Bihar Bochaha By Election Result 2022: बिहार की बोचहां सीट पर आरजेडी की जीत, दूसरे तीसरे नंबर पर BJP-VIP

Bihar Bochaha By Election Result 2022, Bihar Bochaha Chunav Result 2022: बोचहां विधानसभा सीट पर आरजेडी के अमर कुमार पासवान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी की बेबी कुमारी को 36 हजार से अधिक मतों से हरा दिया।

Bihar Bochaha By Election Result 2022 Date, Bihar Bochaha Chunav Result 2022:
बिहार की बोचहां सीट पर आरजेडी की जीत, दूसरे तीसरे नंबर पर BJP-VIP  |  तस्वीर साभार: PTI

Bihar Bochaha By Election Result 2022, Bihar Bochaha Chunav Result 2022: बोचहां विधानसभा सीट पर आरजेडी के अमर कुमार पासवान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी की बेबी कुमारी को 36 हजार से अधिक मतों से हरा दिया। इस चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी तीसरे नंबर पर रही। इससे पहले इस सीट पर बिकासशील इंसान पार्टी का कब्जा था। लेकिन उनके विधायक के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया था। बिहार की बोचहा विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए गत 12 अप्रैल को मतदान हुआ। इस विधानसभा सीट का चुनाव नतीजे 16 अप्रैल को घोषित होगा। यह सीट किसके खाते में जाएगी, इस पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। चुनाव आयोग इस सीट के लिए वोटों की गिनती 16 अप्रैल की सुबह आठ बजे शुरू करेगा। इसके बाद रुझान आने शुरू होंगे। कुछ समय बाद ये रुझान ही नतीजे में तब्दील हो जाएंगे।

Bihar Bochaha By-Election Result 2022 LIVE: Check Live counting here

इस सीट पर चुनाव नतीजे से जुड़े हर अपडेट की विश्वसनीय जानकारी Timesnowhindi.com पर मिलेगी। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत पर इस सीट से जुड़ा हर अपडेट दिखाया जाएगा। इसके अलावा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर https://eci.gov.in/ पर भी चुनाव नतीजों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।   

59.20 फीसद मतदान हुआ
बोचहां विधानसभा सीट पर मंगलवार को उपचुनाव में शाम छह बजे तक 59.20 फीसद मतदान हुआ। बोचहां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कुल 350 मतदान केन्द्र बनाए गए थे जिनमें से 54 मतदान केन्द्र केवल महिला मतदाताओं के लिए थे। सभी मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल सामान्य मतदाताओं की संख्या 290544 तथा सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 411 है। इस उपचुनाव में 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में कैद हो गया जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बोचहां विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव 2015 और 2022 में मतदान प्रतिशत क्रमशः 65.50 और 65.19 रहा था।

West Bengal Ballygunge By Election Result 2022: शनिवार को आएंगे आसनसोल एवं बालीगंज सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे

मुसाफिर पासवान के निधन के बाद सीट पर उपचुनाव
बॉलीवुड सेट डिजाइनर से राजनेता बने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर जीते विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है। हाल ही में अपना मंत्री पद खो चुके सहनी शुरू में मृतक विधायक के बेटे अमर को मैदान में उतारना चाहते थे, बाद में अपने संभावित उम्मीदवार का विश्वास खो दिया। अमर ने बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के उम्मीदवार के रूप में इस विधानसभा क्षेत्र से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सहनी ने इस विधानसभा क्षेत्र से गीता देवी को मैदान में उतारा है जिनके पिता रमई राम 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार थे। भाजपा ने बेबी कुमारी को मैदान में उतारा है। 

Maharashtra Kolhapur North By Election Result 2022: 16 अप्रैल को आएंगे कोल्हापुर नॉर्थ उपचुनाव के नतीजे, ऐसे करें चेक

ओवैसी की पार्टी का उम्मीदवार भी
कुमारी ने इस निर्वाचन क्षेत्र का कई बार विभिन्न दलों के टिकट पर प्रतिनिधित्व कर चुके रमई राम को 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हराया था। कांग्रेस के अलावा चार निर्दलीय और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम सहित कुछ अन्य छोटे दलों के उम्मीदवार भी इस सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर