मुख्यमंत्री बनने के बाद बोले केजरीवाल- आपका बेटा दोबारा CM बन गया, अब चिंता की कोई बात नहीं

देश
किशोर जोशी
Updated Feb 16, 2020 | 13:29 IST

अरविंद केजरीवाल ने आज तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Arvind Kejriwal Oath Taking Ceremony Live Updates at Ramlila Maidan Delhi
आपका बेटा दोबारा CM बन गया, अब चिंता की कोई बात नहीं- अरविंद 
मुख्य बातें
  • अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • रामलीला मैदान में केजरीवाल के साथ उनके 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
  • रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, गोपाल राय ने आजादी के शहीदों के नाम पर ली शपथ

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आज प्रसिद्ध रामलीला मैदान में शपथ ली। शपथ समारोह के मंच पर 50 विशेष अतिथि बिठाए गए जिनमें डॉक्टर, टीचर्स, बाइक ऐम्बुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल, ऑटो ड्राइवर आदि रहे। इन सभी का जिक्र शपथ लेने के बाद केजरीवाल ने अपने भाषण में भी किया। तो आईए जानते हैं शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ा हर ताजा अपडेट: 

Arvind Kejriwal Oath Taking Ceremony Live Updates:

12. 55 AM: जब भारत मां का हर बच्चा अच्छी शिक्षा पाएगा, तभी अमर तिरंगा आसमान में शान से लहराएगा। जब भारत के हर बंदे को अच्छा इलाज मिल पाएगा, जब हर युवा के माथे से बेरोजगार का तमगा हट जाएगा, तभी तिरंगा शान से लहराएगाः अरविंद केजरीवाल

12. 45 AM: मैं सबके साथ मिलकर काम करना चाहता हूं। चुनाव में राजनीति तो होती ही है। हमारे विरोधियों ने हमको जो कुछ बोला, हमने उनको माफ कर दिया है। मैं दिल्ली को दुनिया का सबसे बेहतर राज्य बनाना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों ने दिल्ली में एक नई राजनीति शुरू की है: केजरीवाल

 

 

12. 35 AM: शपथ लेने वाले जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आपका बेटा दोबारा सीएम बन गया अब चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया, कुछ लोगों ने बीजेपी को वोट दिया, कुछ ने कांग्रेस को वोट दिया। आज से मैं सबका मुख्यमंत्री हूं। मैंने किसी का भी काम करने में कोई भेदभाव नहीं किया। सब मेरे परिवार में शामिल हैं। अगर कोई भी काम हो आप मेरे पास आ सकते हैं मैं सबका काम करूंगा।'

12. 20 AM: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री  के रूप में तीसरी बार ली शपथ। केजरीवाल के बाद उनके सहयोगी मनीष सिसोदिया ने मंत्री पद की शपथ ली। सिसोदिया के बाद तीसरे नंबर पर सत्येंद्र जैन, चौथे नंबर पर गोपाल राय, पांचवें नंबर पर कैलाश गहलोत, छठे नंबर पर इमरान हुसैन तथा अंत में राजेंद्र पाल गौतम ने शपथ ली।

 

 

 

11. 50 AM: अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं। उनके साथ कैबिनेट के साथी मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन सहित तमाम नेता मौजूद हैं। 12 बजकर 15 मिनट पर केजरीवाल सीएम पद की शपथ लेंगे। उपराज्यपाल अनिल बैजल भी रामलीला मैदान में पहुंच चुके हैं।

 

 

11. 40 AM: शपथ ग्रहण समारोह के लिए घर से निकल चुके हैं अरविंद केजरीवाल। 12.15 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ। शपथ ग्रहण समारोह के चलते दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी। कई रास्तों पर बसों और वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पर रोक।

11. 20 AM: केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में रामलीला मैदान पहुंचे लोग। हाथों में तिरंगा और आम आदमी पार्टी की टोपी पहने हुए लोग नारेबाजी भी कर रहे हैं। आप की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस समारोह में 1 लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे।

 

 

10. 50 AM: बीजेपी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, पार्टी नेता आरपी सिंह ने ट्वीट कर कहा, ' अरविंद केजरीवाल जी को 3 बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई। आज आप रामलीला मैदान से मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे आज आप एक और शपथ ग्रहण करे तो अच्छा लगेगा और वो यह है की दिल्ली किस दिन से बिना RO लगाए या पानी के बोतल खरीदे बिना नलके से सीधा पानी पी सकेगी। 6 महीने 2 साल या 5 साल में।'

10. 20 AM: केजरीवाल ने रविवार सुबह टि्वटर पर दिल्लीवासियों से ‘अपने बेटे’ को आशीर्वाद देने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में आने का अनुरोध किया। आप प्रमुख के अलावा उनकी मंत्रिमंडल के सहयोगी मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम भी शपथ लेंगे।

9.50 AM: अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के समर्थक पहुंचने शुरू हो गए हैं। रामलीला मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केजरीवाल क एक प्रशंसक उदय वीर भी अनोखे अंदाज में मोर की भेष धारण किए हुए रामलीला मैदान पहुंचे है।

 

 

9.30 AM: आप नेता मनीष सिसोदिया बोले: अगर अरविंद केजरीवाल जी की सोच है कि दोबारा वहीं कैबिनेट रखी जाए तो कुछ भी गलत नहीं है। लोग कैबिनेट के काम से खुश हैं और हमने अपने काम के आधार पर चुनाव जीता। हम लोगों का विश्वास बनाए रखेंगे और इसे जारी रखेंगे।

 

 

9.10 AM: अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण की रामलीला मैदान में तैयारियां तो चल रही है लेकिन देश के कई हिस्सों में उनके सीएम बनने पर मिठाईयां बांटी जा रही हैं। पंजाब के लुधियाना स्थित वैक्स म्यूजियम में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल का स्टैच्यू लगाया गया है और लोग उन्हें मिठाई खिला रहे हैं।

 

 

8.40 AM: दिल्ली: रामलीला ग्राउंड में एक बैनर नजर आ रहा है जहां अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम  ओर लोक निर्माण विभाग शपथ ग्रहण समारोह स्थल को तैयार करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

 

 

8.20 AM: रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। रामलीला मैदान की ओर जाने वाली सभी सड़कें सीसीटीवी की निगरानी में हैं। मैदान के आस-पास और प्रवेश द्वारों पर ‘मेटल डिटेक्टर’ उपकरण लगाए गए हैं।

 

 

अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ‘दिल्ली निर्माण’ के लिए जिम्मेदार रहे विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50 लोग मंच साझा करेंगे। इन 50 लोगों में शिक्षक, बस मार्शल, सिग्नेचर ब्रिज के वास्तुकार और काम के दौरान अपना जीवन गंवाने वाले दमकल कर्मियों के परिवार एवं अन्य शामिल हैं।

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर