Chhattisgarh Khairagarh By Election Result 2022: खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के नतीजे, यहां करें चेक

Chhattisgarh Khairagarh By Election Result 2022, Chhattisgarh Khairagarh UP Chunav Result 2022: खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख छह हजार 266 तथा महिला मतदाता एक लाख पांच हजार 250 हैं। क्षेत्र में सुचारू रूप से मतदान के ​लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

Chhattisgarh Khairagarh By Election Result 2022:
खैरागढ़ सीट पर 12 अप्रैल को हुआ उपचुनाव।  |  तस्वीर साभार: PTI

Chhattisgarh Khairagarh By Election Result 2022, Chhattisgarh Khairagarh UP Chunav Result 2022: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर गत मंगलवार को उपचुनाव हुआ। इस सीट पर करीब 78 प्रतिशत वोटिंग हुई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव में 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस के बीच है। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए भाजपा ने एक बार फिर पूर्व विधायक कोमल जंघेल को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार यशोदा वर्मा पर भरोसा जताया है। 

Chhattisgarh Khairagarh By Election Result 2022: Check Live counting here

खैरागढ़ सीट से जुड़ा हर ताजा अपडेट्स आप https://www.timesnowhindi.com/ पर देख सकते हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग की वेबसाइट पर https://eci.gov.in/ पर भी चुनाव नतीजों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

मतदान के ​लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 11 हजार 516 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख छह हजार 266 तथा महिला मतदाता एक लाख पांच हजार 250 हैं। क्षेत्र में सुचारू रूप से मतदान के ​लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जंघेल और वर्मा दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग के लोधी जाति से हैं। खैरागढ़ क्षेत्र में लोधी जाति की संख्या अधिक है। जनता कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए वकील और खैरागढ़ राजपरिवार के दामाद नरेंद्र सोनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए केंद्रीय पुलिस बल की 22 कंपनियों को तैनात किया गया। 

Maharashtra Kolhapur North By Election Result 2022: 16 अप्रैल को आएंगे कोल्हापुर नॉर्थ उपचुनाव के नतीजे, ऐसे करें चेक

करीब 78 फीसदी वोटिंग हुई
मंगलवार को हुए उपचुनाव में इस सीट पर करीब 78 फीसदी वोटिंग हुई। राजनांदगांव जिले में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ तथा शाम पांच बजे मतदान के समापन तक 77.88 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। उनके अनुसार उनमें पुरुष मतदाता 78.92 फीसदी और महिला मतदाता 77.74 फीसदी हैं।

West Bengal Ballygunge By Election Result 2022: शनिवार को आएंगे आसनसोल एवं बालीगंज सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे

2018 के चुनाव में 84.59 फीसदी मतदान हुआ 
अधिकारियों ने बताया कि मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया लेकिन मतदान केंद्र परिसर में मौजूद कतार में लगे मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने दिया जाएगा। उनका कहना था कि अंतिम आंकड़े प्राप्त होने के बाद मतदान के प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 84.59 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला था। उन्होंने बताया कि आज मतदान के साथ ही क्षेत्र के 10 उम्मीदवारों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो गया। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर