Congress Flag Falls Off: फहरने से पहले ही सोनिया गांधी के हाथ पर गिरा 'पार्टी का झंडा', रह गईं अवाक, देखें Video

देश
रवि वैश्य
Updated Dec 28, 2021 | 11:25 IST

Congress Party Foundation Day: कांग्रेस आज देशभर में 137वां स्थापना दिवस मना रही है, इसके लिए दिल्ली-मुंबई में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

congress flag fall off video
सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी का झंडा फहरा रही थीं  |  तस्वीर साभार: ANI

नई दिल्ली:  कांग्रेस पार्टी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है ये पार्टी का  137वां स्थापना दिवस है, इस क्रम में देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और कई जगह कार्यक्रम किए जाएंगे, वहीं मुंबई दिल्ली आदि बड़े शहरों में पार्टी के कई कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित होंगे, दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर सुबह पहुंची।

पार्टी कार्यालय पर सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी का झंडा (Congress Flag) फहरा रही थीं, इसी दौरान अचानक से वो झंडा फहरने के बजाय तेजी के साथ नीचे सोनिया गांधी के हाथों में आ गिरा, इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

गौर हो कि कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को हुई थी इसके संस्थापकों में ए. ओ. ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। 19वीं सदी के आखिर में और शुरूआत से लेकर मध्य 20वीं सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने 1.5 करोड़ से अधिक सदस्यों और 7 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केंद्रीय भागीदार बनी।

भारत में कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं

1947 में स्वतंत्रता के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर 2014 तक, 16 आम चुनावों में से, कांग्रेस ने 6 में पूर्ण बहुमत जीता है और 4 में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल 49 वर्षों तक वह केंद्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं। 2014 के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और 543 सदस्यीय लोक सभा में केवल 44 सीट जीती थीं।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर