IAS अधिकारी को अनुचित संदेश भेजने का लगा था आरोप

कांग्रेस ने पंजाब के नए सीएम के तौर पर चरणजीत सिंह चन्‍नी के नाम का ऐलान किया है। आखिर इस पर खुद कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने क्‍या कहा, जिन्‍होंने एक दिन पहले ही सीएम पद से इस्‍तीफा दे दिया था?

पंजाब की कमान अब चरणजीत सिंह चन्‍नी के हाथ, अपने उत्‍तराधिकारी के चयन पर क्‍या बोले अमरिंदर सिंह?

RJD नेता तेजस्वी यादव और उनकी बहन मीसा भारती पर गंभीर आरोप लगे हैं। पटना कोर्ट ने कुल 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। इन पर 5 करोड़ रुपए लेकर टिकट नहीं देने का आरोप है।

5 करोड़ लेकर भी नहीं दी टिकट, तेजस्वी यादव-मीसा भारती समेत 6 के खिलाफ FIR के आदेश

टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियन्स के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरते ही अपने नाम एक व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल कर ली। 

'मैचों का शतक' पूरा करने वाले जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियन्स ने दिया स्पेशल गिफ्ट

पंजाब को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। 58 साल के चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह अमरिंदर सिंह की सरकार में तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण के मंत्री थे।

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, जानें इनके बारे में

अफगानिस्‍तान की सत्‍ता पर काबिज तालिबान ने कामकाजी महिलाओं को लेकर नया फरमान जारी किया है और उनसे घर में ही रहने को कहा है। तालिबान ने लड़कियों से भी अभी स्‍कूल नहीं आने को कहा है।

'बाहर न निकलो', तालिबान ने कामकाजी महिलाओं के लिए जारी किया फरमान, लड़कियों से कहा- स्‍कूल मत आओ

पंजाब के लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि सुखजिंदर सिंह रंधावा कभी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खास सिपाहसालार रहे थे और उनकी दोस्ती को कुछ लोग ‘जय-वीरु’ की दोस्ती भी कहते थे।

सुखजिंदर-अमरिंदर: जय-वीरु की दोस्ती में दरार कैसे आ गई?

बिहार की राजधानी पटना में एक जिम ट्रेनर पर फायरिंग हुई। वो किसी तरह अस्पताल पहुंचा और अपनी जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में JDU नेता राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू को हिरासत में लिया है।

पटना में जिम ट्रेनर पर फायरिंग; JDU नेता और पत्नी हिरासत में, अवैध संबंध का हुआ खुलासा

अफगानिस्‍तान की सत्‍ता में आने के एक महीने के भीतर तालिबान ने यहां महिलाओं के अधिकारों पर पाबंदी लगाने वाला एक अलग मंत्रालय ही बना दिया तो इसका असर पाकिस्‍तान में भी देखा जा रहा है।

पाकिस्‍तान के महिला मदरसों में तालिबान के झंडे, आधी आबादी के यहां भी छिनेंगे अधिकार?

UP Election की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व विधायक और पार्टी उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
UP Election से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता ललितेश त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा

Harley-Davidson Retro-Styled Model Update:हार्ले-डेविडसन के रेट्रो स्टाइल वाले मॉडल को पेश करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प तेजी से काम कर रही है।
Harley-Davidson:'हार्ले-डेविडसन का रेट्रो स्टाइल वाला मॉडल पेश करने के लिए काम तेज'

Kejriwal big annuncement in Uttarakhand: केजरीवाल ने उत्तराखंड में कहा कि AAP की सरकार बनने के बाद एक लाख नौकरियां निकाली जाएंगी, उत्तराखंड के युवाओं के लिए जॉब पोर्टल तैयार किया जाएगा। 
Uttarakhand चुनाव को लेकर केजरीवाल का बड़ा ऐलान-6 महीने में 1 लाख नौकरियां और हर महीने 5 हजार का भत्ता

Rahul Gandhi on Vaccination: राहुल गांधी ने पिछले 10 दिनों के दौरान कोविन पर वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) से जुड़े उपलब्ध आंकड़ों का एक ग्राफ भी ट्विटर पर शेयर किया।
'कोविड वैक्सीनेशन के रिकॉर्ड' को लेकर राहुल गांधी का तंज, कहा-'इवेंट खत्म हो चुका है', शेयर किया ग्रॉफ

Delhi Mumbai Expressway Revenue: नितिन गडकरी ने कहा, 'एक बार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परिचालन में आने और जनता के लिए खोले जाने के बाद केंद्र को हर महीने 1,000 से 1,500 करोड़ रुपये का पथकर राजस्व देगा।'
Delhi Mumbai Expressway: हर महीने 1,000 से 1,500 करोड़ रुपये का 'टोल रेवेन्यू' देगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में खलबली मची हुई है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी का सम्मानित नेता बताया है।
कैप्टन साहब पार्टी के सम्मानित नेता, हाईकमान को कई बार फीडबैक के आधार पर लेने पड़ते है फैसले: गहलोत

एनसीआरबी द्वारा प्रकाशित नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में प्रति लाख जनसंख्या पर 1,506.9 की अपराध दर के साथ सबसे अधिक संज्ञेय अपराध दर्ज किए गए।
Crime के मामले में महानगरों में कोलकाता सबसे सुरक्षित शहर :NCRB Report

Chris Gayle Tweet on Pakistan: वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
क्रिस गेल के ट्वीट ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली, बोले- मैं पाकिस्तान जा रहा हूं, कौन साथ चलेगा?​ 

CM Yogi Adityanath: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज जनता के सामने अपने कार्यों का लेखा-जोखा पेश कर रही है। खुद योगी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।
UP Govt Report Card Live: अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे CM योगी आदित्यनाथ, गिनाईं उपलब्धियां

भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेवात में हिन्दुओं से 103 गांव खाली हो गए हैं और सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
हरियाणा के मेवात में 103 गांव हिंदू विहीन हो गए और 76 गांवों में दो चार हिंदू घर बचे हैं: ज्ञानदेव

केरल में कुछ बेघर लोगों की मदद के लिए वहां की दो टीचरों ने ऐसा काम कर दिखाया कि लोग उनकी वाह-वाह कर रहे हैं, उन्होंने उनके लिए एक-दो नहीं बल्कि 150 घर बनवा डाले हैं।
सेवा की अनूठी मिसाल! केरल में 'बेघरों' को लेकर उमड़ा टीचरों को प्यार, एक-दो नहीं बनवा डाले '150 घर'

IPL 2021, CSK vs MI Predicted Playing 11 Today Match: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर होगी। जानिए किन खिलाड़‍ियों को मौका मिल सकता है।
CSK vs MI Playing 11 Prediction, IPL 2021: आज चेन्नई और मुंबई की होगी टक्कर, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

Air Fare Bands:उड्डयन मंत्रालय ने साफ किया है कि हवाई यात्रा के लिए किराये की सीमा किसी भी समय से 15 दिनों तक लागू होगी वहीं घरेलू उड़ानों में से अधिकतम 85 प्रतिशत का संचालन कर सकती हैं।
Air Fare: अब महीने में 15 दिन लागू रहेगी 'हवाई किराये' की सीमा, 'पैसेंजर कैपेसिटी' भी बढ़कर हुई 85 फीसदी 

Yogi on Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में आपदा के समय एक पार्टी के लोग इटली भाग जाते हैं।
Yogi ने नाम लिए बगैर Rahul को बताया एक्सीडेंटल हिंदू, बोले- ..राम-कृष्ण को नकारना उनकी प्रवृत्ति का हिस्सा

Ganeshotsav Last Day of Idol Immersion:दस दिवसीय गणेशोत्सव का रविवार को समापन हो जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लगायी गयी पााबंदियों के चलते इस साल गणेशोत्सव का माहौल फीका है।
Mumbai Ganeshotsav:आज 'गणेशोत्सव' का आखिरी दिन, हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस

Punjab Congress Crisis Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद आज पंजाब के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है। 
Punjab Congress Crisis Live: पंजाब को लेकर राहुल गांधी के आवास पर देर रात तक चली बैठक, CM की रेस में 3 नाम

Tarique Parveen Arrest:ठाणे पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के करीबी तारिक परवीन को गिरफ्तार किया है उसे वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है जिसमें मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह भी एक आरोपी हैं।  
Mambai जबरन वसूली मामले में दाऊद इब्राहीम का करीबी तारिक परवीन गिरफ्तार, बढ़ेंगी परमबीर सिंह की मुश्किलें!

Player who played for the most IPL teams: आरोन फिंच ने साल 2010 में आईपीएल में डेब्यू किया था। फिंच से ज्यादा आईपीएल फ्रेंचाइजी किसी खिलाड़ी ने नहीं बदलीं।
तीन या चार नहीं बल्कि 8 आईपीएल टीमों के लिए खेल चुका है ये दिग्गज, एक फ्रेंचाइजी का तो कप्तान भी रहा

Weather Forecast Today, 19 September 2021 (आज का मौसम):  मौसम विभाग ने महाराष्‍ट्र के विदर्भ और मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश के आसार जताए हैं। साथ ही गुजरात के वडोदरा को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Weather Today, 19 Sept 2021: मुंबई में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पंजाब कांग्रेस विधानदल मंडल की बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए। खास बात यह है कि अगले सीएम के बारे में सोनिया गांधी को फैसला लेने के बारे में अधिकृत किया गया है।
Punjab Next CM: सोनिया गांधी तय करेंगी अगला सीएम कौन, सुनील जाखड़ रेस में आगे !

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर