जब अरब सागर में डूबने लगा 102 मीटर लंबा विदेशी मालवाहक जहाज, तो भारत से मांगी गई मदद; कोस्ट गार्ड की बहादुरी से बचे 19 लोग

भारतीय तटरक्षक बल को जैसे ही इस जहाज के डूबने की सूचना मिली, उसने तत्काल ऑपरेशन चलाकर इसके क्रू मेंबर को बचा लिया।

Indian coast guard, carrier vessel Parth sunk
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • इस जहाज पर 3,911 मीट्रिक टन कोलातार लदा हुआ था
  • संयुक्त अरब अमीरात से कर्नाटक के न्यू मैंगलोर तक की यात्रा पर था ये जहाज
  • महाराष्ट्र में रत्नागिरी के पास डूब गया यह जहाज

महाराष्ट्र के रत्नागिरी के नजदीक अरब सागर में 102 मीटर लंबा एक विदेशी मालवाहक जहाज डूब गया। हालांकि इस पर सवार सदस्यों को भारतीय तट रक्षक बल द्वारा बचा लिया गया।

कैसे डूबा जहाज

डूबने वाला जहाज गैबॉन का था। यह जहाज ओमान से भारत आ रहा था। जब यह जहाज रत्नागिरी के पास पहुंचा तो इसके अंदर पानी भरने लगा। समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि टैंकर के निचले हिस्से में पानी भर जाने के कारण यह खतरनाक रूप से एक ओर झुक गया। जहाज में सवार क्रू मेंबर ने इसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन वो असफल रहे। जहाज में पानी भरता ही रहा। 

हार गए क्रू

इस जहाज पर सवार जब क्रू मेंबर इस जहाज को बचाने में थक तो उन्होंने मदद की गुहार लगी। उन्हें लगा कि जहाज को अब बचाया नहीं जा सकता है, कम से कम इसपर सवार सदस्यों को ही बचा लिया जाए। उन्होंने एसओएस मैसेज भेज कर रेस्पांस का वेट करने लगे।

और डूब गया जहाज

यह एसओएस मैसेज जैसे ही भारतीय तटरक्षक बल को मिला, वो इसे बचाने के लिए निकल पड़े। इस बचाव कार्य में तटरक्षक बल के दो पोतों- आईसीजीएस सुजीत और आईसीजीएस अपूर्वा के साथ ही एक हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गयी। इसके अलावा एक वाणिज्यिक पोत से भी मदद ली गई।

19 लोग बचाए गए

इस जहाज पर 19 लोग सवार थे, जिसमें 18 भारतीय थे। एक सदस्य इथोपिया का था। तटरक्षक बल और जहाजरानी मंत्रालय डूबने के कारणों की जांच कर रहा है। जहाजरानी मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि चूंकि जहाज बहुत पुराना नहीं था, इसलिए पानी आने का कारण खराब रखरखाव नहीं हो सकता है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Birthday: पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी की संपत्ति बढ़ी या घटी...? जानें यहां सारी डिटेल, कहां गई 1 करोड़ की जमीन

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर