आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 22 जुलाई, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 22 जुलाई, 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 22 जुलाई (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:

Aaj ki Taza Khabar 22 July 2022 Latest News in Hindi Aaj ka Hindi Samachar Live News updates
आज की ताजा खबर 

Aaj ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वतमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए फेयरवेल डिनर का किया आयोजन। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी का छापा, 20 करोड़ रुपए कैश जब्त। केरल में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला आया सामने, स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टि। दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के सामने आए 21,880 नए मामले, 60 की हुई मौत। देश की नईं राष्ट्रपति चुने जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू को बधाई संदेश मिलने का सिलसिला लगातार जारी। लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई बोर्ड के दसवीं और 12वीं का रिजल्ट घोष‍ित। सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की मिली धमकी। टीम इंडिया को लगा झटका, वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों से बाहर हुए रवींद्र जडेजा।पढ़ें, आज की ताजा खबरें:

आपने मल्ल युद्ध के बारे में सुना होगा। इसमें विरोधी को पटखनी देकर उसे चारों खाने चित करना होता है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और BJP के बीच एक तरह का मल्ल युद्ध चल रहा है। इस मल्ल युद्ध का सबसे नया चैप्टर है दिल्ली की शराब नीति। जिस पर LG वी के सक्सेना ने CBI जांच का आदेश दे दिया है। इस मामले में केजरीवाल के डिप्टी मनीष सिसोदिया घिर रहे हैं, इसलिए हंगामा इस डर को लेकर भी है कि क्या सत्येंद्र जैन के बाद सिसोदिया गिरफ्तार होंगे? तनातनी केजरीवाल को सिंगापुर नहीं जाने देने को लेकर भी है। और BJP के गुजरात मॉडल के मुकाबले केजरीवाल के फ्री वाले दांव पर भी लड़ाई है।

दिल्ली में शराब-नीति पर आर-पार, आखिर कौन कट्टर ईमानदार, BJP पर AAP के आरोपों में कितना दम?

राजस्थान के कोटा जिले के चार चोमा गांव में अजीब घटना घटी। बादलों में पाइप नुमा आकृति बनी दिखी दी। खेतों से पानी ऊपर उठकर बादलों की तरफ जा रहा था। वहां के लोग दहशत में आ गए। गांव के भोले भाले लोगों को लगा कि ये क्या हो रहा है। प्रादेशिक मौसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने कहा कि कोटा में फनैल क्लाउड बना। जमीन से अगर टच हो जाता टोरनेडो बनकर तबाही मचा देता।

कोटा में धरती से बादलों ने खींचा पानी, दशहत में आए लोग, हो सकती थी टोरनेडो जैसी तबाही

एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने सामने है। मामला है आबकारी नीति यानी शराब के ठेकों के आवंटन को लेकर हेरफेर में, एक तरफ आम आदमी पार्टी इसे बदले की राजनीति करार दे रही है तो वहीं बीजेपी इसे AAP की साफ छवि पर एक दाग बता रही है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर जांच की मांग पर इतना बवाल क्यों? तो इसके दो वजह हो सकते हैं। पहला, इसी साल के अंत में गुजरात और हिमाच में विधानसभा चुनाव और दूसरा ठेकों के बहाने आम आदमी सरकार पर निशाना साधने का बहाना। एलजी की रिपोर्ट आई, बीजेपी ने आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी का जवाब आया और इसी के साथ एक बार फिर राजनीतिक जंग छिड़ गई। बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक बार फिर आमने सामने आ गई। ये विवाद शुरू कहां से हुआ सबसे पहले ये समझिए। दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नई आबकारी नीति के खिलाफ CBI जांच की सिफारिश की है।

आबकारी नीति पर दिल्ली में महाभारत का सच क्या, जांच हुई तो फंस जाएंगे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया? 

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर पहले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी बनने जा रहे हैं जिनके नाम से इंग्लैंड में क्रिकेट स्टेडियम होगा। साल 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे सुनील गावस्कर के नाम लीसेस्टर में क्रिकेट स्टेडियम होने जा रहा है। 

सुनील गावस्कर के नाम से होगा इंग्लैंड में क्रिकेट स्टेडियम, बने ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऊपर उप-पारंपरिक हवाई वाहनों की उड़ान पर स्वतंत्रता दिवस तक सुरक्षा कारणों और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबंध लगा दिया। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से पायलट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के पावर वाले एयरक्राफ्ट, क्वाडकॉप्टर या विमान से पैरा-जंपिंग पर प्रतिबंध लगाया है। 

Delhi Police: स्वतंत्रता दिवस से पहले हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, ड्रोन समेत कई चीजों पर लगाया प्रतिबंध

टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इस बात की आधिकारिक तौर पर घोषणा शुक्रवार को पहले वनडे के आगाज से पहले की। बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया, भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का दाहिना घुटना चोटिल हो गया है। इस वजह से वो वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले दो वनडे से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट और उसके सुधार पर नजर बनाए हुए हैं। उनके तीसरे वनडे में खेलने के बारे में फैसला चोट में सुधार के आधार पर किया जाएगा।'

टीम इंडिया को लगा झटका, वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों से बाहर हुए रवींद्र जडेजा

उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक भूमि की किल्लत को कम करने के लिए अब बंद पड़ी सरकारी टेक्सटाइल मिलों की भूमि के इस्तेमाल की तैयारी कर रही है। इसके लिए जल्द ही इन भूमि की देनदारी को चुकाया जाएगा। फिलहाल सरकार के पास करीब एक लाख हेक्टेअर का लैंड बैंक हैं। और मांग को देखते हुए अतिरिक्त लैंड बैंक तैयार करने की योजना है। मिलों की देनदारी चुकाने की जिम्मेदारी अवस्थापना और औद्योगिक विकास विभाग को दी गई है।

यूपी: बंद टेक्सटाइल मिलों की जमीनों का होगा इस्तेमाल,योगी सरकार का ये है प्लान

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का स्टैंडअलोन मुनाफा बढ़कर 4335 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में रिलायंस जियो का मुनाफा 24 फीसदी बढ़ा। जियो ने पिछले साल 2021-22 की पहली तिमाही में 3501 करोड़ रुपए मुनाफा कमाया था। रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि कंपनी को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 21873 करोड़ रुपए की आय हुई है।

Reliance Jio: रिलायंस जियो का पहली तिमाही में मुनाफा 24 फीसदी से बढ़कर हुआ 4335 करोड़ रुपए

महंगाई से जूझ रहे देश में आम जनता के लिए जिंदगी का गुजारा करना काफी मुश्किल होता जा रहा है। इसी दौरान केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भी भुट्टे की दुकान में 15 रुपये के भुट्टे में महंगाई नजर आयी। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एक बार फिर सुर्खियों में है। जहां केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भुट्टे की दुकान में महंगाई को लेकर अजीबोगरीब तर्क वितर्क कर रहे है। मण्डला जिले के सांसद और केंद्रीय राज्य इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का भुट्टे खरीदने का वीडियो वायरल हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को 15 रुपए का भुट्टा लगा महंगा, बोले- बहुत महंगा है, क्या महंगाई ने मंत्री जी का पसीना छुड़ा दिया?

68वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए अजय देवगन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। अजय देवगन को ये अवॉर्ड साउथ एक्टर सूर्या के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है। ये अजय देवगन का तीसरा नेशनल अवॉर्ड है। अजय देवगन के अलावा गीतकार मनोज मुंतशीर को भी फिल्म साइना के लिए बेस्ट गीतकार का अवॉर्ड मिला है। नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद एक्टर का पहला रिएक्शन सामने आया है।  

68th National Film Awards: तीसरा नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद बोले अजय देवगन, एक्टर सूर्या को इस अंदाज में दी बधाई

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशन चित्रा रामकृष्ण (Chitra Ramkrishna) को साल 2009 और 2017 के बीच एनएसई कर्मचारियों के फोन टैपिंग से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रिमांड खत्म होने के बाद चित्रा को कोर्ट में पेश किया गया।

फोन टैपिंग मामले में चित्रा रामकृष्ण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

वर्ष 2020 के लिए दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए आज 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और उनकी फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर छाए रहे। ऐसा इसीलिए क्योंकि अजय देवगन को फिल्म तान्हाजी के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला है। अजय देवगन के साथ एक्टर सूर्या को भी फिल्म सूराराई पोट्रू के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया है। इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता की फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर को बेस्ट फिल्म इन होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड भी मिला है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए आज यह खुशी का मौका है क्योंकि यह अजय देवगन का तीसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। अजय देवगन की यह फिल्म एक हिस्टोरिकल एक्शन फिल्म है जो वर्ष 2020 में रिलीज हुई थी। यहां जानें रिलीज के तकरीबन 2 साल बाद भी आपको यह फिल्म दुबारा क्यों देखनी चाहिए।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में तान्हाजी द अनसंग वॉरियर ने मारी बाजी, अजय देवगन की यह फिल्म दुबारा देखने के जानें 5 कारण

पंजाब की काली बेईं नदी एक बार फिर चर्चा में है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते रविवार को  प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और राज्यसभा सांसद बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल के आमंत्रण पर सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे। और वहां उन्होंने काली बेई का पानी पिया। और उसके एक दिन बाद उनकी तबियत बिगड़ गई और दिल्ली में इलाज के लिए भर्ती होना पड़ा। भगवंत मान को सीचेवाल ने काली बेई की सफाई की 22वीं वर्षगांठ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

CM भगवंत मान ने इसलिए पिया काली बेई का पानी, जानें सिखों से नाता

लोकसभा ने शुक्रवार को ‘भारतीय अंटार्कटिक विधेयक, 2022’ को मंजूरी दी, जिसमें अंटार्कटिका में भारत की अनुसंधान गतिविधियों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए विनियमन ढांचा प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया है। सदन में संक्षिप्त चर्चा और पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह के जवाब के बाद इस विधेयक को ध्वनिमत से मंजूरी दी गई। हालांकि इस दौरान कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने महंगाई और जीएसटी के मुद्दे पर नारेबाजी जारी रखी।

Indian Antarctic Bill 2022: भारतीय अंटार्कटिक विधेयक 2022 लोकसभा से पास, जानिए बिल और इसके फायदे के बारे में

आज राष्ट्रवाद की शुरुआत सवालों से करते हैं, और सवाल ये है कि ये देश किसका है, हिंदुओं का, मुसलमानों का, ईसाइयों का या फिर सिखों का। मेरा जवाब है कि ये किसी धर्म या जाति का नहीं बल्कि 130 करोड़ हिदुस्तानियों का देश है। जब ये देश 130 करोड़ लोगों का है तो इसके संसाधन पर पहला हक किसी एक समुदाय या फिर एक वर्ग कैसे हो सकता है। कोई ये कैसे कह सकता है कि देश की संसाधन पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। राष्ट्रवाद में ये सवाल मैं आपके बीच इसलिए लेकर आया हूं कि क्योंकि गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा है कि देश के संसाधन पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है।

हिन्दुस्तान के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का, मोदी को हराने के लिए कांग्रेस का पुराना राग? 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi government) ने प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया। योगी सरकार ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बढ़ाया है। राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की गई। 01 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का फैसला लिया गया है।

DA Hike : उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को तोहफा! योगी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

बाॅलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया है। जैसे ही रणवीर सिंह की यह तस्वीरें सामने आईं वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। रणवीर सिंह को न्यूड पोज देते हुए देखकर हर जगह तहलका मच गया और वह लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गए। पेपर बोट को दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने यह भी कहा कि वह हजारों लोगों के सामने न्यूड हो सकते हैं और उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है। हाल ही में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कॉन्ट्रोवर्सी गर्ल राखी सावंत ने रणवीर सिंह के न्यूड होने के पीछे की वजह बताई है। राखी सावंत ने कहा कि रणवीर सिंह नहाने जा रहे थे तभी उनके कपड़े बंदर लेकर भाग गए इसलिए उन्होंने ऐसे पोज दिए हैं।

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोज पर राखी सावंत ने दिया ऐसा रिएक्शन, कहा- बंदर कपड़े उठा ले गए तो वह क्या करें 

पहले राहुल गांधी और अब सोनिया गांधी 21 जुलाई को ED ने सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए अपने दफ्तर में बुलाया। फिर देर क्या थी। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सड़कों पर उतर गए। लेकिन उसी बीच कांग्रेस के एक नेता ऐसे भी रहे जिन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को नसीहत दे डाली और सड़क पर प्रदर्शन करने पर खूब खरी-खोटी सुनाई। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के हिट शो डिजिटल टॉक में हमने बात की पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह से। 

National Herald Case : सोनिया गांधी पर क्यों भड़के UPA सरकार के विदेश मंत्री नटवर सिंह?

थल सेना, वायु सेना, जल सेना में भर्ती के लिए मोदी सरकार इस साल जून में अग्निपथ योजना लेकर आई। इस योजना के तहत 4 साल के लिए सेना में भर्ती होगी और इसमें पेंशन का भी प्रावधान नहीं है। सेना में भर्ती के लिए इच्छुक युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह हिंसक आंदोलन बिहार से शुरू होकर कई राज्यों में फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने कई ट्रेनों में आग लगा दी। इससे रेलवे का भारी नुकसान हुआ। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार (22 जुलाई 2021) को संसद को बताया कि रक्षा सेवाओं में भर्ती की नई अल्पकालिक अग्निपथ योजना के विरोध में हुए आंदोलनों के चलते रेलवे की संपत्ति को 259.44 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के देश भर में विरोध की वजह से 15 जून से 23 जून के बीच 2000 से अधिक ट्रेन रद्द किए गए। रेल मंत्री ने विभिन्न सवालों के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलनों से रेलवे को 259.44 करोड़ का नुकसान, प्रदर्शनकारियों ने फूंकी दी थी कई ट्रेनें

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार को विकास दुबे एनकाउंटर हत्याकांड में आयोग द्वारा सौंपी गई सिफारिश पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बैंच ने कहा कि हम राज्य सरकार को आयोग द्वारा प्रस्तुत सिफारिश पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश देते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि रिपोर्ट को पब्लिक डोमेन पर रखा जाएगा और सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। विकास दुबे एनकाउंटर हत्याकांड में कोर्ट को जांच आयोग की रिपोर्ट मिल गई है। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट राज्य विधानसभा में पेश की गई थी।

विकास दुबे एनकाउंटर केस में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, आयोग की रिपोर्ट पर उचित कार्रवाई करे यूपी सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट कर, तिरंगे की यात्रा के बारे खास जानकारियां शेयर की है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि आज 22 जुलाई है और इस दिन का हमारे इतिहास में खास महत्व है। इसी दिन 1947 को हमने राष्ट्रीय ध्वज के रूप में तिरंगे को अंगीकार किया।  उन्होंने आगे लिखा है, 'मैं तिरंगे से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां आपके सामने ला रहा हूं। खासकर उस कमेटी के बारे में जो राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण से जुड़ी रही। इसी तिरंगे को पंडित नेहरू ने पहली बार फहराया। 

'तिरंगा यात्रा':राजनीति के बीच जानें झंडे पर अपना ये खास अधिकार, 20 साल पुरानी है कहानी

दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां युवाओं को अपने जीवन के कुछ साल अनिवार्य रूप से सेना में देने पड़ते हैं। भारत में भी समय-समय पर सेना में युवाओं की अनिवार्य सेवा के बारे में चर्चा होती रही है। अब रक्षा मंत्रालय ने सेना में युवाओं की अनिवार्य सेवा के बारे में संसद को बताया है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को संसद को बताया कि सशस्त्र सेनाओं में युवाओं की अनिवार्य सेवा के लिए सरकार ने कोई योजना नहीं बनाई है। यही नहीं अग्निपथ योजना को लागू करने में सैनिक स्कूलों की कोई भूमिका नहीं है।   

Compulsory Military Service : क्या सेना में युवाओं की भर्ती होगी अनिवार्य? जानिए क्या है सरकार का जवाब  

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा आज हो गई है। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विजेताओं की सूची घोषित की गई है। इससे पहले शुक्रवार सुबह ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी गई थी कि शाम चार बजे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित किए जाएंगे। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की डॉक्यूमेंट्री 1232 किमी के गाने 'मरेंगे तो वहीं जाकर' के लिए नॉन फीचर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला। 

68th National Film Awards: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, संजय दत्त की तुलसीदास जूनियर बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म

सरकार ने भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान (प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने) की शुरुआत की है। कांग्रेस ने इसकी आलोचना की इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाथ में कोई एजेंडा नहीं है, ना कोई मुद्दे हैं, उनके हाथ में कोई काम नहीं है। इसलिए वे अप्रासंगिक मुद्दों को उठा रहे हैं जो राष्ट्रीय हित के लिए हानिकारक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि देश का कोई सम्मान करने के लिए सहायक भूमिका निभाने के बजाय, वे देश में देशभक्ति या राष्ट्रवाद को प्रेरित करने के किसी भी प्रयास या कदम को हमेशा खारिज करते रहेंगे। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से दिवालिया हो चुकी है।

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से दिवालिया हो चुकी है, हर घर तिरंगा अभियान की आलोचना पर बोले किरेन रिजिजू

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE कक्षा 12वीं के परिणाम आज 22 जुलाई 2022 को सुबह करीब 10 बजे जारी हो चुके हैं। जिसमें 92.71 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सीबीएसई ने बताया कि लड़कियों ने लड़कों से 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं जबकि 1.34 लाख छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं।

CBSE Class 12th Topper 2022: 500 में से 500 अंक हांसिल कर तान्या सिंह ने किया टॉप, बुलंदशहर में जश्न का माहौल

केरल में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया है। जुलाई की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटे 35 वर्षीय युवक में मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि हुई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि मलप्पुरम का रहने वाला युवक छह जुलाई को अपने गृह राज्य लौटा था और उसका तिरुवनंतपुरम के मंजेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। जॉर्ज के मुताबिक, युवक की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि संक्रमित के संपर्क में रहे लोगों पर करीबी नजर रखी जा रही है। 

Monkeypox case in India: केरल में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया, UAE से लौटे शख्स में हुई संक्रमण की पुष्टि

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) आमने-सामने आ गई हैं। दरअसल, मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर उप राज्यपाल ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति पर की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की है। मुख्य सचिव ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नई आबकारी नीति में नियमों की अनदेखी और शराब के ठेके देने में लाइसेंसधारियों को फायदा पहुंचाया गया है। भाजपा ने भी आप सरकार पर यही आरोप लगाया है।

नई आबकारी नीति पर BJP और AAP में ठनी, लेखी का आरोप- लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ दिया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने 10वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं और रिजल्ट का लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। नीचे इसका डायरेक्ट लिंक भी चेक कर सकते हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं और सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम ऑनलाइन घोषित हुए हैं और नतीजे आधिकारिक वेबसाइट के साथ parikshasangam.cbse.gov.in पोर्टल पर जारी किए गए हैं। इसे डिजिलॉकर वेबसाइट और ऐप की मदद से भी देखा जा सकेगा।
CBSE 10th Result 2022: जारी हुआ 10वीं सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट, जानिए इस साल कैसा रहा परिणाम

राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू की जीत भविष्य में बदलती राजनीति के संकेत दे रही है। जिस तरह, देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के रूप में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मुर्मू को समर्थन मिला है। उससे यह साबित हो रहा है कि आने वाले दिनों में राजनीति आदिवासी समुदाय एक बड़े वोट बैंक के रुप में नजर आएगा। और इसके सबूत राष्ट्रपति चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग से मिल गए हैं। चुनाव में 17 सांसद और 126 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है। 
मुर्मू के समर्थन में जमकर क्रॉस वोटिंग, विपक्ष को किस बात का डर, भाजपा ने छीन लिया आदिवासी वोट बैंक का दांव ?

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी की सीबीआई जांच के आदेश के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं और उन्हें फंसाने की की साजिश की जा रही है। लेकिन वो लोग जेल जाने से नहीं डरते हैं, हम लोग भगत सिंह के आदर्शों को मानते हैं। सिसोदिया के ऊपर सभी आरोप झूठे हैं। सत्येंद्र जैन को फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया गया। 
Delhi Excise Policy: हम जेल जाने से नहीं डरते, सिसोदिया पर लगे आरोप झूठे, अरविंद केजरीवाल दहाड़े और किया बचाव

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच आज तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे पोर्ट ऑफ स्‍पेन में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार इस मुकाबले का लाइव एक्‍शन शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। टीम इंडिया ने हाल ही में इंग्‍लैंड में वनडे सीरीज जीती और वो शिखर धवन की कप्‍तानी में इस लय को जारी रखने के इरादे से मैदान संभालेगी।
IND vs WI 1st ODI, Pitch Report, Weather Forecast: आज भारत-वेस्‍टइंडीज पहले वनडे की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर पुलिस को शक पहले से था। दिल्ली पुलिस ने तो बाकायदा इस संबंध में कड़ियों को जोड़ा और साफ किया कि बिश्वोई का गैंग पूरी तरह शामिल है। अब इस संबंध में एक और जानकारी सामने आई है जो लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ी है। बिश्नोई जब दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था उस समय का ऑ़़डियो वायरल हुआ है जिसमें पता चलता है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद एक शूटर ने उसे फोन कर बताया कि काम हो गया है।
लॉरेंस बिश्नोई का ऑडियो वायरल, मूसेवाला की हत्या के बाद शूटर ने किया था फोन

अपनी अर्थव्यवस्था का दंभ भरने वाले चीन की आर्थिक हालत पतली होने लगी है। देशों को कर्ज देकर अपनी जाल में फंसाने वाले चीन के सामने खुद अपनी अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। उसकी महात्वाकांक्षी योजना 'बेल्ड एंड रोड इनिशिएटिव' उसके लिए एक बहुत बड़ी मुसीबत साबित हो रही है। 
कर्ज बांटते-बांटते क्या खुद कंगाली की तरफ जा रहा चीन? बैंकों की सुरक्षा में उतारे टैंक्स, लोगों में भारी गुस्सा

दिल्ली सरकार ने जब पुरानी एक्साइज पॉलिसी को खत्म कर नई पॉलिसी को लाने का ऐलान किया था विरोध तभी से था। बीजेपी का कहना था कि इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की संभावना है, हालांकि नई एक्साइज पॉलिसी लागू कर दी गई। लेकिन अब मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। 
दिल्ली एक्साइज नीति की सीबीआई जांच पर भड़की आप, मनीष सिसोदिया को फंसाने की कोशिश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि CBSE ने आज कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में 92.71 फीसदी बच्चे PASS हुए हैं। अपनी खास पॉलिसी के तहत सीबीएसई इस बार कुछ बच्चों को खास सर्टिफिकेट जारी करने जा रहा है। यह वह बच्चे हैं  जिन्होंने विषयों के आधार पर कमाल किया है।
CBSE 12th Result Declared: सीबीएसई इस साल जारी करेगा खास सर्टिफिकेट, 12वीं के इन बच्चों को फायदा

 इस साल 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए देश भर में पिछले एक साल से 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। इस बार 15 अगस्त के लिए सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया है। लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। भाजपा की योजना इस मौके पर 20 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने की है। 
'Har Ghar Tiranga' campaign: 'हर घर तिरंगा' अभियान पर PM मोदी के ट्वीट पर सियासी घमासान तेज, कांग्रेस ने पूछे कई सवाल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि CBSE ने आज कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। बोर्ड के मुताबिक इस बार परीक्षा में 33 हजार से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 1.34 लाख 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।  सीबीएसई का कहना है। परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं। सीबीएसई कक्षा 12 का परिणाम वेबसाइटों- cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर उपलब्ध है।
CBSE Class 12th Result 2022: सीबीएसई 12वीं परीक्षा के परिणाम हुए घोषित, इस तरह यहां चेक करें अपना रिजल्ट

वार को विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को एकतरफा मुकाबले में हराने के साथ ही भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति निर्वाचित होकर इतिहास रच दिया। एक साधारण परिवार से लेकर देश के शीर्ष पद तक पहुंचने वाली मुर्मू का जीवन भी चुनौतियों और संघर्षों से भरा रहा है। 
Draupadi Murmu: जब डिप्रेशन में चली गई थीं द्रौपदी मुर्मू, जानिए नए राष्ट्रपति की अनसुनी और अंजान कहानियां

झारखंड के जमशेदपुर के पुलिस लाइन में ट्रिपल मर्डर हुआ है। इस मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां एक घर से बेटी, बुजुर्ग मां के साथ महिला पुलिसकर्मी का शव बरामद हुआ है। मौके पर एसएसपी सहित पुलिस महकमा पहुंचा। घटना की लूट सहित सभी एंगल से जांच की जा रही है। 
Jamshedpur Murder: जमशेदपुर में सबसे सुरक्षित इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, महिला पुलिस सहित 3 की हत्या 

 आज शाम 4 बजे नई दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विजेताओं की सूची घोषित की जाएगी। घोषणा PIB के सोशल मीडिया हैंडल्स पर लाइव होगी। इस बार कई ऐसी फिल्में, एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो नेशनल फिल्म पुरस्कार की प्रबल दावेदार हैं। 
68th National Film Awards: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा आज, कौन सी फिल्म और सितारे मारेंगे बाजी?

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार रात गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यालय पर हंगामा किया और पार्टी कार्यालय का नाम बदलकर 'हज हाउस' कर दिया।यह राज्य कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर की टिप्पणी की पृष्ठभूमि के खिलाफ आता है कि देश के खजाने पर अल्पसंख्यकों का पहला अधिकार है। ठाकोर ने हाल ही में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए एक चुनावी घोषणापत्र का आह्वान किया और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों का समर्थन किया है और अपनी विचारधारा को कभी भी नहीं बदला है, भले ही सत्ता में है या नहीं।
अहमदाबाद में कांग्रेस दफ्तर पर मिडनाइट ड्रामा, हज हाउस दिया गया नाम, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद उपचुनाव में भी मिली हार के बाद से समाजवादी पार्टी गठबंधन में अखिलेश यादव  के खिलाफ बयानबाजी रूकने का नाम नहीं ले रही है। इस गठबंधन के प्रमुख सहयोगी रहे सुभासपा के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर तंज कस रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान तो सुभासपा ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दे दिया। 
पिता के बयान पर आजम के बेटे अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दी सफाई, लेकिन राजभर के बेटे के साथ हुई जुबानी जंग

अमेरिका की एक पब्लिक ट्रेन में गुरुवार की सुबह सफर के दौरान आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि बोस्टन के बाहर एक मेट्रो ट्रेन में गुरुवार सुबह उस समय आग लग गई जब ट्रेन मिस्टिक नदी के ऊपर एक पुल को पार रही थी। आग लगने की घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग तो ट्रेन की खिड़कियों से ही कूदने लगे, वहीं एक व्यक्ति नीचे नदी में कूद गया।
Boston में 'Burning Train', आग की लपटों से घिरे लोगों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान [VIDEO]

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन किया है। नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 88.39 मीटर थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक फाइनल में जगह बना ली है। टोक्यो ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्णिम सफलता के करीब पहुंच चुके हैं।  
नीरज चोपड़ा का एक और शानदार प्रदर्शन, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

कोलंबों में राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों और सशस्त्र सुरक्षाबलों में झड़प हुई। राष्ट्रपति सचिवालय के परिसर के बाहर बैरिकेड्स लगाए गए थे। नए श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए सशस्त्र सैनिकों को तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे हैं कि सुरक्षा कर्मियों ने शुक्रवार तड़के राजधानी में सरकार विरोधी विरोध शिविर पर छापा मारा
कोलंबो में सुरक्षाबलों का मिडनाइट ऑपरेशन, राष्ट्रपति सचिवालय से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत हुई। उन्होंने गुरुवार (21 जुलाई) को कुल 6,76,803 मतों के साथ जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को कुल 3,80,177 वोट मिले। इस तरह यशवंत सिन्हा 296,626 वोट से हार गए। 
द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीता, मिले 64% से अधिक मत, यशवंत सिन्हा को मिले 380177 वोट

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को 'राजनीतिक धोखेबाज और अनंत तक राजनीतिक झूठा बताया। चौधरी विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा का समर्थन नहीं करने के टीएमसी के फैसले पर टिप्पणी कर रहे थे। 
राजनीतिक धोखेबाज हैं ममता बनर्जी, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मार्ग्रेट अल्वा का समर्थन नहीं करने पर बोले अधीर रंजन चौधरी

देश में बारिश और बाढ़ से कई जगह स्थितियां सामान्य नहीं हैं,  मौसम के इस बदलाव का असर देश के यातायात साधनों पर पड़ता है। इसी तरह ट्रेन सेवाओं पर भी पड़ा है। इसलिए भारतीय रेलवे को आज भी कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। गौर हो कि देश में लाखों लोग प्रति दिन ट्रेन से सफर करते हैं।
IRCTC Trains Cancelled List, 22 July: आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, यात्रा से पहले यहां देखें लिस्ट

शिखर धवन की अगुवाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारत के दूसरी कतार में शामिल क्रिकेटरों की परीक्षा होगी। यह श्रृंखला ऐसे समय में हो रही है जबकि द्विपक्षीय वनडे मैचों के आयोजन को लेकर चर्चा जोरों पर है। बेन स्टोक्स के अचानक वनडे से संन्यास लेने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम विशेषकर द्विपक्षीय श्रृंखलाओं को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ा है।
IND vs WI First ODI: विंडीज के खिलाफ पहले वनडे में बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने उतरेगा भारत 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर