Citizenship Act Protest: हिंसा के बाद कानपुर में कड़ी सुरक्षा, CAA के समर्थन में नागपुर में बड़ी रैली

देश
किशोर जोशी
Updated Dec 22, 2019 | 16:01 IST

Citizenship Amendment Act protests live updates: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। जानिए विरोध प्रदर्शनों से जुड़ा हर ताजा अपडेट:

Citizenship Amendment Act CAA protests in servel cities UP bihar delhi Live Updates clashes between police and protesters
CAA Protest Live: नागरिकता कानून के खिलाफ जारी है बवाल  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के चलते उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बंद इंटरनेट सेवाएं हुईं बहाल
  • आज भी देश के कुछ हिस्सों में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
  • यूपी में विरोध प्रदर्शनों के चलते अभी तक 16 की मौत और सैकड़ों लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act ) के खिलाफ शनिवार को यूपी, बिहार, चेन्नई और दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। उत्तर प्रदेश के रामपुर में तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। नागरिका कानून के खिलाफ आज भी देश के कुछ हिस्सों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं जिन्हें देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां पढ़ें नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों से जुड़े ताजा अपडेट्स :

  • 03. 30 PM: मोदी जी आपको सुनना चाहिए, 9 राज्यों ने कहा है,। यहां तक कि आपके सहयोगी बिहार के सीएम और ओडिशा के सीएम जिन्होंने संसद में आपका समर्थन किया वे कह रहे हैं कि वे एनआरसी को लागू नहीं करेंगे। आपको सार्वजनिक भावना को समझना चाहिए और न ही एनआरसी को उसके वर्तमान स्वरूपए, न ही सीएए को लागू किया जाना चाहिए - अशोक गहलोत

 

 

  • 02. 30 PM:  कर्नाटक: पूर्व सीएम और जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने 19 दिसंबर को मेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए दो लोगों के परिवारों से मुलाकात की। पार्टी ने प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। उन्होंने मेंगलुरु के अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की।

 

 

  • 01. 50 PM: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बोले- मैं इसे खुले दिल से बाल रहा हूं कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) राजस्थान में लागू नहीं होने जा रहा है।

 

 

  • 01. 20 PM:  केरल में नागरिकता कानून के विरोध पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन बोले- यहाँ कोई विरोध नहीं है, दोनों ही विपक्ष हैं। मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता संवैधानिक पदों पर बैठे (सीएए के खिलाफ) लड़ रहे हैं। वे करदाताओं का पैसा ले रहे हैं और सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। यह हास्यास्पद है।

 

 

  • 12. 55 PM: कानपुर: यतीम खाना पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार को नागरिकता कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई। एसपी ईस्ट का कहना है "इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई हैं जिसमें 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 15 लोग हिरासत में लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। हम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील कर रहे हैं"

 

 

  • 12. 35 PM: समाजवादी पार्टी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले : जहां तक दंगों का सवाल है, दंगा भड़काने वाले लोग सरकार में ही बैठे हैं। सरकार में बैठे लोगों को केवल दंगों से फायदा होगा। बीजेपी जानबूझकर नफरत फैला रही है, लोगों को डरा रही है। वे वास्तविक मुद्दों के मोर्चे पर विफल रहे हैं।

 

 

  • 12. 15PM: नितिन गडकरी बोले- किसी भी भारतीय मुस्लिम के खिलाफ नहीं है नागरिकता कानून।  यह केवल तीन पड़ोसी राष्ट्रों के धार्मिक अल्पसंख्यकों पीड़ितों को नागरिकता देने के लिए है। मैं अपने मुस्लिम भाइयों से अपील करता हूं, कांग्रेस के इस गलत अभियान के माध्यम से देखें, वे इसे केवल आपको वोट मशीन के रूप में देखते हैं

 

 

  • 11. 55 AM:  नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कर्नाटक के मेंगलुरु में जिला प्रशासन द्वारा आज शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। इलाके में धारा 144 (एक क्षेत्र में 4 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक) लागू रहेगी।

 

 

  • 11. 35 AM: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने 19 दिसंबर को मेंगलुरु में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए दो लोगों के परिवारों को मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

 

 

  • 11. 20 AM: उत्तर प्रदेश के डीजीपी, ओपी सिंह बोले: हमें पता चला है कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ राजनीतिक नेता यहां (लखनऊ) आना चाहते हैं। हम उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं देंगे क्योंकि क्षेत्र में धारा 144 लागू है और उनके आने से यहां माहौल और अधिक तनावपूर्ण बना सकता है।

 

 

  • 11. 10 AM: लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा, 'स्थिति के लिए अदालतों के दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रदर्शन अगर हिंसक हो जाता है तो जो नुकसान पहुंचाते हैं उन्हें जिम्मेदार माना जाता है। एडीएम के अधीन क्षेत्रों का सीमांकन किया गया है। सात दिवसीय नोटिस देने के बाद, मुआवजे के लिए संपत्तियों के मूल्य का आकलन किया जाएगा।' 

 

 

  • 11. 00 AM:  नागरिकता कानून के समर्थन में नागपुर में एक बड़ी रैली। इस रैली को लोक अधिकार मंच, भाजपा, आरएसएस और अन्य संगठनों ने दिया है अपना समर्थन। इससे पहले देश के कई हिस्सों में इस बिल के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं।

 

 

  • 10. 50 AM:   नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के मद्देनजर उत्तराखंड में हाई अलर्ट, सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द की गईं। रविवार को ही उत्तराखंड के हल्द्वानी में बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था जो शांति पूर्ण रहा था। इस दौरान हजारों लोग सड़कों पर उतर आए।

 

 

  • 10. 40 AM:  आईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि संशोधित नागरिकता काननू (सीएए) केवल मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि सभी भारतीयों के लिए चिंता का विषय है और कानून के खिलाफ लगातार संघर्ष करना होगा। ओवैसी ने कहा- मैं क्यों कतार में खड़ा रहूं और साबित करूं की मैं भारतीय हूं। मैंने इस धरती पर जन्म लिया है। मैं (भारत का) नागरिक हूं।
  • 10. 20 AM:  गुरुग्रामः आज 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सरहौल और कापसहेड़ा बॉर्डर पर नागरिकता कानून और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए बैरिकेडिंग रहेगी। भारी गाड़ियों की दोपहर 2 बजे तक तक नो एंट्री रहेगी। गुरुग्राम पुलिस ने जारी की एडवाजरी।

 

 

  • 10. 00 AM: कर्नाटक: मेंगलुरु के पांडेश्वर पुलिस स्टेशन में कांग्रेस नेता यूटी खदर के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता संधेश कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई जिसने आरोप लगाया कि खादेर ने 18 दिसंबर को भड़काऊ भाषण दिया था।

 

 

  • 9. 40 AM:  बसपा सुप्रीमो मायावती ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर साधा निशाना कहा, 'दलितों का आम मानना है कि भीम आर्मी का चन्द्रशेखर, विरोधी पार्टियों के हाथों खेलकर खासकर बी.एस.पी. के मज़बूत राज्यों में षड़यन्त्र के तहत चुनाव के करीब वहाँ पार्टी के वोटों को प्रभावित करने वाले मुद्दे पर, प्रदर्शन आदि करके फिर जबरन जेल चला जाता है।'
  • 9. 20 AM: नीतीश कुमार की जनता दल-युनाइटेड ने अपने सहयोगी भाजपा से आह्वान किया है कि वह सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक बुलाए, जिसमें प्रस्तावित  देशव्यापी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर चर्चा की जाए।

 

 

  • 8. 50 AM:  संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन के बीच भाजपा के सहयोगी शिरोमिण अकाली दल ने केंद्र से नये कानून में संशोधन कर उसमें मुसलमानों को भी शामिल करने की अपील की और कहा कि धर्म के आधार पर किसी को बाहर नहीं रखा जाना चाहिए।
  • 8. 25 AM: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद 15 दिसंबर से सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। फिलहाल अलीगढ़ में हालात सामान्य हैं।

 

 

  • 8.15 AM: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नागरिकता कानून के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कांस्टेबल विजेंद्र कुमार गोली लगने के बाद बाल-बाल बचे। गोली उनके बुलेट प्रूफ जैकेट में लगने के बाद वहां रखे बटुए में फंस गई जो उनकी जैकेट की सामने की जेब में रखा था। विजेंद्र ने बताया, 'कल विरोध प्रदर्शन के दौरान यह हुआ, मुझे वास्तव में ऐसा लग रहा है कि यह मेरा दूसरा जीवन है।'

 

 

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने के आरोप में 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 350 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यूपी के विभिन्न जिलों में प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच हुए हिंसक टकराव में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर