ताजा खबर : Taza Khabar, 21 जून, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर (Taza Khabar), 20 जून, 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 21 जून (मंगलवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

Aaj ki taza khabar 21 June 2022 latest news in hindi aaj ka hindi samachar live news updates
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 21 जून, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार। 

taza khabar : आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर में योग के कार्यक्रम की अगुवाई की। देश और दुनिया भर में आज योग से जुड़े कार्यक्रम हुए। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार संकट में आ गई है। बागी मंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना ने विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है। शरद पवार ने कहा है कि उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी संभाल लेंगे। सरकार गिरी तो विपक्ष में बैठने का किया ऐलान। यशवंत सिन्हा विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। सभी विपक्षी पर्टियों ने नाम पर मुहर लगाई। अग्निपथ योजना पर NSA अजित डोभाल ने कहा कि ये स्कीम बदलते विश्व में भारत की जरूरत है। भविष्य की तैयारी के लिए परिवर्तन जरूरी है। राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी से रिफॉर्म नहीं हुआ था। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

महाराष्ट्र में महाअघाड़ी सरकार संकट में आ गई है। कल तक उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी PWD मंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर दी है। शिंदे मुंबई से तकरीबन 300 किलोमीटर दूर सूरत के ली मेरिडियन होटल में अपने समर्थक शिवसेना विधायकों के साथ मौजूद हैं। शिंदे समेत शिवसेना के बागी विधायकों की संख्या 35 बताई जा रही है।

महाराष्ट्र में बन रहे नए सियासी समीकरण, बन सकती हैं ये 4 संभावनाएं, समझें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा की है कि NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है, गौर हो कि पहली बार किसी महिला आदिवासी उम्मीदवार को वरीयता दी गई है।

कौन हैं द्रौपदी मूर्मू जो NDA की तरफ बनीं हैं 'राष्ट्रपति पद' उम्मीदवार,जीतीं तो होंगी पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और अग्निपथ स्कीम के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है,  कांग्रेस पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने उस वक्त पुलिसकर्मियों पर थूक दिया, जब उन्हें प्रदर्शन करने से रोका गया और उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले जाया जा रहा था। 

ये कैसा विरोध! प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस नेता नेटा डिसूजा लगीं पुलिस वालों पर थूकने, वीडियो हो रहा VIRAL 

अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे 10-12 लोग बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंच गए। इस दौरान उनके पास कुछ ज्वलनशील सामग्री के साथ लंबी छड़ें भी थीं। दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Agnipath Protest: जेपी नड्डा के आवास के सामने पहुंचे प्रदर्शनकारी, जलती हुई सामग्री प्रवेश द्वार पर रखी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा की है कि NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। पहली बार किसी महिला आदिवासी उम्मीदवार को वरीयता दी गई है। हम आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित करते हैं। 

NDA ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने की घोषणा, रह चुकी हैं झारखंड की राज्यपाल

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसमें उन्होंने सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां का भी जिक्र किया था। अब सिसोदिया के खिलाफ रिंकी भुइयां ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक चल रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्य शामिल हैं। इस बैठक में आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार के नाम पर मंथन किया जाएगा।

Presidential Election: बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक जारी, हो रहा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर मंथन

राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार चुनने की कवायद में ऐसा पहली बार है कि कांग्रेस मुख्य भूमिका में नजर नहीं आ रही है। और विपक्ष की ओर से सारी कवायद ममता बनर्जी और शरद पवार की ओर से ही दिखी है।

विपक्ष में भी अलग-थलग कांग्रेस ! ये 2 राजनीतिक कदम दे रहे हैं गवाही

भारत के टी20 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज दीपक चाहर को हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से पूरी तरह उबरने में और चार से पांच सप्ताह का समय लगेगा। वह इस चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूरे सत्र से बाहर हो गए थे। चाहर और एक अन्य केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर हाथ की चोट से उबर रहे हैं। 

दीपक चाहर की चोट पर आया बड़ा अपडेट, इतने दिन में फिट हो जाएगा तेज गेंदबाज

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी राजनीतिक क्षमताओं के मुताबिक सियासी हथियारों यानी वोटों को पैना कर रहे हैं। कौन किसके पक्ष में है इसको समीकरणों से पहले ये समझना महत्वपूर्ण है कि ये चुनाव होता कैसे है, किसके वोट की कितनी हैसियत है और नंबर गेम कैसे तय होता है।

Presidential Election: कैसे होता है राष्ट्रपति चुनाव, कौन-कौन डालता है वोट, किसकी कितनी वैल्यू, समझें पूरी प्रक्रिया

नवंबर 2021 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि क्रिप्टो करंसी का मार्केट कैप एक लाख करोड़ डॉलर से नीचे आया है। इस दौरान दुनिया की सभी प्रमुख क्रिप्टो करंसी औंधे मुंह गिरी है।

बिटकॉइन से लेकर ईथर तक मे ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्रिप्टो करंसी में क्यों मचा है भूचाल

तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने पिछले कुछ सालों में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। हर्षल को शानदार गेंदबाजी की बदौलत नवंबर, 2021 में भारत की टी20 टीम में जगह मिली। उन्होंने अब तक 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और 18 विकेट चटकाए हैं। 
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में तुरुप का इक्का साबित होगा ये गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने बताया चौंकाने वाला नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का इस साल मार्च में होली के बाद एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया था। 

International Yoga Day: एक्सीडेंट के बाद शॉक में थीं मलाइका अरोड़ा की बॉडी, योग के मदद से हुई रिकवरी

महाराष्ट्र की राजनीति में आए घमासान के बीच 29 निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों की भूमिका काफी अहम हो गई है। ये जिसकी तरफ भी झुकेंगे राज्य में उसकी सरकार बनी रह सकती है।

महाराष्ट्र: शिवसेना में बगावत, मुश्किल में MVA सरकार, इन 29 विधायकों की भूमिका हुई अहम

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार संकट में आ गई है। दरअसल, शिवसेना में बगावत हो गई है। शिवसेना नेता और मंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत हुई है। अभी तक 35 विधायक बागी हुए हैं। ये सभी विधायक शिवसेना के बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि बागी विधायकों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में देखना होगा कि जो स्थिति पैदा हुई है क्या उससे महा विकास अघाड़ी सरकार गिर जाएगी और बीजेपी सरकार बनाने की स्थिति में आ जाएगी।

Maharashtra politics: संकट में उद्धव ठाकरे सरकार, क्या BJP बना सकती है सरकार? समझें बहुमत का गणित

अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर से साफ हो गया है कि फिल्म की कहानी भाई और बहन के अनमोल रिश्ते पर आधारित है। 

Raksha Bandhan: भाई-बहन के अटूट बंधन की कहानी है रक्षा बंधन, रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर

भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को जारी नवीनतम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को गेंदबाजों की सूची में एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।

ICC ODI Rankings: झूलन को हुआ नुकसान तो मंधाना इस स्थान पर काबिज, टॉप पर इंग्लिश-ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र में नए सिरे से सियासी संकट उभरता दिख रहा है। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बागी तेवर अपना लिए हैं। शिंदे के साथ शिवसेना के 35 विधायक सूरत के एक होटल में रुके हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि शिंदे के समर्थन में 35 विधायक हैं। सियासी गलियारे में चर्चा यह भी है कि शिंदे शिवसेना को तोड़ सकते हैं।

शिवसेना ने एकनाथ शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटाया, बैठक में सिर्फ 18 विधायक पहुंचे

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम पर सहमति बनी। संयुक्त बयान में कहा गया कि यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए सर्वसम्मति से विपक्षी दलों का उम्मीदवार चुना गया।

यशवंत सिन्हा चुने गए विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, अटल सरकार में रहे थे मंत्री, 2018 में छोड़ी BJP

अग्निपथ योजना पर मचे घमासान के बीच पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से खास बातचीत की है। उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए हैं, जिनसे अग्निपथ पर हर भ्रम दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 दिनों में अग्निपथ योजना के बारे में जानकारी अच्छी तरह से बताई गई है।

Exclusive: अग्निपथ पर आर्मी चीफ मनोज पांडे ने की खुलकर बात- युवाओं की आशंकाओं का समाधान हो गया है

पंजाबी लोकगायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगीं हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने तीन और गिरफ्तारी की है और पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।

सिद्धू मूसेवाला के गिरफ्तार शूटर प्रियव्रत को 'गर्लफ्रेंड' से बेवफाई करना पड़ा भारी 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, JAC ने कक्षा 10वीं व 12वीं के साइंट स्ट्रीम के रिजल्ट आज 21 जून को दोपहर 2.30 बजे जारी कर दिए। सभी छात्र झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-jacresults.com पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

Jharkhand Board Result 2022: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, इतने % छात्रों को सफलता

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले कुछ समय में बच्चों एवं महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाओं में उछाल आया है। महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारियों ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है।

Maharashtra MLC Elections 2022: नतीजों के बाद हलचल तेज, उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा के प्रसाद लाड से कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्रकांत हांदोरे की हार के बाद राकांपा ने भाजपा पर ‘खरीद-फरोख्त’ का आरोप लगाया। वहीं शिवसेना ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अधिकारों का दुरुपयोग करके जीत हासिल की।

Maharashtra MLC Elections 2022: नतीजों के बाद हलचल तेज, उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक

भारत सहित दुनिया भर में आज आठवां अतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। कर्नाटक के मैसूर में पीएम मोदी ने मनुष्य को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने वाले योग के आसन किए।

'पार्ट ऑफ लाइफ नहीं बल्कि वे ऑफ लाइफ है योग', मैसूर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले PM 

सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का चयन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक मंगलवार को हो रही है। इस बैठक में पार्टी अपने उम्मीदवार का चयन कर सकती है। अपने उम्मीदवार का चयन करने के लिए आज विपक्ष भी बैठक करेगा। 

Presidential Election 2022 : राष्ट्रपति उम्मीदवार पर BJP आज लगा सकती है मुहर, 18 जुलाई को है मतदान   

देश भर में अग्निपथ योजना के विरोध हो रहा है। इस बीच बिहार बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर ने सोमवार को कहा कि जो राष्ट्रविरोधी लोग हैं और जिहादी मानसिकता के लोग हैं।

राष्ट्र विरोधी, जिहादी मानसिकता वाले लोग अग्निपथ योजना का कर रहे हैं विरोध: BJP MLA हरि भूषण ठाकुर

महाराष्ट्र विधानपरिषद की सभी 10 सीटों के नतीजे आ गए हैं। पांच सीटों पर बीजेपी का कब्जा है तो शेष पांच सीटों में से दो दो सीटों पर शिवसेना और एनसीपी ने जीत दर्ज की है।

Maharashtra Legislative Council Election Winners List 2022: यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

योग (Yoga) भारत की देन है। भारत (Indian Yoga)में योग तबसे किया जाता है जब दुनिया इससे परिचित नहीं थी। योग हजारों वर्षों से भारतीय मनुष्य के जीवन का अहम हिस्सा रहा है। 

Yoga Day 2022 : योग है भारतीय नेताओं के फिटनेस का मंत्र, खुद को रखते हैं ऐसे तंदुरुस्त 

21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। अन्य तमाम घटनाओं के अलावा यह तारीख सात वर्ष पहले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई।

आज का इतिहास, 21 जून : भारत की पहल पर दुनिया ने मनाया योग दिवस

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर