RJD कोटे से ये चेहरे बन सकते हैं मंत्री, तेज प्रताप के अलावा कैबिनेट में इन्हें मिलेगी जगह

Nitish Cabinet : कुमार ने पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जब उन्होंने केवल एक सप्ताह तक चलने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का नेतृत्व किया था। राजग गठबंधन के 2005 में विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभाला।

Bihar Crisis : These faces may inducted in Nitish cabinet from RJD
बुधवार को आठवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार। 
मुख्य बातें
  • बिहार के सीएम पद की आठवीं बार शपथ लेंगे नीतीश कुमार
  • नीतीश के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे तेजस्वी यादव
  • सूत्रों का कहना है कि राजद से कुछ नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है

Nitish Cabinet : जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार बुधार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम का शपथ लेंगे। सूत्रों का कहना है कि राजद से कुछ नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। राजद से तेज प्रताप यादव, भाई वीरेंदर, ललित यादव, श्याम रजक, सुनील सिंह मंत्री बन सकत हैं। राजभवन में आज दो बजे शपथ ग्रहण समारोह है। जद-यू ने मंगलवार को भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया। नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा और 164 विधायकों के समर्थन वाला पत्र उन्हें सौंपा। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस से चार और मांझी की पार्टी हम से एक को मंत्री बनाया जा सकता है। 

नीतीश ने पहली बार 2000 में सीएम पद की शपथ ली
जदयू और राजद के अलावा नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस के नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है। वामपंथी दलों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बाहर से नई सरकार का समर्थन करने का इरादा व्यक्त किया है। कुमार के मंगलवार को इस्तीफा देने और महागठबंधन के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता से बेदखल हो गई।

कुमार ने पहली बार 2000 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जब उन्होंने केवल एक सप्ताह तक चलने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का नेतृत्व किया था। राजग गठबंधन के 2005 में विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद संभाला।

JDU-RJD स्वार्थी गठबंधन, BJP के नाम पर नेता बने नीतीश- बोले प्रसाद, गिरिराज का चैलेंज- काशी से PM के खिलाफ लड़ें चुनाव

नीतीश ‘आदतन धोखेबाज'' हैं, हमलोग संघर्ष करेंगे : भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने पुराने सहयोगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ‘आदतन धोखेबाज’होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ उनका नया गठबंधन बिहार को एक बार फिर अराजकता और भ्रष्टाचार की खाई में धकेल देगा। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद जारी एक बयान में पार्टी ने घोषणा की कि वह बुधवार को सभी जिलों में जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) नेता द्वारा किए गए ‘विश्वासघात’ के खिलाफ महाधरना का आयोजन करेगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर