बीजेपी OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की जोधपुर में बैठक, भूपेंद्र यादव बोले- कांग्रेस ने हमें सिर्फ वोट बैंक समझा

राजस्थान के जोधपुर में बीजेपी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक हो रही है। बैठक के पहले दिन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का संबोधन हुआ। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया।

BJP OBC Morcha's National Working Committee meeting in Jodhpur, Bhupendra Yadav said Congress considered us only vote bank
बीजेपी ओबीसी मोर्चा की मीटिंग 

जोधपुर: बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ के लक्ष्मण की अध्यक्षता में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज से जोधपुर में शुरु हुई।  9 से 10 सितंबर को होने वाली इस बैठक के पहले दिन उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का संबोधन हुआ। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और उन्हें कभी भी सामाजिक न्याय नहीं दिया। यह मोदी सरकार ही है जिसने ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया। यह मोदी सरकार ही है जिसने नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और NEET जैसी बड़ी परीक्षा में ओबीसी समाज को 27% आरक्षण देने का काम किया।

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा की चुनावी समय में राजनीतिक भूमिका को समझाया और आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल रही हैं और आने वाले चुनाव मे ओबीसी मोर्चा उन्हें सत्ता से निकाल फेंकेगा। राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया ने राजस्थान में ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए राजस्थान में पधारे सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया व राजस्थान की राजनीतिक स्थिति से परिचय कराया। अरुण सिंह ने राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां, परिवारवाद, कट्टरवाद और क्षेत्रवाद विषय पर किया संबोधित, कहा,  राजस्थान से लेकर पूरे देश का ओबीसी समुदाय भाजपा और श्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ मजबूती से खड़ा है

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी ने कृषि का भविष्य और किसानों का उत्थान के विषय पर अपनी बात रखते हुए मोदी सरकार के किसानों के लिए किये गए अनेको कार्यों पर चर्चा की। जोधपुर की कार्यसमिति ओबीसी मोर्चा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनावी राज्यों में ओबीसी मोर्चा की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। आज कार्यसमिती के पहले दिन के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों में भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित देशभर के 125 से अधिक राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन प्रतिनिधियों में ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और राज्य के मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री निर्मल कुमावत ने कार्यसमिति के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर