आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 2 अप्रैल, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 2 अप्रैल, 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 2 अप्रैल (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :- 

Aaj ki taza khabar 2 April 2022 latest news in hindi
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 2 अप्रैल की बड़ी खबरें 

Aaj ki Taza Khabar :आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में राष्ट्रपति राजपक्षे ने इमरजेंसी लगा दी है। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने के लिए सेना को और अधिकार मिल गए हैं। भारत और नेपाल की दोस्ती का आज एक और अध्याय शुरू हुआ।  बिहार के जयनगर और नेपाल के कुर्था के बीच रेल सेवा का पीएम मोदी और नेपाली पीएम देउबा उद्घाटन किया। पंजाब जीतने के बाद अब मिशन गुजरात पर जुटे अरविंद केजरीवाल, आज भगवंत मान के साथ अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा निकालने जा रहे हैं। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं- 

राजस्थान के करौली जिले में एक धार्मिक 'शोभा यात्रा' पर पथराव से कई लोग घायल हो गए हैं। इसके बाद इलाके में तनाव होने से धारा 144 लागू कर दी गई है। इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।
राजस्थान के करौली में 'शोभा यात्रा' पर पथराव, इलाके में तनाव, धारा 144 लागू, इंटरनेट भी बंद

विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उन्होंने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया था। यह भी कहा कि वक्त आने पर बोलेंगे। 
BJP पर उमड़ा शिवपाल यादव का प्यार, PM मोदी, CM योगी और डिप्टी सीएम को किया फॉलो, क्या हैं मायने?

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति (Asia’s richest man) बन गए हैं।
गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर आदमी, संपत्ति में जबरदस्त उछाल, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा

एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा की कार का मुंबई के पास एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने एक्सीडेंट की पुष्टि की है। हालांकि, एक्ट्रेस के फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है, उन्हें केवल हल्की चोट आई है।
कार एक्सीडेंट में मलाइका अरोड़ा को आई हल्की चोट, बहन अमृता ने बताया कैसी है तबीयत

रूस-यूक्रेन युद्ध कवर फोटो पत्रकार मक्सिम लेविन की मौत हो गई है। कीव के पास उनका का शव मिला है।  13 मार्च से लापता हुए थे। रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 38वां दिन है और यूक्रेन के कई शहरों में हर तरफ तबाही ही तबाही मची है।
रूस-यूक्रेन युद्ध कवर कर रहे फोटो पत्रकार मक्सिम लेविन की मौत, कीव के पास मिला शव

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि पहले वे कोई काम नहीं करते और जब हम करते हैं, तो वे हमें भ्रष्टाचार के लिए दोषी ठहराते हैं।
COVID के बाद कुछ लोगों को नई बीमारी हो गई है जिसका इलाज नहीं है, उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना 

रजमान का पाक महीना आज रात से शुरू हो रहा है। सबकुछ आज चांद दिखने पर निर्भर था, जो नजर आ गया है। सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद आज से रोजा शुरू हो चुका है और ऐसे में पहले ही समझा जा रहा था कि आज चांद यहां भी दिखेगा और देर शाम यहां भी चांद दिख गया।
Ramadan 2022 Date, Sehri and Iftar Timings: दिख गया रमज़ान का चांद, कल होगा पहला रोज़ा

अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुजरात के अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा कर लोगों से कहा कि पंजाब की तरह हमें यहां मौका दें, भ्रष्टाचार खत्म कर दूंगा।
बीजेपी अहंकार से भरी हुई है, आम आदमी पार्टी को मौका दें, भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे, अहमदाबाद में बोले केजरीवाल

पाकिस्‍तान में इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर 3 अप्रैल को वो‍ट होना है। इससे पहले पाक पीएम एक बार फिर देशवासियों से रू-ब-रू हुए और खास तौर पर युवाओं को संदेश दिया।
'आप चुप न रहें', अविश्वास प्रस्ताव पर वोट से पहले इमरान खान ने युवाओं को द‍िया संदेश, की खास अपील

इमरान खान ने अपने खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर वोट से पहले 31 मार्च को राष्‍ट्र को संबोधित किया था। अब सामने आया है कि इमरान खान को इसके लिए सेना और ISI से हजार मिन्‍नतें करनी पड़ी थी, तब जाकर उन्‍हें लाइव स्‍पीच की अनुमति मिली थी।
सेना, ISI से हजार मिन्‍नतों के बाद इमरान खान को मिली थी संबोधन की अनुमति! जानिये इनसाइड स्‍टोरी

देश भर में गर्मी का कहर जारी है। उत्तर पश्चिम भारत में 122 साल में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है। तापमान और बढ़ने की अनुमान है। 
जारी है गर्मी का सितम, उत्तर पश्चिम भारत में 122 साल का रिकॉर्ड टूटा

यूपी 12वीं क्लास के पेपर लीक मामले में लगातार कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने एक प्राइवेट कॉलेज के मैनेजर को गिरफ्तार किया है, इन पर लीक करने में अहम भूमिका है।
यूपी पेपर लीक मामला: प्राइवेट कॉलेज का मैनेजर गिरफ्तार, प्रश्न पत्र को शेयर करने का आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में बीजेपी की सरकार नहीं बनने के बाद मिथुन चक्रवर्ती पब्लिक के बीच से गायब हो गए है। लेकिन एक साल बाद फिर सामने आए और आसनसोल की जनता को ये मैसेज दिया।
मिथुन चक्रवर्ती 1 साल बाद आए पब्लिक के सामने, आसनसोल की जनता को दिया ये संदेश

कोरोना महामारी की वजह से पर्यटन उद्योग चरमराने के बाद श्रीलंका अपनी आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। वहां ईंधन, रसोई गैस, भोजन और दवाओं की भारी कमी हो गई है। इस हालात में चीन नहीं बल्कि भारत मदद के लिए सामने आया। 
बुरे वक्त में श्रीलंका की मदद के लिए भारत ही आया सामने, भेजा 6000 मीट्रिक टन ईंधन

देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ नए व्यापार समझौते से अगले 5 वर्षों में भारत में 10 लाख नौकरियां पैदा होंगी।
अगले 5 वर्षों में पैदा होंगी 10 लाख नौकरियां, पीयूष गोयल ने बेरोजगारों की दी खुशखबरी

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान अपनी आवाम को शनिवार  शाम करीब 4.30 बजे संबोधित करने वाले हैं। वो फोन के जरिए लोगों से अपनी बात साझा करेंगे। इस दफा वो एक तरफा अपनी बात नहीं कहेंगे बल्कि लोगों के सवालों का जवाब भी देंगे। इन सबके बीच पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अविश्वास प्रस्ताव को निलंबित करने की अर्जी लगाई गई है।
अविश्वास प्रस्ताव से पहले पीएम इमरान खान एक बार फिर देश को करने वाले हैं संबोधित

मध्‍य प्रदेश के विदिशा में शिक्षकों को नोटिस भेजा गया है। इसलिए नहीं कि उन्‍होंने पढ़ाने में कोताही की या इसका कोई शि‍क्षा संबंधी कारण है। उन्‍हें नोटिस तीसरे या चौथे बच्‍चे को लेकर भेजा गया है, जिसके बाद से शिक्षकों का दिमाग भी चकरा गया है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि अब इसका क्‍या करें और प्रशासन को कैसे जवाब दें।
'दो से अधिक बच्‍चे क्‍यों हैं?' मध्‍य प्रदेश के विदिषा में शिक्षकों को भेजा गया नोटिस

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और पीएम मोदी के बीच आज दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई मुलाकात में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के उनके समकक्ष शेर बहादुर देउबा ने बिहार में जयनगर और नेपाल के कुर्था के बीच सीमा पार रेल नेटवर्क का उद्घाटन किया। 
India-Nepal Relation पर बोले PM Modi- हमारी जैसी दोस्ती की मिसाल कही देखने को नहीं मिलती

भारत में तेल की कीमतों में पिछले 12 दिनों में 10वीं बार बढ़ोतरी हो चुकी है। तेल की कीमतों के पीछे अंतरराष्ट्रीय हालात और कच्चे तेल की कीमतों को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इस संदर्भ में जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सवाल किया गया कि क्या रूस से तेल की खरीद को भारत जारी रखेगा तो उनका सीधा और स्पष्ट जवाब था क्यों नहीं देश का हित सबसे पहले।
रूस से कच्चे तेल की खरीद पर निर्मला सीतारमण का स्पष्ट जवाब, क्यों नहीं देश हित सबसे पहले

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां आज (शनिवार, 2 अप्रैल) राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी अहम वार्ता हुई। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने यहां प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता की, जिसमें द्विपक्षीय महत्‍व के कई विषयों पर विस्‍तारपूर्वक चर्चा की गई तो कई मसलों पर दोनों देशों के बीच सहमति भी बनी।
भारत-नेपाल संबंध सुधारने की कवायद! PM मोदी से मिले नेपाल के प्रधानमंत्री, हैदराबाद हाउस में अहम वार्ता

श्रीलंका में ईंधन की सप्लाई लगातार घट रही है | श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं..आर्थिक और बुनियादी संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत से बड़ी मदद मिली है। इस बीच India ने पड़ोसी देश Srilanka से एक diesel खेप की तत्काल आपूर्ति के अनुरोध को मान लिया है, इसमें लगभग 40,000 टन ईंधन को Srilanka भेजा गया । Srilanka वर्तमान में अपने आर्थिक संकट से जूझ रहा है। श्रीलंका में ईंधन की दरें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं जबकि आपूर्ति लगातार घट रही है। 
Sri Lanka की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के बीच भारत बना मददगार, 40,000 Ton ईंधन भेजा श्रीलंका

COVID-19 महामारी के प्रकोप के साथ, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) पुणे अपने प्रमुख वैज्ञानिकों के साथ अहम भूमिका निभा रहा है रहा है। आईसीएमआर-एनआईवी के शीर्ष वैज्ञानिक ने कहा कि उभरती चुनौतियों कई तरह के स्ट्रेन्स और उनके वैरिएंट का पता लगाना शामिल है। 
जानिए कैसे कोविड के खिलाफ भारत की लड़ाई में ICMR ने निभाई अहम भूमिका, वैज्ञानिक ने बताया विस्तार से

3 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी उससे ठीक पहले संसद के चारों तरफ रेड जोन बनाया गया है। इस जोन में केवल सांसदों को आने की इजाजत होगी। संसद की तरफ आने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इन सबके बीच चर्चा यह आम हो चली है कि जब इमरान खान और आर्मी चीफ के बीच मुलाकात हुई थी तो क्या सेना की तरफ से इमरान खान को तीन विकल्प दिए गए थे। दरअसल इमरान खान दावा कर चुके हैं कि उन्हें सेना की तरफ से तीन विकल्प दिये गए थे।
इमरान खान के दावे को पाक सेना ने नकारा, नहीं दिए तीन विकल्प मिलने के लिए बुलाया था

Jammu Kashmir के रामबन में 25 रोहिंग्या मुस्लिमों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए रोहिग्याओं को पुलिस ने हीरानगर होल्डिंग सेंटर भेजा है और उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस बात की प्रबल आशंका है कि ये सभी यहां अवैध तरीके से रह रहे थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं और भी रोहिंग्या तो यहां नहीं रह रहे हैं। इससे पहले भी खबर आई थी कि यहां पर काफी संख्या में रोहिंग्या मुस्लिम अवैध तरीके से रह रहे हैं। 

Jammu Kashmir के रामबन में 25 रोहिंग्या गिरफ्तार, पुलिस ने हीरानगर होल्डिंग सेंटर भेजा

चीन और दक्षिण कोरिया में कोरोना के मामले में इजाफा हो रहा है जो चिंता का विषय है, बात अगर भारत की करें तो यहां  कोरोना के ऐक्टिव केस रोजाना 1000 हजार के करीब है। लेकिन आने वाले खतरे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। इन सबके बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि कोरोना का एक नया वैरिएंट एक्सई दस्तक दे रहा है जो ओमिक्रॉन से करीब 10 फीसद अधिक संक्रामक है, यानी एक्सई के फैलने का खतरा ओमिक्रॉन से ज्यादा है।
कोरोना के नए वैरिएंट XE ने दी दस्तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रॉन से 10 फीसद ज्यादा संक्रामक बताया

एक कहावत है कि शक्तिशाली लोगों से पंगा लेने का मतलब होता है खुद का नुकसान कर बैठना। दरअसल यह कहावत पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पर सटीक बैठती है। पाकिस्तान के विपक्षी दल उन्हें सत्ता से बेदखल करने की मुहिम में जुटे हुए हैं। लेकिन इमरान खान अंतिम बॉल तक लड़ाई की बात कह उन्हें चुनौती पेश कर रहे हैं।
विपक्ष से पंगा तक तो ठीक था क्या अमेरिका का जिक्र कर इमरान खान ने कर दी गलती

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज सबसे पहले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद में गांधी आश्रम जाएंगे। इसके बाद शाम 4 बजे से 6 बजे  के बीच अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का अहमदाबाद में एक बड़ा रोड शो होगा। इस रोड शो को आम आदमी पार्टी ने तिरंगा यात्रा नाम दिया है।
Punjab फतह के बाद अब मिशन गुजरात पर CM केजरीवाल, Bhagwant Mann के साथ निकालेंगे तिरंगा यात्रा

लगातार सात दिनों तक बढ़ोतरी के बाद, शुक्रवार, 1 अप्रैल, 2022 को देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं थी लेकिन 2 अप्रैल को फिर से इनमें 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 102.61 रुपये प्रति लीटर और 93.87 रुपये प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) हो गई है। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से दसवीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है।
Petrol-Diesel Rate Today, 2 April 2022: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुई बढोतरी, 12 दिन में 10वीं बार बढ़े रेट

आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने गारंटीशुदा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर प्रस्तावित समिति के गठन को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। एसकेएम ने विवरण प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि वह इसका विवरण जाने बिना अपने प्रतिनिधियों के नाम नहीं भेजेगा। एसकेएम ने आरोप लगाए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कमेटी के सवालों को केंद्र सरकार टाल रही है।
केंद्र की कमेटी के लिए नाम नहीं भेजेगा संयुक्त किसान मोर्चा, कहा- पहले मकसद बताए सरकार

मार्च के महीने में देश के ज्यादातर हिस्सों में पारा 40 के पार चला गया था जो आमतौर पर नहीं होता था। मार्च महीने के बारे में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगया था कि गर्मी कम रहेगी लेकिन वो गलत साबित हुई। मौसम विभाग ने इसके लिए दो वजहों को जिम्मेदार बताया। पहला तो यह कि पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा उत्तर दिशा यानी भारत से दूर था और राजस्थान में एंटी साइक्लोन सर्कुलेशन का बनना था। इन सबके बीच 2022 का मार्च महीना पिछले 122 साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा है। 
Weather News: 2022 का मार्च महीना 122 वर्ष में सबसे ज्यादा गर्म रहा, जानें क्या है वजह

आज यानी 02 अप्रेल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इस वर्ष यह नवरात्रि 09 दिनों तक चलेगी। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। मार्केण्डय पुराण के अनुसार मां शैलपुत्री पर्वतराज यानी शैलराज हिमालय की पुत्री हैं। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने की वजह से उनका नाम शैलपुत्री पड़ा। कहा जाता है कि माता शैलपुत्री का वाहन बैल है।
Navratri 2022 Day 1, Maa Shailputri Vrat Katha: पहले द‍िन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, अवश्य करें कथा का पाठ

इमरान खान, देश के नाम संबोधन में बताया कि किस तरह से विरोधी दल विदेशी इशारों पर काम कर रहे हैं। किस तरह से एक सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। इन सबके बीच 3 अप्रैल तक अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था। इमरान खान ने इस्तीफे से इनकार करते हुए कहा कि फैसला तो 3 अप्रैल को ही होगा। लेकिन अब वो अपने जान पर खतरा बता रहे हैं। 
अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान ने बताया जान को खतरा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की विदेश नीति साफ है। कोई देश भारत को धमकी देने की नहीं सोच सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान हमारे साथ ही आजाद हुआ था। उनकी विदेश नीति देखिए। सोवियत यूनियन और अमेरिका के बीच कोल्ड वार चल रही थी। उन्होंने अपनी लाइन ली। सोवियत यूनियन से बात करते रहे। 
इमरान खान ने एक बार फिर की भारत की तारीफ, कहा- हिंदुस्तान की विदेश नीति साफ है इसलिए उसकी इज्जत है

टी20 क्रिकेट में तमाम खिलाड़ी आते-जाते रहत हैं लेकिन एक देश ऐसा है जहां के खिलाड़ी इस प्रारूप की सबसे खास पहचान माने जाते हैं। जी हां, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी..और अगर वेस्टइंडीज की बात हो तो मौजूदा समय में एक खिलाड़ी जिसका गेंदबाजों को सबसे ज्यादा खौफ होता है, वो हैं ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell)। पिछले काफी समय से फैंस रसेल का परिचित अंदाज देखने को बेताब थे और शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके अंदर के शेर ने दहाड़ लगा दी।
खिलाड़ी है या आंधी-तूफान ! आंद्रे रसेल ने पंजाब किंग्स को किया बेबस, खेली धूम-धड़ाका पारी

 दो अप्रैल का दिन दुनिया के विमानन इतिहास में एक अनोखी घटना के साथ दर्ज है। 2 अप्रैल 1986 को अमेरिका की प्रमुख विमानन कंपनी टीडब्ल्यूए के यात्री जेट विमान बोइंग 727 की एक सीट के नीचे रखा बम फटने से रोम से काहिरा जा रहे इस विमान में 11000 फुट की ऊंचाई पर उड़ते हुए बीच हवा में एक बड़ा सा सुराख हो गया और उस जगह पर बैठे चार लोग हवा के दबाव से विमान से बाहर गिर गए।
आज का इतिहास, 2 अप्रैल : उड़ान के दौरान विमान में हुआ सुराख, हवा के दबाव से चार यात्री गिरे

गुजरात टाइटन्स ने पिछले मैच में दूसरी नयी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उसकी असली परीक्षा शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में होगी। गुजरात और दिल्ली ने 15वें आईपीएल में जीत के साथ शुरुआत की थी और महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में उनकी निगाह जीत के अपने अभियान को जारी रखने पर होगी।
IPL Match Today, GT vs DC: दिल्ली के सामने कड़ी चुनौती पेश करने उतरेंगे गुजरात टाइटन्स, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर