लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी की तैयारी, संबित पात्रा, मंगल पांडे, बिप्लव देब, महेश शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेशों में पार्टी मामलों का प्रभारियों की नियुक्त की गई है। संबित पात्रा, बिप्लव देब, महेश शर्मा, विजय रुपाणी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

BJP's preparation for Lok Sabha elections 2024, Sambit Patra, Mangal Pandey, Biplav Deb, Mahesh Sharma got big responsibility
बीजेपी ने शुरू की लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी 

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार (09 सितंबर 2022) को पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों समेत कई सीनियर नेताओं को संगठनात्मक काम के लिए विभिन्न प्रदेशों में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया। नवनियुक्त प्रभारियों में पूर्व मुख्यमंत्रियों विजय रूपाणी और बिप्लव कुमार देब के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों प्रकाश जावड़ेकर और महेश शर्मा का नाम शामिल है।

बीजेपी ने महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का नया प्रभारी और बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया है। भाजपा ने एक बयान में कहा कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक बनाया गया है जबकि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा संयुक्त समन्वयक होंगे।

यह नियुक्तियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कई वरिष्ठ नेताओं, जिनके पास वर्तमान में कोई संगठनात्मक पद नहीं था, को नयी जिम्मेदारी दी गई है। रूपाणी पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी होंगे जबकि देब हरियाणा के प्रभारी होंगे। वहीं, जावड़ेकर केरल में पार्टी का कामकाज देखेंगे।

बयान के मुताबिक, पार्टी के वरिष्ठ नेता और इसकी केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे। पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड में पार्टी का कामकाज देखेंगे। महेश शर्मा को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर