ताजा खबर, 8 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर, 8 मार्च 2021 और बड़ी खबरें: देश-दुनिया की उन खबरों पर एक नजर, जो आज की सुर्खियों में हैं, यहां पढ़ें सोमवार, 8 मार्च की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:

aaj ki taza khabar 8th March 2021 latest news in hindi india
ताजा खबर, 8 मार्च 2021: बड़ी खबरें और मुख्य समाचार। 

नई दिल्ली : आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है, महिला सशक्तिकरण का प्रदर्शन करने के लिए देश में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। संसद के बजट सत्र के दूसरे हिस्से की शुरुआत आज से हो रही है। चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर दोस्ती का राग अलापा है। चीन का कहना है कि दोनों देशों को एक साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान की आलोचना की है। स्विटजरलैंड में लोगों ने सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने पर रोक लगाने के लिए वोट किया है। देश-दुनिया के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं- 

Road Safety World Series, Sri Lanka Legends vs South Africa Legends: श्रीलंकाई दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका लेजेंड्स को दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स के खिलाफ जीत दिलाई।
Road Safety World Series: तिलकरत्ने दिलशान की शानदार पारी, श्रीलंका लेजेंड्स ने द.अफ्रीकी दिग्गजों को हराया

जेईई मेन 2021 के परीक्षा (JEEMains2021 Result) परिणाम जारी हो गए हैं इन्हें 8 मार्च को आधिकारिक साइट पर जारी किया गया है। जेईई मेन की परीक्षा 23, 24, 25 और 26 फरवरी को आयोजित की गई थी।
JEE Mains February 2021 Result: जारी हुए जेईई मेन 2021 के परीक्षा परिणाम, यहां करें चेक 

West Bengal Opinion Poll: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 8 चरणों में होने है। उससे पहले यहां जानें कि जनता के मन में क्या चल रहा है। क्या TMC की सत्ता में वापसी होगी या बीजेपी हैरान करने वाली है।
West Bengal Opinion Poll: क्या पश्चिम बंगाल में ममता दीदी को सत्ता से बेखदल कर पाएगी BJP? जानें​

Assam Opinion Poll: असम में तीन चरणों में चुनाव होना है यहां की सत्ता पर काबिज सर्बानंद सोनोवाल के लिए राज्य में अपनी सत्ता बचाए रखने की चुनौती है वहीं कांग्रेस वहां खासा जोर लगाए हुए है।
Assam Opinion Poll: क्या असम में बीजेपी सत्ता बचाने में रहेगी कामयाब या कांग्रेस का लगेगा दांव?​

Tamil Nadu Opinion Poll: तमिलनाडु में 6 अप्रैल को वोटिंग होनी है। उससे पहले यहां जानें कि जनता के मन में क्या चल रहा है। क्या AIADMK की सत्ता में वापसी होगी या DMK सत्ता में आ सकती है।
Tamil Nadu Opinion Poll: क्या तमिलनाडु में होगा सत्ता परिवर्तन या AIADMK की होगी वापसी? जानें​

Kerala Opinion Poll: केरल में 6 अप्रैल को मतदान होगा, वहां  सत्ताधारी सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा राज्य में सत्ता बरकरार रखने का प्रयास करेगा वहीं बीजेपी राज्य में कमल खिलाने की जुगत में है।
Kerala Opinion Poll: टाइम्स नाउ सी वोटर सर्वे के मुताबिक सीएम पद पर पिनराई 38% तो चांडी 28 फीसदी की पसंद

Puducherry Opinion Poll: पुडुचेरी में 6 अप्रैल को वोटिंग होनी है। उससे पहले यहां जानें कि क्या कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापस लौट सकती है या उसके हाथ से ये राज्य निकल जाएगा।
Puducherry Opinion Poll: क्या कांग्रेस के हाथ से निकल जाएगा एक और राज्य? यहां जानें

महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला उद्यमियों से उत्पादों की खरीद की। यह महिला उद्यमियों और आत्मनिर्भर भारत को एक प्रोत्साहन देने का प्रयास है।
PM मोदी ने इस तरह मनाया महिला दिवस, जानें महिला उद्यमियों से क्या-क्या खरीदा​

कोरोना वायरस महामारी को लेकर नई-नई चीजें सामने आती रहती हैं। अब सामने आया है कि जो लोग मोटे हैं उन्हें कोविड 19 से अधिक खतरा है।
'अधिक मोटापा-अधिक मौतें'; मोटे लोगों के लिए अधिक खतरनाक है कोरोना वायरस

दिल्ली के बहुचर्चित बाटला हाउस एनकाउंटर केस में साकेत कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाया कोर्ट ने आरोपी आरिज खान को दोषी पाया है, दिल्ली पुलिस का ये एनकाउंटर बेहद सु्र्खियों में रहा था।
"बटला हाउस एनकाउंटर": क्या हुआ था दिल्ली के जामिया नगर में उस दिन, जानें सबकुछ ​

कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के पास खड़ी कार में विस्फोटकों की बरामदगी के मामले की जांच अब एटीएस नहीं बल्कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि एनआईए करेगी। एनआईए जल्द ही इस मामले में फिर से केस दर्ज करने की प्रक्रिया में है।
मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिले विस्फोटक केस की जांच करेगी NIA, BJP ने उठाए थे सवाल

दिल्ली के बहुचर्चित बाटला हाउस एनकाउंटर केस में साकेत कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने आरोपी आरिज खान को दोषी पाया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि इस मामले में अभियोजन पक्ष ने आरोपों को साबित किया है।

Batla House encounter : बाटला हाउस एनकाउंटर केस में आरिज खान दोषी, 10 मार्च को होगी सजा

कारोबारी मुकेश अंबानी के घर के पास खड़ी कार में विस्फोटकों की बरामदगी के मामले की जांच अब एटीएस नहीं बल्कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि एनआईए करेगी।

मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिले विस्फोटक केस की जांच करेगी NIA, BJP ने उठाए थे सवाल

आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार के माथे पर बल ला दिया है। रविवार को मुंबई में 131 दिनों के बाद कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 1361 नए मामले सामने आए। 

Mumbai Corona Cases: तो क्या आंशिक लॉकडाउन की तरफ बढ़ रही मुंबई, मंत्री ने दिए संकेत

फ्रांस के अरबपति उद्योगपति और राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली डसॉल्ट कंपनी के मालिक ओलिवियर डसॉल्ट की रविवार को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई।

नहीं रहे आसमान को राफेल से दहलाने वाले ओलिवियर डसॉल्ट, भारत को दिए अचूक हथियार    

महिलाओं के मामले में लापरवाही और शोषण के मामले को लेकर खाकी पहले भी बदनाम हुई है लेकिन राजस्थान के अलवर में जो हुआ वो शर्मसार करने वाला है। 

रक्षक बना भक्षक, शिकायत लेकर आई महिला से 3 दिन तक पुलिस स्टेशन में रेप करता रहा सब इंस्पेक्टर

14 साल के बच्चे के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ी गई एक महिला अब सलाखों के पीछे हैं। महिला अब 14 साल के लड़के से गर्भवती बताई जाती है।

14 साल के लड़के से संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई महिला, हुई प्रेगनेंट तो भेजी गई जेल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा है कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर छह महीने के अंदर सबकुछ बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के नेता नहीं हैं।

CM चेहरे, चुनाव लड़ने पर मिथुन चक्रवर्ती का बेबाक जवाब, BJP के लिए 12 से करेंगे प्रचार

यूरोप का देश स्विटजरलैंड अब अपने यहां सार्वजनिक जगहों पर बुर्का एवं निकाब पहनने से सहित पूरे चेहरे को ढंकने वाले परिधानों पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। 

यूरोप के एक और देश में बुर्के पर प्रतिबंध की तैयारी, जनमत संग्रह में लोगों ने दी सहमति

राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को दर्दनाक वाकया सामने आया है। श्रीगंगानगर के रविदास नगर में एक गर्भवती महिला की गोली लगने से मौत हो गई।

'देवरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालती थी सास', नवविवाहिता की मौत पर परिजनों का आरोप

भाजपा नेता सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र बेगूसराय में लोगों को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा कि अधिकारी यदि उनकी बात नहीं सुनते हैं तो 'उन्हें दोनों हाथों से बांस उठाकर उन्हें पीटना चाहिए।'

गिरिराज के बयान पर नीतीश का तंज, केंद्रीय मंत्री ने कहा है 'अधिकारी सुनें नहीं तो बांस से पिटाई कर दो'   

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है और सत्तापक्ष से लकर विपक्ष तक, हर कोई एक दूसरे पर हमले करने से नहीं चूक रहा है।

'बंगाल की बेटी नहीं बल्कि घुसपैठियों की मौसी और रोहिंग्याओं की चाची है ममता बनर्जी: सुवेंदु अधिकारी

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को जम्मू के ऊधमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि विपक्षी पार्टियां उन्हें बदनाम करने और आपस में लड़वाने की साजिश रच रही हैं।

'ममता का समर्थन करने यदिं बंगाल जाएंगे तो मिलेंगे 50 लाख', फारूक अब्दुल्ला का सनसनीखेज खुलासा

बजट सत्र के दूसरे चरण की सोमवार से शुरुआत हो रही है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए सत्र के दिनों में कटौती की जा सकती है। संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही हमेशा की तरह सुबह 11 बजे शुरू होने की उम्मीद है।

Budget Session : आज से बजट सत्र का दूसरा चरण, विस चुनावों के चलते अवधि में हो सकती है कटौती 

विज्ञान एवं तकनीक क्षेत्र को सामान्य रूप से पुरुषों के दबदबे वाला क्षेत्र माना जाता है। शुरुआत में बहुत सीमित मात्रा में महिलाएं इस क्षेत्र को अपने करियर के रूप में चुनती थी लेकिन समय में बदलाव के साथ परंपरागत सोच बदली और महिलाओं ने जीवन के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 

Women's Day : इन महिला वैज्ञानिकों ने लिखी अंतरिक्ष में कामयाबी की गाथा, स्पेस मिशन को दी नई उड़ान

महिलाओं को सम्मान देने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस बार 8 मार्च को सोमवार है। 

Women's Day: अद्भुत हैं ये महिलाएं, जिन्होंने कुरीतियों के खिलाफ लड़कर जीती जंग

कोरोना काल में महिला दिवस के मौके पर अपनी रिश्तेदारों, सहेलियों और सहयोगी महिलाओं को शुभकामना संदेश भेजने के साथ ही कार्ड, चॉकलेट, फूल और अन्य उपहार देने की तैयारियां जोरों पर हैं। 

आज का इतिहास: आज है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, एक शताब्दी से ज्यादा पुरानी है मनाने की परंपरा

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर