शपथ ग्रहण से पहले PM आवास पर गहमागहमी बढ़ी, प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे संभावित मंत्री 

नए मंत्रियों को राष्ट्रपति भवन में छह बजे शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगाी। अनुराग ठाकुर को राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

 Amit Shah, Scindia, JP Nadda at PM Modi's residence ahead of rejig
शपथ ग्रहण : प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे संभावित मंत्री। 
मुख्य बातें
  • आज शाम छह बजे राष्ट्रपति भवन में होगा पीएम मोदी का कैबिनेट विस्तार
  • इस फेरबदल में कई मंत्रियों को राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है
  • संतोष गंगवार, पोखरियाल की कैबिनेट से हो सकती है छुट्टी, ठाकुर का होगा प्रमोशन

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम छह बजे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं। कैबिनेट विस्तार की तैयारी पूरी हो गई है। नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में अब चंद घंटे शेष बचे हैं। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर हलचल तेज हो गई है। शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री के आवास7 लोक कल्याण मार्ग पर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायण राणे, अनुराग ठाकुर, पशुपति पारस सहित अन्य नेता पहुंचने लगे हैं। 

समझा जाता है कि पीएम आवास पहुंचे सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। कुछ मंत्रियों से प्रभार लेकर उनकी जिम्मेदारी कुछ कम की जा सकती है जबकि राज्य मंत्रियों को प्रोन्नत देकर कैबिनेट मंत्र बनाया जा सकता है। कैबिनेट के इस विस्तार में असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, नारायण राणे और ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। कैबिनेट में जद-यू एवं लोजपा को जगह मिलनी तय है। जद-यू से कितने मंत्री बनेंगे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार की पार्टी ने अपने कोटे से चार नेताओं को मंत्री बनाए जाने की मांग की है। 

किसी को मिलेगा इनाम तो किसी की होगी छुट्टी   
सदानंद गौड़ा, रमेश पोखरियाल निशंक, संतोष गंगवार और देबोश्री चौधरी को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में संतोष गंगवार को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें संगठन सु जुड़ने के लिए कहा है। मंत्रिमंडल विस्तार में आरके सिंह, हरदीप सिंह पूरी, मनसुख मंडविया को प्रमोट किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि नए और पुराने मिलकर कुल 43 मंत्री आज शपथ लेंगे।

छह बजे होगा शपथ ग्रहण
नए मंत्रियों को राष्ट्रपति भवन में छह बजे शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगाी। सूत्रों का कहना है कि अनुराग ठाकुर को राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। सरकार उन्हें अहम जिम्मेदारी दे सकती है। कई मंत्रियों के पास कई विभाग हैं। सरकार इन मंत्रियों का भार काम कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि आज 20 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। महाराष्ट्र से मंत्री पद के लिए नारायण राणे, कपिल पाटिल, भगवत कराद, भारतीय पवार चार नाम सामने आए हैं।   

ये नेता पहुंचे पीएम आवास
प्रधानमंत्री आवास पहुंचने वालों में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र से सांसद प्रीतम मुंडे, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के पशुपति पारस और जनता दल (यूनाइटेड) के आरसीपी सिंह सहित कुछ अन्य नेता शामिल हैं।

अभी मोदी मंत्रिमंडल में कुल 53 मंत्री
प्रधानमंत्री के रूप में मई 2019 में 57 मंत्रियों के साथ अपना दूसरा कार्यकाल आरंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार करने वाले हैं।  मौजूदा मंत्रिपरिषद में कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत सहित कुल 53 मंत्री हैं और नियमानुसार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में अधिकतम मंत्रियों की संख्या 81 हो सकती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर