Punjab Cabinet: पंजाब में AAP सरकार का होने जा रहा कैबिनेट विस्तार, 5-6 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल

Punjab Cabinet expansion: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार कैबिनेट विस्तार करने जा रही है,  मंत्री मंडल में 5-6 नए चेहरों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Bhagwant Mann
पंजाब मंत्रिमंडल में 5-6 नए चेहरों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है 

नई दिल्ली: पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार कम से कम पांच विधायकों को मंत्री बनाकर जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। माना जा रहा है कि और मंत्रियों के शामिल होने से पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 15 तक पहुंच जाएगी। इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कहा जा रहा है कि सोमवार यानी 4 जुलाई की शाम 5 बजे भगवान मान कैबिनेट का विस्तार होगा वहीं कहा जा रहा है कि मंत्री मंडल में 5-6 नए चेहरे शामिल होंगे, नए मंत्रियों में एक महिला मंत्री भी शपथ लेंगी वहीं कुछ मंत्री के विभाग भी बदले जा सकते हैं।इसी के साथ पांच और मंत्रियों के शामिल होने से मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक ये 5 विधायक बन सकते हैं मंत्री-

1. डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, अमृतसर दक्षिण से विधायक

2. अमन अरोड़ा, संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार के विधायक

3. फौजा सिंह सरारी, गुरु हर सहाय से विधायक

4. चेतन सिंह जोड़ामाजरा, समाना, पटियाला से विधायक

5. अनमोल गगन मान, खरड़ से विधायक

इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मान सरकार में कुल 15 मंत्री (CM समेत) जबकि पंजाब में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 18 हो सकती है

पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 18 हैं। वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नौ मंत्री हैं। मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था।पार्टी सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल में एक महिला और एक हिंदू चेहरे को शामिल किये जाने की संभावना है।

आप ने राज्य विधानसभा चुनाव में 92 सीट जीतकर सत्ता हासिल की 

दो बार विधायक रहे कम से कम एक विधायक को भी मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की संभावना है। गौर हो कि आप ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 92 सीट जीतकर सत्ता हासिल की थी।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर