Bappi Lahiri Death : बप्पी लाहिड़ी के निधन पर गम में डूबा देश, PM मोदी, शाह, राजनाथ सिंह ने जताया दुख

Bappi Lahiri Death News : मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर सियासी जगत ने भी शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि उनके संगीत ने पीढ़ियों को प्रभावित किया। बप्पी दा के संगीत में विविधता थी।

 Bappi Lahiri Death : PM Modi, Amit Shah Rajnath Singh Kejriwal expresses condolence
69 साल की उम्र में बप्पी लाहिड़ी का निधन।  |  तस्वीर साभार: PTI

Bappi Lahiri Death : देश को डिस्को धुन पर थिराने वाले मशहूर गायक एवं संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का बुधवार को निधन हो गया। 69 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बप्पी दा के निधन से उनके प्रशंसकों एवं चाहने वालों को बड़ा धक्का पहुंचा है। उनके निधन पर बॉलीवुड, राजनीतिक से लेकर सभी क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों ने अपनी शोक-संवेदना प्रकट की है। बप्पी दा के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख जताया है। बप्पी दा अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। उनके बेटे अमेरिका से लौट रहे हैं। 

बप्पी दा के निधन से काफी दुखी हूं-पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बप्पी लाहिड़ी के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। मशहूर संगीतकार के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित सियासी जगत के कई हस्तियों ने अपनी श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सभी को समेटे हुए था, उनका संगीत विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। उनके संगीत ने सभी पीढ़ियों को प्रभावित किया है। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद होगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।'

Bappi Lahiri Passes Away: म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर बप्पी लाहिड़ी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली आखिरी सांस

संगीत में खालीपन आया-शाह
बप्पी दा के निधन पर दुख जताते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'मशहूर गायक एवं संगीतकार के निधन की खबर पाकर दुखी हूं। उनके निधन से भारतीय संगीत में एक बड़ा खालीपन आ गया है। बप्पी दी अपने जीवंत स्वभाव और अपने अलग-अलग तरह के गायन के लिए याद किए जाएंगे।'



Bappi Lahiri Family: पत्नी और दो बच्चों सहित परिवार में इन लोगों को छोड़ गए बप्पी लहरी, जानें कौन कहां है और क्‍या कर रहा है

रक्षा मंत्री ने दुख जताया
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'सुप्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लहरी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अनेक गीतों को अपने धुनों से सजाया। वे संगीत की बारीक और गहरी समझ रखते थे। बप्पी दा सामाजिक सरोकारों के प्रति भी हमेशा जागरूक रहे। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।ॐ शांति!'

दिल्ली के सीएम ने शोक जताया  
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'मशहूर गायक एवं संगीतकार बप्पी लहरी जी के निधन का दुखद समाचार मिला। बप्पी दा का जाना संगीत की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों और उनके चाहने वालों को ये दुख सहन करने की शक्ति दें।'

बप्पी दा ने संगीत की दुनिया में 1973 में कदम रखा। उन्होंने पहली बार फिल्म 'नन्हा शिकारी' में संगीत दिया। बप्पी ने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी अभिनय किया। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर