Blast in Himachal: हिमाचल प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, कई झुलसे

Blast in Himachal: हिमाचल प्रदेश के ऊना के बाथू औद्योगिक क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री विस्फोट हो गया इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। 

Blast in firecracker factory in Himachal Pradesh's Una, 6 people killed, 12 injured
हिमाचल प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट 
मुख्य बातें
  • फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे।
  • यह घटना ऊना जिले के बाथू औद्योगिक क्षेत्र में हुई।
  • हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग और घायल प्रवासी मजदूर हैं।

Blast in Himachal: हिमाचल प्रदेश के ऊना के बाथू औद्योगिक क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई। करीब 12 लोग झुलस गए और उन्हें ऊना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल कर्मी और अधिकारी मौजूद है। पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुए भीषण फैक्ट्री हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF की ओर से 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे और घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि हिमाचल प्रदेश में फैक्टरी में हुए दुखद हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रत्येक परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायल को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। मोदी ने विस्फोट में लोगों की मौत पर शोक भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री ने घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने ऊना की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकारी मांगी है। जांच रिपोर्ट से हादसे का कारण पता चलेगा। मैं अपने अधिकारियों से बात करने जा रहा हूं। घायलों का इलाज किया जा रहा है। कार्य अवैध पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। 

ऊना के उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि यह घटना ऊना जिले के बाथू औद्योगिक क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक मारे गए ज्यादातर लोग और घायल प्रवासी मजदूर हैं। पुलिस और बचाव कर्मी घटनास्थल पर हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। एक सीनियर जिला अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर