बीएसपी सुप्रीमो मायावती की मां नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन

बीएसपी सुप्रीमो और यूपी की पूर्व सीएम मायावती की मां का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी हृदय गति रुक गई थी।

mayawati, mayawati mother ramrati, mayawati mother death news, bsp
बीएसपी सुप्रीमो मायावती की मां का 92 वर्ष की उम्र में निधन 
मुख्य बातें
  • 92 वर्ष की उम्र में बीएसपी सुप्रीमो मायावती की मां का निधन
  • इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से निधन
  • करीब एक साल पहले मायावती के पिता का भी हुआ था निधन

बीएसपी सुप्रीमो मायावती की मां रामरती का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बीएसपी ने प्रेस रिलीज में बताया है कि दिल्ली के अस्पताल में  इलाज के दौरान हॉर्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। मां की निधन की खबर सुनकर मायावती अंतिम दर्शन के लिए 3 त्यागराज मार्ग दिल्ली पहुंच रही है।  इस संबंध में बीएसपी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट कर जानकारी दीं। मायावती की मां का अंतिम संस्कार रविवार को होगा जिसमें शामिल होंगी। मायावती की मां की जिस वक्त हुआ उस समय वो उनके साथ नहीं थीं। निधन की खबर सुनते ही वो दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

हॉर्ट अटैक से हुआ था निधन
बीएसपी ने प्रेस रिलीज में बताया है कि उनकी मां मिलनसार स्वभाव की थीं। परेशानियों के दिनों में भी अपने परिवार के साथ खड़ी रहीं। अपने आखिरी समय तक वो अपने परिवार के बीच रहीं। बता दें कि मायावती के पिता प्रभुदयाल का निधन करीब 1 वर्ष पहले 95 की उम्र में हुआ था। मायावती की माता रामरती देवी बेहद पारिवारिक महिला थीं। उन्होंने कड़ी मेहनत से बच्चों का पोषण किया। वह इतनी उम्र होने के बाद भी परिवार तथा बच्चों के बीच में ही रहना पसंद करती थीं। वह लम्बे समय से बीमार थीं और चार दिन पहले ही उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बसपा मुखिया मायावती के पिता प्रभुदयाल ने बीते वर्ष 19 नवंबर को अंतिम सांस ली थी। स्वर्गीय प्रभुदयाल का 95 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव ने जताई संवेदना

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बसपा मुखिया मायावती की माता के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि उ.प्र. की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी दुख जताते हुए लिखा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी की माता रामरती जी का देहावसान, अत्यंत दुखद। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर