राजघाट पर कांग्रेस सेवादल की 'आजादी गौरव यात्रा' का हुआ समापन, साबरमती आश्रम से शुरू हुई थी यात्रा

देश
रंजीता झा
रंजीता झा | SPECIAL CORRESPONDENT
Updated Jun 01, 2022 | 11:41 IST

Congress Azadi Gaurav Yatra : आजादी गौरव यात्रा 2 महीने तक चली और इसे 42 दिनों में संपन्न किया गया। दो महीने में चार राज्यों से होकर गुजरने के दौरान कई बड़े नेता इस यात्रा में पहुंच सेवादल का हौसला बढ़ाया। आज समापन कार्यक्रम में सोनिया गांधी पहुंचीं और सेवादल के नेताओं को प्रतिज्ञा दिलवाई।

Congress Azadi Gaurav Yatra Concludes at Rajghat in presence of Sonia Gandhi
राजघाट पर कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा का समापन हुआ। 

Azadi Gaurav Yatra : कांग्रेस ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुजरात के गांधी आश्रम से ‘आजादी गौरव यात्रा' शुरू किया जिसका समापन बुधवार को दिल्ली के राजघाट में किया गया। 1171 किलोमीटर की इस यात्रा की शुरुआत 6 अप्रैल साबरमती आश्रम से हुई थी। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए इसे पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत भी माना जा रहा है। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी ने यात्रा आयोजित करने का फैसला किया था, ताकि ‘हमारी नई पीढ़ी को ब्रिटिश राज से आजादी हासिल करने में हमारे नेताओं द्वारा किए गए बलिदानों से अवगत कराया जा सके।'

सोनिया गांधी ने समापन कार्यक्रम में सेवादल को प्रतिज्ञा दिलाई
यह यात्रा 2 महीने तक चली और इसे 42 दिनों में संपन्न किया गया। दो महीने में चार राज्यों से होकर गुजरने के दौरान कई बड़े नेता इस यात्रा में पहुंच सेवादल का हौसला बढ़ाया। आज समापन कार्यक्रम में सोनिया गांधी पहुंचीं और सेवादल के नेताओं को प्रतिज्ञा दिलवाई। प्रतिज्ञा में देश के लिए लड़ने की बात कही गई और कांग्रेस के संविधान को दोहराया गया। हालांकि, सोनिया ने इस कार्यक्रम में कोई भाषण नहीं दिया, लेकिन सेवादल के हर नेता और कार्यकर्ता से निजी तौर पर मिलीं।

सेवादल प्रमुख लालजी देसाई ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
गौरव यात्रा के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लालजी देसाई ने कहा की, हमारे देश का नारा है - 'कश्मीर से कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी' लेकिन आज देश की स्थिति ऐसी है की भाषा, रंग के नाम पर इसे बांटा जा रहा है। सरकार ऐसा कर रही है, लेकिन देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस देश को बचाने का काम करेगी।

Congress Azadi Gaurav Yatra

गौरव यात्रा समापन कार्यक्रम में दिखे टाइटलर
दिल्ली में राजघाट पर कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा के समापन समारोह में 1984 सिख दंगे के आरोपी जगदीश टाइटलर भी मौजूद थे। पिछले साल जगदीश टाइटलर को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में स्थाई पदाधिकारी नियुक्त किया लेकिन कई बार ऐसा भी देखा गया की कांग्रेस ने टाइटलर से दूरी बनाकर भी रखी।  दिल्ली में राहुल गांधी के एक दिन की भूख हड़ताल राजघाट पर होने वाली थी तब वहां भी जगदीश टाइटलर देखे गए थे जिसके बाद राहुल के पहुंचने से पहले टाइटलर को वहां से हटा दिया गया।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर