आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 31 अगस्त, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 31 अगस्त, 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 31अगस्त (बुधवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

Aaj ki taza khabar 31 August 2022 latest news in hindi
Aaj Ki Taza Khabar, 31 अगस्त की बड़ी खबरें  

Aaj ki Taza Khabar: आज पूरा देश गणेश चतुर्थी मना रहा है। कर्नाटक के बेंगलुरू में स्थित ईदगाह मैदान में बुधवार (31 अगस्त, 2022) को गणपति बप्पा की पूजा हो सकेगी। मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने फैसले को बरकरार रखा और वहां गणेशोत्सव को मंजूरी दे दी। हाईकोर्ट ने देर रात सुनवाई के दौरान गणेश चतुर्थी के जश्न की अनुमति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। वहीं दिल्ली में डीपीसीसी की ओर से जिलाधिकारियों को साफ तौर पर यह चीज सुनिश्चित करने के लिए कही गई है कि इस साल गणेशोत्सव और दुर्गा पूजा के दौरान यमुना या किसी और जल निकाय में मूर्तियां विसर्जित न की जाएं। डीपीसीसी ने सोमवार (29 अगस्त, 2022) को इस बाबत एक आदेश भी जारी किया, जिसमें कहा गया है कि निर्देश का उल्लंघन करने पर 50,000 रुपए का जुर्माना या फिर छह साल जेल की सजा तक हो सकती है। 

एशिया कप में भारत का मुकाबला आज हांगकांग से होगा। भारत इससे पहले पाकिस्तान को हराकर अपने ग्रुप में सबसे ऊपर बना हुआ है। वहीं दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। श्रीलंका के बाद उसने अब बांग्लादेेश को भी हरा दिया है। अपने ग्रुप में अफगानिस्तान भी टॉप पर बना हुआ है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं:

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बिहार की राजधानी पटना पहुंचे और विपक्षी एकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने भाजपा मुक्त भारत का आह्वान किया। नीतीश कुमार भी भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर बरसे। 
पटना में नीतीश कुमार से मिले KCR, भाजपा मुक्त भारत का किया आह्वान, विपक्षी एकता पर दिया जोर

भारत का एशिया कप 2022 में जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने रविवार को पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाने के बाद बुधवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हांगकांग के खिलाफ 40 रन से विजयी परच फहराया। 
Asia Cup 2022, IND vs HK Highlights: कोहली और सूर्या का 'कहर' हांगकांग पर पड़ा भारी, एकतरफा जीत के बाद सुपर फॉर की बारी

बिहार के मंत्री कार्तिकेय सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें आज ही कानून मंत्रालय से हटाकर उद्योग मंत्रालय पद भार दिया गया था। सीएम नीतीश ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
बिहार के मंत्री कार्तिकेय सिंह ने दिया इस्तीफा, कानून मंत्रालय से हटाकर दिया गया था उद्योग मंत्रालय

भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने कहा कि नेपाल ने भारत की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती में नेपाल के लोगों के शामिल होने पर फिलहाल रोक लगा दी है।
नेपाल ने अग्निवीरों की भर्ती पर लगाई रोक, राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा बोले- राजनीतिक दलों से बातचीत के बाद होगा फैसला

Sawal Public Ka : हिंदू महादलितों के घरों पर मुस्लिम समुदाय के दबंगों का बुलडोजर चलने का आरोप लगे तो सन्नाटा छा जाता है। मदरसों पर बुलडोजर चलने का मामला असम का है। तो झारखंड में बुलडोजर से हिंदू महादलितों के घर उजाड़े गए हैं। अंकिता नाम की लड़की को शाहरुख नाम के आरोपी पर कथित लव जेहाद में जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है। अंकिता मामले में चुप्पी कब तोड़ेंगे एजेंडा'जीवी'?
अंकिता केस में लव जेहाद के आरोपों में कितनी सच्चाई है, चुप्पी कब तोड़ेंगे एजेंडा'जीवी'?

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में एक दिन के नवजात बच्चे को अंजान व्यक्ति चोरी कर के ले गया ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
मेरठ में मेडिकल कॉलेज से एक दिन का बच्चा उठा ले गया चोर, CCTV फुटेज में कैद हुआ 'बच्चा चोर'

कांग्रेस ने जम्मू और कश्मीर में आखिरी बार साल  2005 में अच्छा प्रदर्शन किया था। और विधानसभा चुनावों में 21 सीटों पर जीत का हासिल की थी। उस वक्त आजाद के पास कमान थी। लेकिन अब आजाद के समर्थन कांग्रेस के नेता थोक के भाव पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।
आजाद का कश्मीर प्लान लाएगा भूचाल ! दिल्ली से लेकर घाटी तक दिखेगा असर

पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने आपातकालीन प्रसूति सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने के अपने फैसले की व्यापक आलोचना के बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। भारतीय गर्भवती महिला की मौत की वजह से उसकी काफी आलोचना हुई।
भारतीय गर्भवती महिला की पुर्तगाल में मौत, स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का बीते 27 अगस्त को इटली में निधन हो गया और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
सोनिया गांधी की मां पाओला मायनो का इटली में हुआ निधन

दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना आम आदमी पार्टी आतिशी, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और जैस्मीन शाह के खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे, मनगढ़ंत और मानहानिकारक आरोपों के लिए कानूनी कार्रवाई करेगी। साथ नोटबंदी के दौरान खादी और ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा नोट जमा करने के घोटाले का पूरा तथ्य बताया।
आतिशी समेत AAP नेताओं के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे दिल्ली के LG वीके सक्सेना, नोटबंदी घोटाले पर बताया पूरा फैक्ट

पिछले दिनों आरटीआई के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से पूछा गया कि पीएम मोदी के खाने पर कितना खर्च होता है ? इस पर पीएमओ के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के खाने पर सरकारी बजट खर्च नहीं होता है।
प्रधानमंत्री मोदी खुद उठाते हैं अपने 'भोजन का खर्च', नहीं खर्च होता सरकारी धन,RTI से मिली जानकारी

Uniform Civil Code:समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर एक बार फिर राजनीति गरमाने के आसार दिख रहे हैं। पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने समान नागरिक संहिता को लागू करने की वकालत की और अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि समान नागरिक संहिता पर गठित कमेटी दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंप देगी और उसके बाद जल्द से जल्द इसे लागू कर दिया जाएगा। 

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर गरमाएगी राजनीति,उत्तराखंड से भाजपा साधेगी 2024 !

आजाद के इस्तीफे के बाद कई नेताओं ने भी पार्टी छोड़ दी है ,अटकले लगाई जा रही है कि कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा भी आजाद के साथ बागी हो सकता है। इस सबके बीच पार्टी के लिए बुरी खबर ये है कि 4 सितंबर को एक ओर जहां कांग्रेस रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली करने जा रही है वहीं गुलाम नबी आजाद जम्मू के सैनिक फार्म में रैली करने का ऐलान कर दिया है। कश्मीर में आजाद के समर्थन में कांग्रेस के कई बड़े नेता इस्तीफा दे चुके हैं या फिर आने वाले वक्त में देने वाले हैं।

महंगाई की रैली बनाम बागियों की रैली, क्या आजाद की रैली में कांग्रेस टूट जायेगी?

कल से सितंबर का महीना शुरू हो जाएगा। हर महीने की तरह सितंबर 2022 से भी देश में बहुत कुछ बदल जाएगा। जी हां, 1 सितंबर 2022 से देश में कई नियम बदलने जा रहे हैं। इन नए नियमों का असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा। नए नियमों (September New Rules 2022) में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स, पीएम किसान योजना, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत, आदि से जुड़े बदालव शामिल हैं।

New Rules: कल से देश में बहुत कुछ बदल रहा है, नुकसान से बचना है तो अभी जान लें

Fake Currency In India: पिछले साल 20 करोड़ रुपये  से ज्यादा के मूल्य की जाली मुद्रा पकड़ी गई है। जो कि 3 लाख से ज्यादा जाली नोटों के जरिए देश में पहुंचाई गई थी। इस बात का खुलासा नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) 2021 की रिपोर्ट में हुआ है। और सबसे ज्यादा जाली नोट 2000 रुपये के पाए गए हैं। जो कि कुल मूल्य का करीब 60 फीसदी है। जाली नोटों के मामले में सबसे ज्यादा केस बंगाल और असम में दर्ज किए गए हैं। जबकि मूल्य के आधार पर तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा जाली नोट पाए गए हैं।

तमिलनाडु-बंगाल-असम जाली नोटों के गढ़ ! 2000 का नोट सबसे आसान जरिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव से जुड़ी प्रतिनिधियों की सूची सार्वजनिक नहीं किये जाने को लेकर सवाल खड़े करते हुए बुधवार को कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिये जरूरी है कि यह सूची पार्टी की वेबसाइट पर डाली जाए।तिवारी ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री के इस बयान पर आपत्ति जताई कि पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने वाले निर्वाचन मंडल यानी प्रतिनिधियों की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी और जो चुनाव लड़ेंगे, उन्हें यह मुहैया करा दी जाएगी।

ऐसे कैसे निष्पक्ष होगा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, मनीष तिवारी ने कसा तंज

सोनाली फोगाट मर्डर केस की जांच के लिए गोवा पुलिस हिसार में हैं। इस बीच Sonali Phogat Death Case में Haryana पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, Sonali के घर वालों ने जिस कंप्यूटर ऑपरेटर (Computer Operator) Shivam पर आफिस का लैपटॉप, फोन और DVR चुराने का आरोप लगाया था उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सोनाली फोगाट केस के संबंध में गोवा पुलिस हिसार में, हरियाणा पुलिस ने भी एक शख्स को किया अरेस्ट

पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में घुसपैठ की खबरें नई नहीं है। चाहे जम्मू-कश्मीर हो या पंजाब या राजस्थान जमीनी घुसपैठ होती रहती है। लेकिन हाल के समय में ड्रोन के जरिए भी घुसपैठ में इजाफा हुआ है। बीएसएफ ने इस संबंध में कुछ आंकड़े भी पेश किए हैं जिससे पता चलता है कि पाकिस्तान की कथनी और करनी में कितना अंतर है।सीमा सुरक्षा बल के आंकड़ों के अनुसार 2021 में 97 ड्रोन देखे गए थे, जो इस साल पहले सात महीनों में 107 हो गए हैं।

पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन घुसपैठ में इजाफा, रिपोर्ट में सामने आया सच

अमेरिकी सेना ने अपने बेड़े में शामिल सभी चिनूक हेलीकॉप्टर पर बैन लगा दिया है। इसकी उड़ान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। अमेरिकी सेना में इस वक्त 400 चिनूक हेलीकॉप्टर शामिल हैं। 

Chinook: वियतनाम से लेकर अफगानिस्तान तक जिस चिनूक के सहारे अमेरिका ने लड़ा युद्ध, उस पर लगा दिया अब बैन! भारत के पास भी है 15 हेलीकॉप्टर

Jharkhand: झारखंड के पलामू में दलित वर्ग के लगभग 50 लोग अपने गांव को छोड़कर जंगल में रहने को मजबूर हैं। दलित समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके गांव से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मारपीट करके भगा दिया है। इसे लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इस मामले पर राज्यपाल रमेश बैस ने रिपोर्ट भी मांगी है।

Jharkhand: 'मुस्लिम समुदाय' ने 50 दलितों को गांव से भगाया, जंगल में रहने को मजबूर; राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

Jharkhand Seema Patra: एक आदिवासी महिला के साथ क्रूरता करने के आरोप में बीजेपी की निलंबित नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीमा पात्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी ही नौकरानी के साथ मारपीट की है। इस मामले में राज्यपाल रमेश बैस ने भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। सीमा पात्रा भाजपा की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं। उनके पति महेश्वर पात्रा एक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। 

Jharkhand: पूर्व BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार, आदिवासी लड़की के साथ की थी क्रूरता; बेटे ने ही खोला था राज

बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के विभाग को बदल दिया गया है। यानी कि अब वो कानून मंत्री नहीं रह गए। उनके विभाग को अब शमीम अहमद संभालेंगे। विवादों में रहने के कारण नीतीश कैबिनेट के कानून मंत्री कार्तिक कुमार (Nitish Cabinet Law Minister Karthik Kumar) को उनके पद से हटा दिया गया है। कार्तिक कुमार की जगह अब गन्ना उद्योग मंत्री डॉ. शमीम अहमद (Dr. Shamim Ahmed, Minister of Sugarcane Industries) को नया कानून मंत्री (Bihar new law minister) बनाया गया है।

15 दिन बाद एक्शन में नीतीश कुमार, कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह का विभाग बदला

कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने गुलाम नबी आजाद के नेतृत्व वाले जी-23 या 23 के समूह के रूप में जाने जाने वाले असंतुष्टों के समूह पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि यह वास्तव में कभी अस्तित्व में नहीं था। उन्होंने इस शब्द को बनाने के लिए मीडिया को दोषी ठहराया और इस तरह के समूह की पौराणिक कथाओं को स्थायी करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के अंदर जी-23 सिर्फ मीडिया की कल्पना, कभी भी अस्तित्व में नहीं था- जयराम रमेश

दुमका का अंकिता सिंह मर्डर केस के बाद झारखंड की सियासत में गरमी छाई हुई है। एक तरफ बीजेपी के नेता जहां हेमंत सोरेन सरकार को पैरालिसिस का शिकार बता रहे हैं तो दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं का कहना है कि राज्य में हेमंत सोरेन की लोकप्रियता बीजेपी को रास नहीं आ रही है और उसकी वजह से तरह तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन सबके बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा पीड़ित परिवार से मिलने वाले हैं। हालांकि झारखंड सरकार की तरफ से एडीजी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया है। 

दुमका केस में हेमंत सोरेन एक्शन में, एडीजी पर गिरी गाज, पीड़ित परिवार से मिलेंगे BJP नेता

Mikhail Gorbachev Dies: सोवियत यूनियन (USSR) के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का 91 साल की आयु में निधन हो गया है। वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी निधन पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन समेत विश्व के कई नेताओं ने शोक जताया है।

Mikhail Gorbachev: शीत युद्ध खत्म कराने वाले सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव का निधन, USSR के टूटने के बाद रूस में बन गए थे 'विलेन'

दिल्ली में भाजपा के सात सांसदों ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोपों की जांच की मांग की है कि आप विधायकों को पक्ष बदलने के लिए 20 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।

20 करोड़ के ऑफर पर राजनीति, बीजेपी सांसदों ने एलजी को खत लिखकर की जांच की मांग

जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'एक और आतंकवादी मारा गया (कुल 02)। मारे गए दोनों आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे तलाशी जारी है।'

Shopian Encounter:जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में 2 लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मारे गए

भारतीय रेलवे ने आज भी तमाम वजहों से कई ट्रेनों को रद्द, रिशेड्यूल और डायवर्ट किया गया है। इसलिए यात्रा के लिए निकलने से पहले यहां कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखें।

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 31 August 2022: आज भी रद्द हैं कई ट्रेन, यहां देखें लिस्ट

 मुजीब उर रहमान और राशिद खान की फिरकी के जादू के बाद इब्राहिम जादरान और नजीबुल्लाह जादरान की नाबाद पारियों से अफगानिस्तान मंगलवार को यहां ग्रुप बी मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत के साथ एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण में जगह बनाने वाली पहली टीम बना।

Asia Cup 2022: इब्राहिम और नजीबुल्लाह के सामने ढेर हुए बांग्लादेशी शेर, अफगानिस्तान ने दर्ज की धमाकेदार जीत

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर