'2024 के लोकसभा चुनाव में 418 सीटें जीतेगी BJP', महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने किया दावा

देश
किशोर जोशी
Updated Dec 09, 2021 | 07:48 IST

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा शानदार जीत दर्ज करते हुए 418 सीटें जीतेगी। उन्होंने इस दौरान एनसीपी पर भी निशाना साधा।

BJP will win 418 seats in 2024 LS polls, says Maharashtra BJP Chief Chandrakant Patil
2024 के लोकसभा चुनाव में 418 सीटें जीतेगी BJP: पाटिल 
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना
  • पाटिल बोले- 2024 लोकसभा चुनाव में 418 सीटें जीतेगी बीजेपी
  • पाटिल ने पुणे आयुक्त से मुलाकात कर कोविड नियमों के संबंध में की बात

पुणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष बनाने के लिए कांग्रेस और शिवसेना को एक साथ लाने के NCP के प्रयास की आलोचना की। पाटिल ने इस दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल  (भाजपा) आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में 418 सीटें जीतकर विजयी होगा।

एनसीपी पर निशाना

मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, पाटिल ने कहा, 'राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विपक्ष को एक साथ लाने के लिए बहुत प्रयास कर रही है। और, शिवसेना ने भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ हाथ मिलाया। वे ऐसा करने के लिए बहुत स्वतंत्र हैं कि कोई भी उन्हें ऐसा करने से नहीं रोक रहा है। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अपने काम पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।'

418 सीटें जीतेगी

पाटिल यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा, 'हम विकास की लाइन पर हैं। जल्द ही आप देखेंगे कि प्रधानमंत्री नई मेट्रो का उद्घाटन करने के लिए पुणे आएंगे। हमें विपक्ष की तरह राजनीति की परवाह नहीं है। जहां तक ​​आगामी आम चुनावों का सवाल है, विभिन्न सर्वेक्षण हैं और रिचर्स उपलब्ध है। हमारे हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को 418 सीटें मिल रही हैं।' 

पुणे पुलिस कमिश्नर से की ये मांग

चंद्रकांत पाटिल पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता से मिलने पुणे में थे। उन्होंने पुणे के पुलिस आयुक्त से विभिन्न संगठनों और प्रतिष्ठानों के लिए कोविड प्रोटोकॉल में कुछ छूट देने का अनुरोध किया। पाटिल ने पुणे पुलिस से शनिवार वाड़ा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति देने की भी मांग की, जिसे विवादास्पद एल्गार परिषद मामले के बाद रोक दिया गया था, जिसके कारण कथित तौर पर 2018 में भीमा कोरेगांव हिंसा हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर